Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हर किसी के लिए ‘सुपरफूड’ नहीं है नारियल पानी, इन मेडिकल कंडीशंस में आज से ही बना लें दूरी।

Medical Conditions Avoid Coconut Water: नारियल पानी हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता। कुछ बीमारियों में इसका सेवन नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए सावधानी जरूरी है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Mar 30, 2026 | 05:59 PM

नारियल का पानी (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Coconut Water Side Effects: गर्मी शुरु हो चुकी है। इस मौसम में ज्यादातर लोग शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए नारियल पानी पीना पसंद करते है। लेकिन हर किसी को नारियल का पानी पीना, फायदेमंद नहीं बल्कि नुकसानदायक साबित हो सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि किन-किन लोगों को नारियल के पानी को अपने डाइट प्लान में शामिल नहीं करना चाहिए वरना उन्हें लेने के देने पड़ सकते हैं…

किसे नहीं पीना चाहिए नारियल का पानी

  • सर्दी-जुकाम की समस्या

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, सर्दी-जुकाम से जूझ रहे मरीजों को नारियल पानी पीने से बचना चाहिए। क्योंकि नारियल पानी की तासीर ठंडी होती है और यही वजह है कि गर्मियों में अक्सर इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है।

लेकिन अगर आपको सर्दी, जुकाम या फिर वायरल हो, तो आपको कोकोनट वॉटर नहीं पीना चाहिए। दरअसल, ठंडी तासीर वाला नारियल का पानी सर्दी, खांसी और वायरल की समस्या को बढ़ा सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

MP Health Services: नवजात और मातृ स्वास्थ्य क्षेत्र में MP की बड़ी छलांग, SNCUबेड क्षमता बढ़कर हुई 1770

Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव

International Family Day: क्यों टूट रहे हैं संयुक्त परिवार? क्या प्राइवेसी की चाहत छीन रही है अपनों का साथ!

Less Oil Cooking: कुकिंग के इन तरीकों को अपनाएंगे, तो खाना बनेगा लाजवाब और तेल भी लगेगा कम

  • किडनी से जुड़ी समस्या

कहते है, जिन लोगों को किडनी से जुड़ी समस्या होती है उन्हें भी नारियल पानी का सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल नारियल पानी में पोटैशियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिसे किडनी फिल्टर नहीं कर पाती है। इसलिए किडनी की समस्या से जूझ रहे लोगों को नारियल पानी का सेवन करने से बचना चाहिए।

  • डायबिटीज पेशेंट्स

सर्दी-जुकाम की समस्या के अलावा डायबिटीज पेशेंट्स को भी सोच-समझकर नारियल का पानी पीना चाहिए। अगर आपका ब्लड शुगर लेवल हाई रहता है, तो आपको पता होना चाहिए कि ज्यादा मात्रा में नारियल का पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल और ज्यादा बढ़ सकता है।

इसके अलावा अगर आपका बीपी पहले से ही कम है, तो भी आपको नारियल का पानी पीने से बचना चाहिए क्योंकि कोकोनट वॉटर ब्लड प्रेशर को और कम कर सकता है।

यह भी पढ़ें-खरबूजे के बीज फेंकने से पहले इस ख़बर को पढ़ लीजिए, खासियतें जानकर हैरान रह जाएंगे

  • एलर्जी की समस्या

नारियल पानी का सेवन एलर्जी की समस्या से जूझ रहे मरीजों को भी पीने से बचना चाहिए। कुछ लोगों को नारियल पानी का सेवन करने से एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। इसका सेवन स्किन में खुजली और रेडनेस की वजह बन सकता है।

  • हाई ब्लड प्रेशर

जिन लोगों को हाई बीपी की समस्या होती है उनको भी नारियल पानी का सेवन करने से बचना चाहिए। इसमें पाया जाने वाला पोटैशियम बीपी की दवाओं के साथ मिलकर नुकसान पहुंचा सकता है।

Coconut water not for everyone avoid in these medical conditions

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 30, 2026 | 05:59 PM

Topics:  

  • Good Health
  • Health Benefit
  • Lifestyle News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.