प्लास्टिक के टिफिन में छोटे बच्चों को खाना देना सही या गलत, जानिए क्या कहते है एक्सपर्ट्स
प्लास्टिक के लंच बॉक्स में खाना पैक करने के इतने नुकसान हैं कि आपको अगर मालूम हो जाए तो शायद ही कभी आप अपने बच्चों को लंच बॉक्स देंगे। प्लास्टिक आपके बच्चे की सेहत पर बहुत बुरा प्रभाव डालता है।
- Written By: सीमा कुमारी
हेल्थ टिप्स(सौ.सोशल मीडिया)
Plastic Lunch Box: माता-पिता अपने बच्चों की परवरिश में कोई कमी नहीं छोड़ते है। लेकिन कई बार जाने -अनजाने में पैरेंट्स कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर मुसीबत पाल लेते है। हम बात कर रहे है। बच्चों को प्लास्टिक के टिफिन के बारे में।
प्लास्टिक के लंच बॉक्स में खाना पैक करने के इतने नुकसान हैं कि आपको अगर मालूम हो जाए तो शायद ही कभी आप अपने बच्चों को लंच बॉक्स पकड़ाएंगे। प्लास्टिक आपके बच्चे की सेहत पर बहुत बुरा प्रभाव छोड़ता है। ऐसे में आज हम आपको प्लास्टिक के लंच बॉक्स में खाना पैक करने के नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते है इसके नुकसान के बारे में –
क्या हैं प्लास्टिक के लंच बॉक्स में खाना पैक करने के नुकसान
सम्बंधित ख़बरें
फैट लॉस के दौरान खाएं ये 10 लो-कैलोरी स्नैक्स, भूख भी कंट्रोल होगी और वजन भी घटेगा
Ayurvedic Spices: सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं हैं ये 7 आयुर्वेदिक मसाले, जानिए इनके जबरदस्त फायदे
Best Time To Eat Curd: दही खाने का सही समय क्या है? जानिए हेल्थ बेनिफिट्स, परहेज और एक्सपर्ट की जरूरी टिप्स
Health Benefits: सिर्फ आस्था नहीं, फिटनेस का भी राज है व्रत, जानिए इसके हैरान कर देने वाले हेल्थ बेनिफिट्स
बीपीए का खतरा
एक्सपर्ट्स के अनुसार, प्लास्टिक के लंच बॉक्स में बीपीए (BPA) नामक एक रसायन होता है जो खाने में मिलकर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।
बता दें कि, प्लास्टिक के लंच बॉक्स का इस्तेमाल करने से सेहत को कई तरह के नुकसान होने लगते हैं। प्लास्टिक में मौजूद रसायन खाने में मिल जाते हैं और बच्चों के शरीर में पहुंचने पर बीमारियों का कारण बन जाते हैं।
माइक्रोप्लास्टिक का खतरा
माइक्रोप्लास्टिक से क्रॉनिक सूजन, हृदय संबंधी रोग, मधुमेह, न्यूरोडीजेनेरेटिव रोग, कैंसर, और स्ट्रोक हो सकता है। प्लास्टिक के लंच बॉक्स में माइक्रोप्लास्टिक होते हैं जो खाने में मिलकर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं। माइक्रोप्लास्टिक से बचने के लिए प्लास्टिक को इस्तेमाल कम करना चाहिए।
बैक्टीरिया से बच्चों को होगा नुकसान
प्लास्टिक के टिफिन में बैक्टीरिया आसानी से बन जाते हैं। ऐसे में भी बच्चा बीमार होने लगता है। कई बार लंबे समय तक प्लास्टिक के टिफिन का इस्तेमाल करने से उसकी सफाई ठीक से नहीं हो पाती है और उसमें जमे बैक्टीरिया बच्चों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए प्लास्टिक के टिफिन का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए।
लंच बॉक्स के लिए इन चीजों से बनी बॉक्स का इस्तेमाल करें
1. स्टील के लंच बॉक्स: स्टील के लंच बॉक्स एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। इसमें पैक होने वाला खाना बच्चों की सेहत के हिसाब से सुरक्षित रहता है।
2. ग्लास के लंच बॉक्स: ग्लास के लंच बॉक्स बच्चों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। ग्लास के लंच बॉक्स में खाना भी देर तक गर्म रहता है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –
3. बैम्बू के लंच बॉक्स: बैम्बू के लंच बॉक्स एक इको-फ्रेंडली विकल्प हो सकते हैं।
आपको अपने बच्चों की सेहत के लिए प्लास्टिक के लंच बॉक्स का उपयोग करने से बचना चाहिए और इसके बजाय स्टील, ग्लास या बैम्बू के लंच बॉक्स का उपयोग करना चाहिए।
