भारत के इन शहरों में देखें गरबा और डांडिया का शानदार आयोजन, दिखेगा असली नवरात्रि का रंग
Shardiya Navratri 2025: हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान जगह-जगह गरबा और डांडिया नाइट्स का आयोजन होता है जिसके लिए कई शहर दुनियाभर में फेमस हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
गरबा और डांडिया के लिए फेमस जगहें (सौ. सोशल मीडिया)
शारदीय नवरात्रि का अवसर पूरे भारत में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इन नौ दिनों में देश के सभी मंदिरों और पंडाल को खास सजाया जाता है। यह पर्व सिर्फ पूजा या उपवास का नहीं बल्कि रंग-बिरंगे परिधान, संगीत और नृत्य का भी है। इस पर्व में खास तौर पर गरबा और डांडिया किया जाता है। अगर आप शारदीय नवरात्रि को यादगार बनाना चाहते हैं, तो गरबा और डांडिया नाइट्स में शामिल हो सकते हैं।
देश में कई जगहों पर नवरात्रि के नौ दिनों में गरबा और डांडिया का आयोजन किया जाता है। अगर आप ऐसे में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो भारत के कुछ अनोखे शहर को चुन सकते हैं। इन शहरों में गरबा और डांडिया की धूम हर जगह देखने को मिलती है।
अहमदाबाद
गुजरात का खूबसूरत शहर अहमदाबाद गरबा की राजधानी भी कहा जाता है। नवरात्रि के समय पूरा शहर जगमगा जाता है और चारों तरफ रौनक रहती है। यहां पर गरबा और डांस का महोत्सव होता है जिसे देखने दुनियाभर से पर्यटक आते हैं। रंगीन परिधान से सजे लोग रातभर ढोल पर थिरकते और मौज मस्ती करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सरकारी कर्मचारियों के AC पर लगेगी लगाम, गुजरात सरकार के नए आदेश, लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का करना होगा इस्तेमाल
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस तारीख को खाते में आएंगे 2-2 हजार रुपये, गुजरात में मनाया जाएगा PM किसान उत्सव
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
वडोदरा में बड़ा हादसा! ट्रक और लग्जरी बस की भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौत, 26 यात्री घायल
मुंबई
गरबा में बॉलीवुड टच के लिए मुंबई में जा सकते हैं। यहां पर नवरात्रि में लोग घूमने आते हैं जहां गरबा और डांडिया नाइट्स का आयोजन होता है। फाल्गुनी पाठक की डांडिया नाइट्स पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती है।
दिल्ली
दिल्ली में नवरात्रि का मजा लिया जा सकता है। यहां पर जगह-जगह संस्कृति और विविधता का संगम देखने को मिलता है। हर साल यहां गरबा और डांडिया का आयोजन होता है। छतरपुर और द्वारका जैसे इलाकों में भव्य आयोजन लोगों को आकर्षित करता है।
वडोदरा
गुजरात के वडोदरा शहर में भी गरबा और डांडिया की धूम देखी जा सकती है। यहां पर भव्य आयोजन होता है जिसमें लोग खूबसूरत आउटफिट में नजर आते हैं। यहां पर आपको परंपरा और आधुनिकता का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। गरबा का अनुभव लेने के लिए यहां जरूर आएं।
सूरत
सूरत में नवरात्रि के दौरान काफी अच्छा लगता है। इस समय यहां लोग आधुनिक संगीत और पारंपरिक नृत्य की ताल पर झूमते हैं। यहां ग्लोबल गरबा और डांडिया नाइट्स का आयोजन भी होता है। इस जगह दोस्तों के साथ घूमने का प्लान किया जा सकता है।
