सर्दियों में फटे होंठ और डबल चिन की समस्या से है परेशान, आज से शुरु कर दें ये एक्सरसाइज, मिलेगा लाभ
Dry Lips Home Remedy: होंठ सबसे नाजुक परत माने जाते हैं। ये रूखे, फटे और कई बार इतने सूखे हो जाते हैं कि उनमें से खून तक निकलने लगता है। इस समस्या के लिए आप योग का सहारा ले सकते है।
- Written By: दीपिका पाल
डबल चिन और फटे होंठ से पाएं निजात (सौ.सोशल मीडिया)
Winter Health Tips: मौसम में बदलाव के साथ अब हल्की-हल्की ठंड की शुरुआत होने लगी है। यहां पर ठंड के साथ ही कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी शुरु होती है। अक्सर सर्दी के मौसम में होंठ और एड़ी फटने की समस्या सबसे ज्यादा देखने के लिए मिलती है। होंठ सबसे नाजुक परत माने जाते हैं। ये रूखे, फटे और कई बार इतने सूखे हो जाते हैं कि उनमें से खून तक निकलने लगता है। इस समस्या से बचने के लिए वैसे तो कई तरीके अपनाते है लेकिन फायदा नहीं होता है। आज हम आपको योग में शामिल कुछ आसान चेहरे की एक्सरसाइज के बारे में जानकारी दे रहे है जो फटे होंठ की समस्या और डबल चिन की समस्या से दूर रखते है।
योग और एक्सरसाइज के जरिए डबल चिन और फटे होंठ से पाएं निजात
यहां सर्दियों के मौसम में होठों को मुलायम और खूबसूरत बनाने के लिए योग में शामिल कुछ एक्सरसाइज कारगर हो सकती है। ठुड्डी के नीचे की चर्बी और गर्दन की ढीली त्वचा तब बनती है जब वहां की मांसपेशियों में खिंचाव नहीं होता। इसे डबल चिन बोलते हैं। अगर हम रोजाना कुछ मिनट इन हिस्सों की स्ट्रेचिंग और एक्सरसाइज करें, तो चेहरे की बनावट में निखार आ सकता है।
इन एक्सरसाइज को रोजाना करें
1- सूखे और फटे होंठों की समस्या से राहत पाने के लिए सबसे पहले, आप योगा मैट पर आराम से बैठ जाएं और अपने होंठों को सिकोड़ते हुए ऊपर की ओर नाक की दिशा में ले जाने की कोशिश करें। ये क्रिया जितनी सरल है, उतनी ही असरदार भी। इससे आपके होंठों में खिंचाव आता है और खून का प्रवाह बेहतर होता है।
सम्बंधित ख़बरें
पानी पीने के बाद भी सूख रहा है बार-बार गला? शरीर में छिपी इन गंभीर बीमारियों का हो सकता है संकेत
भंडारा में गर्मी का सितम; फलों की मांग में भारी उछाल, अंगूर 200 और सेब 300 किलो तक पहुंचे, बजट पर पड़ा असर
आखिर क्यों नहीं खानी चाहिए अश्वगंधा की पत्तियां, सरकार ने क्यों लगाया बैन? एक्सपर्ट से जानें सबकुछ
AI भी खा गया धोखा, नकली बीमारी ने खोली टेक्नोलॉजी की पोल, कैसे भविष्य के लिए है खतरा
2-आप अपने होंठों को हल्के से अंदर ले जाएं और मुंह को फुलाएं, जैसे कोई चीज मुंह में भरी हो। इस प्रक्रिया से न केवल होंठों की एक्सरसाइज होती है, बल्कि गाल और ठुड्डी की मांसपेशियों को भी सक्रियता मिलती है। रोजाना इसे 5-10 बार करें। इससे डबल चिन में फर्क नजर आने लगता है।
3- ‘फिश फेस’ एक्सरसाइज को भी काफी असरदार मानी जाती है। इसमें गालों को अंदर की ओर खींचना होता हैं, ताकि चेहरा मछली जैसा बन जाए। इस स्थिति में 10 सेकंड रुकें और फिर सामान्य अवस्था में आ जाएं। ये एक्सरसाइज चेहरे की त्वचा को टाइट रखने में मदद करती है और होंठों के चारों ओर के हिस्से को भी मजबूत बनाती है।
ये भी पढ़ें- बिना डॉक्टर की सलाह बच्चों को कफ सिरफ देना सही नहीं, जानिए सिरप देने की क्या है सही उम्र
4-इसके अलावा, एक और अभ्यास है जिसमें आपको अपने मुंह में दोनों अंगूठों को डालकर होंठों को फैलाना होता हैं, ये चेहरे की गहराई से एक्सरसाइज करता है और साथ ही ठुड्डी के नीचे की चर्बी को धीरे-धीरे कम करता है।
आईएएनएस के अनुसार
