-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Entry Of New Variant Of Coronavirus
JN1 New Variant: फिर लौट आया खतरनाक कोरोना वायरस, इम्यूनिटी को कमजोर कर रहा हैं नया वैरिएंट, भारत में क्या है स्थिति
- Written By: दीपिका पाल
अब कोरोनावायरस के नए वैरिएंट JN1 की एंट्री हो गई है। खतरनाक कोरोनावायरस के इस नए वैरिएंट का खतरा इन दिनों एशिया के सिंगापुर, हॉन्गकॉन्ग, चीन और थाईलैंड में देखने के लिए मिल रहा है।

कोरोना का नया वैरिएंट (सौ. डिजाइन फोटो)
दुनिया की सबसे बड़ी महामारी कोरोनावायरस के दर्द से जहां पर अब तक उबरे नहीं है वहीं पर अब वायरस के नए वैरिएंट JN1 की एंट्री हो गई है। खतरनाक कोरोनावायरस के इस नए वैरिएंट का खतरा इन दिनों एशिया के सिंगापुर, हॉन्गकॉन्ग, चीन और थाईलैंड में देखने के लिए मिल रहा है।
इन देशों से कोरोना के नए वैरिएंट से प्रभावित कई मामले सामने आ रहे है। इस नए वैरिएंट की एंट्री के बाद से चीन और थाइलैंड में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पर कोरोना के इस नए वैरिएंट को लेकर फिलहाल भारत में 100 से कम मामले ही सामने आए है।
कितना खतरनाक है नया वैरिएंट JN1
यह नया वैरिएंट JN1 कोरोना वायरस ओमिक्रॉन के BA2.86 का एक स्ट्रेन है जो हाल ही में नहीं बल्कि दो साल पहले अगस्त 2023 में पहली बार देखा गया था। दिसंबर 2023 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे ‘वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ घोषित किया। इस खतरनाक नए वैरिएंट की बात करें तो, इसमें करीब 30 म्यूटेशन्स हैं, जो इम्यूनिटी को कमजोर करते हैं। अगर कोई कम इम्यूनिटी वाला होगा तो उसे इस प्रकार का वायरस परेशान कर सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में 15 से ज्यादा कॉस्मेटिक उत्पादों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, पारा-सीसा मिलने के बाद बिक्री पर रोक
Photo: रात में दही खाना फायदेमंद है या नुकसानदायक? जानिए 8 बातें, जिन्हें हर किसी को जरूर जानना चाहिए
नासिक में मंडराया डेंगू का खतरा: जुलाई में मिले 22 नए मरीज, संदिग्धों का आंकड़ा पहुंचा 260 के पार!
Hemoglobin Foods: सब खाने के बाद भी नहीं बढ़ रहा हीमोग्लोबिन, तो इन पांच चीजों को करें डाइट में शामिल
इसके अलावा अमेरिका के जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी ने इस वायरस को लेकर बताया है। इसके अनुसार, JN1 पहले के वैरिएंट्स की तुलना में ज्यादा आसानी से फैलता है, लेकिन यह बहुत गंभीर नहीं है। इसके लक्षण केवल कुछ दिनों या हफ्तों के लिए ही प्रभावी रहते है। लंबे समय तक इसके लक्षण नजर आने का कारण लॉन्ग कोविड की ओर इशारा करते है।
अब तक कहां-कहां मिले मामले
इस नए वैरिएंट ने एशिया, चीन और सिंगापुर जैसे देशों को चपेट में लिया है यहां पर इसके ज्यादा मामले इन देशों से अब तक सामने आ चुके है। सिंगापुर में 1 मई से 19 मई के बीच 3000 मरीज सामने आए हैं। अप्रैल के आखिरी हफ्ते तक ये संख्या 11,100 थी। यहां मामलों में 28% का इजाफा हुआ है। इसके अलावा हॉन्गकॉन्ग में जनवरी से अब तक 81 मामले सामने आए हैं। इनमें से 30 की मौत हो चुकी है। चीन और थाईलैंड से मामलों की जानकारी नहीं मिल चुकी है। इस संक्रमण को लेकर कहा जा रहा है कि, ओमिक्रोन के नए वेरिएंट JN1 और उसके सब-वेरिएंट्स LF7 और NB1.8 इसके लिए जिम्मेदार है।
क्या वैक्सीन रोक पाएंगी वैरिएंट का खतरा
कोरोना के इस नए वैरिएंट के खतरे को लेकर कहा जा रहा है कि, नया वैरिएंट पहले से ज्यादा खतरनाक और तेजी से फैलने वाला वायरस है। जो कम इम्यूनिटी वाले को सबसे पहले प्रभावित कर सकती है। इम्यून सिस्टम मजबूत है तो इस वैरिएंट का खतरा कम ही होगा। इसके लिए पहले की वैक्सीन्स या इन्फेक्शन से बनी एंटी बॉडीज इसके खिलाफ कम प्रभावी हैं, लेकिन XBB.1.5 मोनोवैलेंट बूस्टर वैक्सीन JN1 से लड़ने में मदद करता है। इसके अलावा कोविड की अन्य वैक्सीन में ओमिक्रॉन के XBB1.5 सब-वेरिएंट को पहचानने के लिए डिजाइन किया गया है। यह बूस्टर शरीर में एंटीबॉडीज को बढ़ाता है और JN1 से होने वाली बीमारी को 19% से 49% तक रोक सकता है। इसके अलावा भी व्यक्ति को वायरस से सतर्क रहने की जरूरत है।
भारत में क्या हैं इस वैरिएंट की स्थिति
यहां पर इस कोरोना के नए वैरिएंट के मामले भारत में कम ही दर्ज हुए है वहीं पर इस वायरस की कोई लहर नजर नहीं आ रही है। बताया जा रहा है कि,स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक 19 मई 2025 तक देश में केवल 93 मामले सामने आए हैं।
Entry of new variant of coronavirus jn1
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भारतीय परिवार में शादी के बाद इटैलियन महिला को लगे 3 बड़े कल्चर शॉक, बोली- यहां कोई मेहमान भूखा नहीं जाता
Jul 26, 2026 | 06:39 PMशतक से चूके वैभव, लेकिन मचा दिया कहर… तीसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 193 रन का लक्ष्य
Jul 26, 2026 | 06:30 PMKargil Vijay Diwas 2026: AI, ड्रोन और रोबोटिक्स से हाई-टेक बन रही भारतीय सेना, युवाओं के लिए बढ़े नए अवसर
Jul 26, 2026 | 06:29 PMहोर्मुज स्ट्रेट में बड़ा हादसा! समुद्री माइन से टकराने के बाद ऑयल टैंकर में विस्फोट, मचा हड़कंप
Jul 26, 2026 | 06:24 PMMP के 90 हजार अतिथि शिक्षकों को बड़ी राहत, अब मिलेंगे 10 आकस्मिक अवकाश, ई-अटेंडेंस की 90% अनिवार्यता भी खत्म
Jul 26, 2026 | 06:22 PMMaharashtra News: तीन चरणों में माफ होगा किसानों का कर्ज, सरकार बांटेगी 40 हजार करोड़ की राशि
Jul 26, 2026 | 06:10 PMकॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की बड़ी कामयाबी, ऋषिकांत सिंह ने वेटलिफ्टिंग में दिलाया सिल्वर मेडल
Jul 26, 2026 | 06:02 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM














