चाय के साथ भूलकर भी नहीं करें इन चीजों का सेवन, बढ़ता है ब्लड शुगर औऱ इंफ्लेमेशन का खतरा
चाय के साथ बिस्कीट, ब्रेड और रस्क खाना पसंद करते है लेकिन हाल ही में स्टडी में इन चीजों के सेवन से बचने के लिए कहा गया है। चाय के साथ आप मीठी चीजों का सेवन करते हैं तो इसका असर आपकी सेहत पर पड़ता है।
- Written By: दीपिका पाल
चाय के साथ बिस्कीट खाने से बचना चाहिए (सौ. सोशल मीडिया)
चाय का नाम सुनते ही इसके पीने वाले शौकीनों के नाम सामने आ जाते है। सुबह के समय चाय पीना हर किसी को पसंद होता है। कोई बेड पर ही चाय लेना पसंद करते है तो कईयों के शौक चाय के साथ कुछ खाने के होते है। चाय के साथ बिस्कीट, ब्रेड और रस्क खाना पसंद करते है लेकिन हाल ही में स्टडी में इन चीजों के सेवन से बचने के लिए कहा गया है। चाय के साथ आप मीठी चीजों का सेवन करते हैं तो इसका असर आपकी सेहत पर पड़ता है। जानते है चाय के साथ क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए…
जानिए कैसे पहुंचाता है नुकसान
आपको बताते चलें कि, चाय के साथ आप अगर कुछ अनहेल्दी चीजों का सेवन करते है तो यह आपके सेहत पर बुरा असर डालता है।चाय के साथ शुगरी या कार्बोहाइड्रेट वाले स्नैक्स का कॉम्बिनेशन ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकता है। साथ ही डाइजेशन सिस्टम पर भी बुरा असर डालता है। इसके अलावा कहा जाता है कि, जो व्यक्ति पहले से ही डायबिटीज या ब्लड शुगर की समस्या से जूझ रहे हैं तो यह आदत आपके लिए और भी ज्यादा खतरनाक हो सकती है।
इसे लेकर एक्सपर्ट बताते हैं कि, चाय के साथ आप खाली पेट अगर चाय, बिस्कीट का सेवन करते है तो यह जल्दी पचकर ब्लड में शुगर छोड़ती हैं, जिससे डाइजेशन सिस्टम प्रभावित हो सकता है। पाचन तंत्र को नुकसान भी पहुंचान करने का काम करता है।
सम्बंधित ख़बरें
Leftover Khichdi Recipe: घर में बची खिचड़ी को न फेंकें, इस तरह से 20 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट मसाला चीज बॉल्स
Gud Ki Chai: गुड़ की चाय बार-बार फट जाती है? जानिए इसे बनाने का सही तरीका
Osho World: ओशो की 11 अनमोल बातें, जो बदल सकती हैं आपकी सोच और जीवन
Healthy Morning Habit: हार्ट हेल्थ के लिए खतरा बन सकती हैं सुबह की ये 6 आदतें, बढ़ सकता है बैड कोलेस्ट्रॉल
गैस और एसिडिटी की शिकायतें
आपको बताते चलें कि, चाय के साथ अनहेल्दी खाने से पाचन तंत्र को भी नुकसान पहुंचता है।इसके अलावा शुगर और रिफाइंड फूड पाचन तंत्र में सूजन और जलन भी पैदा कर सकते हैं। लंबे समय तक इसका सेवन करने से बचना चाहिए। कहा जाता है कि, इन फूड्स का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) और ग्लाइसेमिक लोड (GL) ज्यादा होता है। इससे दिन भर थकान, कमजोरी या शुगर लेवल में इनबैलेंस्ड हो सकता है।
ये भी पढ़ें –JN1 New Variant: फिर लौट आया खतरनाक कोरोना वायरस, इम्यूनिटी को कमजोर कर रहा हैं नया वैरिएंट, भारत में क्या है स्थिति
चाय के साथ इन चीजों का करना चाहिए सेवन
इसे लेकर एक्सपर्ट ने बताया कि, अगर आप चाय के साथ हेल्दी चीजों का सेवन करते है तो यह आपके लिए अच्छा होता है।सुबह चाय के साथ ऐसी हेल्दी चीजें खाएं, जो आसानी से पच जाए और आपके पाचन तंत्र को सही रखें। इससे आपका दिन अच्छा शुरू होगा और सेहत भी बनी रहेगी। यहां पर चाय के साथ आप मूंगफली, बादाम, ओट्स या घर का बना नमकीन नाश्ता जैसे मूंग दाल चिल्ला या सब्जियों वाला पराठा को शामिल करें। इन सभी चीजों का सेवन करने से आपको एनर्जी भी मिलेगी और ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहेगा। इसके अलावा ये लो ग्लाइसेमिक लोड (Low GL) वाली चीजें होती हैं, जो ब्लड शुगर को धीरे-धीरे बढ़ाती हैं। इससे शरीर को लगातार और स्थिर एनर्जी मिलती है और शुगर का लेवल कंट्रोल में रहता है।
