-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Eating Peanuts Daily In Winter Can Improve Your Memory
सर्दियों में रोजाना मूंगफली खाने से बढ़ सकती है याददाश्त, स्टडी में आए चौंकाने वाले नतीजे
- Written By: दीपिका पाल
Peanuts brain health: नई स्टडी में दावा किया है कि रोजाना मूंगफली खाने से दिमाग में ब्लड फ्लो बढ़ता है और याददाश्त में सुधार होता है। जानें कैसे मूंगफली ब्रेन फंक्शन और मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद है।

मूंगफली खाने के फायदे (सौ. सोशल मीडिया)
Peanuts For Mental Health: सर्दी का मौसम केवल फिजिकल हेल्थ ही नहीं, बल्कि मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए भी खास अवसर माना जाता है। खानपान में छोटे-छोटे बदलाव दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ाने, मूड को स्थिर रखने और फोकस बेहतर करने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। हाल ही में एक नई रिसर्च ने यह दावा मजबूत किया है कि रोजाना मूंगफली का सेवन याददाश्त और ब्रेन फंक्शन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।
जानिए स्टडी में
नीदरलैंड्स की मास्ट्रिच यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर की इस स्टडी का नाम “स्किन रोस्टेड पीनट्स” रखा गया था। शोध 60–75 वर्ष के 31 स्वस्थ बुजुर्गों पर 16 हफ्तों तक किया गया। प्रतिभागियों को रोजाना 60 ग्राम मूंगफली खाने के लिए दी गई, जिसे वे दिन में कभी भी खा सकते थे। स्टडी के अंत में जब दिमाग का परीक्षण किया गया, तो नतीजे चौंकाने वाले थे—प्रतिभागियों के दिमाग तक ब्लड फ्लो लगभग 3.6% बढ़ा, खासकर उन क्षेत्रों में जिनका संबंध याददाश्त से है।इसके साथ ही उनकी वर्बल मेमोरी करीब 5.8% बेहतर पाई गई। यानी मौखिक रूप से सुनी या पढ़ी गई चीजें याद रखने की क्षमता में उल्लेखनीय सुधार दिखा। हालांकि शोधकर्ता यह भी मानते हैं कि हर व्यक्ति में यह प्रभाव समान नहीं हो सकता, क्योंकि मेडिकल कंडीशन और डाइट हर किसी की अलग होती है।
क्या कहते है एक्सपर्ट
इसे लेकर न्यूट्रिशनिस्ट बताते है कि, मूंगफली हेल्दी फैट एमयूएफए और पीयूएफए का बेहतरीन स्रोत माना गया है। चूंकि ब्रेन का बड़ा हिस्सा फैट से बना होता है, इसलिए डाइट में फैट की कमी होने से फोकस, मेमोरी और निर्णय क्षमता प्रभावित हो सकती है।
मूंगफली में मौजूद विटामिन B3 (नियासिन) ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और उम्र के साथ मेमोरी लॉस के खतरे को कम करता है। साथ ही इसमें मौजूद मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट स्ट्रेस हार्मोन को नियंत्रित कर मन को शांत रखने में मदद करते हैं। विशेषज्ञ बताती हैं कि भिगोई हुई मूंगफली आसान डाइजेशन के साथ मानसिक थकान, कम कंसंट्रेशन और बर्नआउट जैसी समस्याओं में सुधार कर सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
माझा गांव आरोग्य संपन्न से हर गांव होगा निरोगी नवभारत हेल्थकेयर समिट में बोले स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर
Sonali Bendre Skincare: कैंसर के बाद सोनाली बेंद्रे ने बताया स्किनकेयर सीक्रेट, धूप से हो गईं बेहद संवेदनशील
Lingerie Shopping Tips: सही ब्रा खरीदना क्यों है इतना मुश्किल? जानिए कैसे चुनें अपनी बॉडी के लिए परफेक्ट फिट
Friendship Day: 90 के दशक में क्यों खास थी फ्रेंडशिप डे? बैंड से लेकर हैंडमेड कार्ड तक, हर चीज थी खास
ये भी पढ़ें- सर्दियों में क्यों जरूरी है मटर का सेवन? बस एक कप दानों से दिल, दिमाग और इम्युनिटी होती है दुरुस्त
डाइट में कैसे करें शामिल?
- सुबह भिगोकर 8–10 मूंगफली खाएं
- भुनी मूंगफली को हेल्दी स्नैक की तरह लें
- पोहे या उपमा में मूंगफली मिलाएं
- मूंगफली चटनी को लंच या डिनर के साथ शामिल करें
- मूंगफली पाउडर सलाद, दही या फलों पर छिड़कें
- ध्यान रखें: सीमित मात्रा में सेवन करें और जिन लोगों को मूंगफली से एलर्जी है, उन्हें इससे पूरी तरह बचना चाहिए।
Eating peanuts daily in winter can improve your memory
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
YRKKH Spoiler: 18 साल की होती ही प्यार के नशे में डूबेगी मायरा, अरमान-अभिरा की बढ़ जाएगी टेंशन
Jul 30, 2026 | 09:36 AMCWG 2026: मुरली श्रीशंकर ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय लॉन्ग जम्पर बने
Jul 30, 2026 | 09:35 AM30 जुलाई का इतिहास: जब 36 करोड़ लोग अंधेरे में डूबे, भारत ने देखा सबसे बड़ा ब्लैकआउट
Jul 30, 2026 | 09:34 AMShare Market: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, लाल निशान में खुला सेंसेक्स; निफ्टी 24,000 के पार
Jul 30, 2026 | 09:31 AMमाझा गांव आरोग्य संपन्न से हर गांव होगा निरोगी नवभारत हेल्थकेयर समिट में बोले स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर
Jul 30, 2026 | 09:29 AMपाकिस्तानी कश्मीर नहीं, वह PoK है! NYT की रिपोर्ट पर भारत ने सरेआम टोका; कहा- हमारा हिस्सा है, भ्रम न फैलाएं
Jul 30, 2026 | 09:28 AMChina Iran: चीन से पाकिस्तान के रास्ते ईरान पहुंचे 400 रॉकेट लॉन्चर, डोनाल्ड ट्रंप ने जताई हैरानी
Jul 30, 2026 | 09:21 AMवीडियो गैलरी

जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM













