Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नवरात्रि में ऑफिस और व्रत दोनों का बैलेंस बनाना होगा आसान, अपनाइए ये खास टिप्स

Healthy Tips for Navratri: अगर आप बिना सेहत से खिलवाड़ किए ऑफिस का काम और नवरात्रि का उपवास मैनेज करना चाहते है तो आज हम आपको कुछ खास तरीकों के बारे में जानकारी देंगे जो आपके लिए बेहतर होता है।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Sep 17, 2025 | 08:51 AM

दफ्तर और व्रत बैलेंस करने के टिप्स (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

 

Shardiya Navratri Healthy Tips: 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है। माता दुर्गा के नौ रूपों की आराधना नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान की जाएगी। नवरात्रि का मौका, पूजा-पाठ के लिए जितना खास होता है इस दौरान माता के भक्त व्रत या उपवास भी रखते है। व्रत के दौरान ऑफिस और घर के कामकाज को मैनेज करना आसान नहीं होता है। कई बार बैलेंस बनाने के चक्कर में सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

अगर आप बिना सेहत से खिलवाड़ किए ऑफिस का काम और नवरात्रि का उपवास मैनेज करना चाहते है तो आज हम आपको कुछ खास तरीकों के बारे में जानकारी देंगे जो आपके लिए बेहतर होता है। यहां पर इन टिप्स के जरिए आपको फायदा मिल सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

गोंदिया में कुपोषण का संकट; 578 बच्चे अति कुपोषित, अर्जुनी मोरगांव तहसील सबसे प्रभावित

अमरावती में 7 अप्रैल को स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक, विधायक रवि राणा के सख्त निर्देश

महिलाओं और पुरुषों के लिए 40 के बाद फिट रहने का सबसे असरदार तरीका, आज ही अपनाएं ये आदतें

बिना वजह उदासी और घबराहट कहीं थायराइड तो नहीं है जिम्मेदार? जानें कैसे हाईजैक हो रहा आपका दिमाग

जानिए व्रत और ऑफिस को मैनेज करने के तरीके

आप नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान व्रत और ऑफिस के कामकाम को इन तरीकों से मैनेज कर सकते है, जो इस प्रकार है…

1- सुबह की डाइट से करें दिन की शुरुआत

आप अगर व्रत नौ दिनों के लिए रख रही है और ऑफिस भी जाना है तो, नाश्ते में एनर्जी बढ़ाने वाली डाइट फल, दूध, साबूदाना खिचड़ी या सिंघाड़े के आटे से बना फलाहारी डिश शामिल कर लें। यह खाना शरीर को आवश्यक पोषण और आपको एनर्जेटिक बनाने में मदद करता है।

2- व्रत और काम का सही मैनेजमेंट

नवरात्रि के दौरान आप व्रत रख रहे है तो काम की प्राथमिकता समझने का प्रयास करें कि, कौन सा काम आपको पहले करना है। यहां पर सबसे कठिन या डेडलाइन वाले टास्क सुबह पूरे करें, ताकि शाम तक आपका फोकस ज्यादा ऊर्जा खर्च न करें। व्रत के दौरान लगातार काम नहीं करते रहे यानि छोटे-छोटे ब्रेक लेना बेहद जरूरी है। इससे आपको यह फायदा मिलेगा कि, शरीर और मन आपके शांत रहने के साथ तरोताजा होता है।

3- अनहेल्दी फूड नहीं खाएं

आप यहां पर ऑफिस में किसी तरह की कमजोरी व्रत के दौरान महसूस ना हो इसके लिए साथ में कुछ स्नैक्स फल, मखाना, मूंगफली या खजूर रखें। यह आपको एनर्जी देते है और व्रत का उल्लंघन भी नहीं होता है। वहीं पर आप जंक फूड का सेवन करने से बचें।

ये भी पढ़ें-PM Modi @75: सिर्फ 5 मिनट का मेडिटेशन करता है स्ट्रेस दूर, पीएम मोदी ने दिया यह फार्मूला 

4- पानी की कमी ना हो

आप ऑफिस में हेल्दी रहने के लिए हाइड्रेशन का ख्याल रखें। कई बार ऑफिस में काम करने के दौरान परेशानी हो जाती है यानि पानी की कमी हो जाती है। इसके लिए आप डाइट में पानी, नारियल पानी, नींबू पानी या छाछ जैसे पेय पदार्थ का सेवन करते रहे। जिससे आपको शरीर में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो।

5-अपनाएं पॉजिटिव रूटीन

नवरात्रि के बीच आप व्रत रखते है और पॉजिटीव रहने के बाद वर्कलोड और तनाव की समस्याओं से परेशान हो रहे है तो हेल्दी रूटीन का फार्मूला अपनाएं। थोड़े-थोड़े देर में प्राणायाम या मेडिटेशन प्रैक्टिस ऑफिस ब्रेक में करें। इससे दिमाग शांत रहेगा और ऊर्जा संतुलित रहेगी।

Easy tips to balance office and fasting during navratri

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 17, 2025 | 08:51 AM

Topics:  

  • Health News
  • Navratri
  • Shardiya Navratri

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.