रोजाना ब्रेड खाने के नुकसान (सौ.सोशल मीडिया)
Health Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई समय बचाने के लिए अपने दिन की शुरुआत आसान काम करके करना चाहता है। जिसमें शुरुआत सबसे पहले होती है एक ईजी नाश्ते के साथ। आपको बता दें, आज ज्यादातर परिवारों में सुबह के नाश्ते में लोग ब्रेड से बने टोस्ट या सैंडविच खाना पसंद करते हैं।
लेकिन, हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, रोजाना ब्रेड का नाश्ता करना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता हैं। आप जानते हैं रोज सुबह खाली पेट ब्रेड का सेवन आपको बीमार बना सकता है। जी हां, ब्रेड में हाई कार्बोहाइड्रेट मौजूद होते हैं, जो शुगर लेवल को तेजी से बढ़ाकर व्यक्ति के लिए कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं। आइए जानते हैं रोजाना नाश्ते में खाली पेट ब्रेड खाने से सेहत को होते हैं क्या नुकसान।
खाली पेट ब्रेड खाने से सेहत को होते हैं ये नुकसान :
कब्ज की समस्या
नाश्ते में रोजाना ब्रेड खाने से कब्ज की समस्या हो सकती हैं। ब्रेड में फाइबर की मात्रा काफी कम होती है जो कि पाचन तंत्र को कमजोर कर सकता हैं। सफेद ब्रेड खाने से मेटाबोल्जिम की स्पीड भी स्लो हो जाती है ऐसे में ब्रेंड आंत में बैठ जाता है जिस वजह से कब्ज की समस्या हो जाती है।
गैस की समस्या
नाश्ते में ब्रेड खाने से दिनभर गैस की समस्या हो सकती हैं। ब्रेड का सेवन करने से ब्लॉटिंग की समस्या हो सकती है, क्योंकि कुछ लोगों के पेट में ब्रेड सही से पच नहीं पाता है जिस वजह से पूरे दिन पेट में जलन और गैस की समस्या हो सकती हैं। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि नाश्ते में ब्रेड का सेवन कम ही करें।
वजन बढ़ता है
रोजाना ब्रेड खाने से शरीर का वजन बढ़ने लगता है। शुरुआत होती है आपको सबसे पहले कब्ज होगा। आगे जाकर मेटाबॉलिक रेट कम होगा। जिसके बाद शरीर में प्रोटीन और फैट जमा होने लगेगा और कार्बोहाइड्रेट चीनी में बदलने लगेगा. इसी कारण वजन बढ़ने लगता है सफेद ब्रेड तो वजन बढ़ाने का मुख्य कारण है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
बढ़ सकता है हाई ब्लड शुगर
रोजाना खाली पेट ब्रेड खाने से आपका शुगर लेवल काफी ज्यादा बढ़ सकता है। इसका हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स आपके ब्लड में शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। ब्रेड में एमाइलोपेक्टिन ए होता है जो शुगर लेवल बढ़ाता है। रोजाना ब्रेड खाने से डायबिटीज, गुर्दे की पथरी और दिल की बीमारी भी हो सकती है।