-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Diabetic Patients Should Avoid Eating Some Dry Fruits
डायबिटीज के मरीज़ कौन से ड्रायफ्रूट्स खाएं कौन सा नहीं, ज़रूर जानें, वरना सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान
- Written By: सीमा कुमारी
ड्राई फ्रूट्स का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ये तो सभी जानते हैं। लेकिन, आपको बता दें, डायबिटीज के मरीजों को कुछ ड्राई फ्रूट्स खाने से बचना चाहिए।

डायबिटीज के मरीजों को कुछ ड्राई फ्रूट्स खाने से बचना चाहिए,(सौ. सोशल मीडिया)
Dry Fruits In Diabetes: ड्राई फ्रूट्स का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ये तो सभी जानते हैं। इसलिए ड्राई फ्रूट्स को सेहत का खजाना कहा जाता है। इनमें मौजूद प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। डॉक्टर्स भी बैलेंस डाइट में ड्राई फ्रूट्स शामिल करने की सलाह देते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि डायबिटीज के मरीजों को कुछ ड्राई फ्रूट्स खाने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं इस बारे में-
खजूर का सेवन
डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, खजूर एक ऐसा ड्राई फ्रूट है, जो खाने में स्वाद होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है। लेकिन, डायबिटीज के मरीजों को खजूर से दूर ही रहना चाहिए, क्योंकि इसमें नेचुरल शुगर का लेवल हाई होता है। ऐसे में खजूर से ब्लड शुगर का लेवल तेजी से बढ़ सकता है, जिसका असर दिल पर भी पड़ता है।ऐसे में इसका सेवन डायबिटीज के मरीजों को सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Health Tips: रात के खाने के तुरंत बाद की ये छोटी-सी आदत बदल सकती है आपकी सेहत, जानिए 10 मिनट का बड़ा राज
Health Tips 2026: दिखने में छोटे, असर में बड़े चिया सीड्स का ये राज जानकर आप भी इसे रोजाना खाने लगेंगे
World Breastfeeding Week 2026: सिर्फ मां ही नहीं, पिता का साथ भी बनाता है ब्रेस्टफीडिंग का सफर आसान
Priyanka Chopra: हर चीज़ को कंट्रोल करना नहीं है जरूरी, जानें क्यों बदलते हालात को स्वीकार करना भी है फायदेमंद
अंजीर का सेवन
भले ही अंजीर में कई पोषक तत्व होते हैं, लेकिन डायबिटीज के मरीजों को अंजीर का बहुत सोच-समझकर सेवन करना चाहिए। दरअसल, एक अंजीर में 21 ग्राम के करीब कार्बोहाइड्रेट और भरपूर मात्रा में नेचुरल शुगर होता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
किशमिश का सेवन
डायबिटीज के मरीजों को किशमिश नहीं खानी चाहिए। किशमिश काफी मीठी होती है जिसे खाने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। ऐसे में किशमिश का सेवन मधुमेह में हानिकारक माना जाता है।
खुबानी का सेवन
इस ड्राई फ्रूट में फाइबर, विटामिन और मिनरल्स की मात्रा भरपूर पाई जाती है। खुबानी को सेहत का खजाना भी माना जाता है, लेकिन इसमें मौजूद नेचुरल शुगर डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। हालांकि, एक लिमिट में खुबानी का सेवन किया जा सकता है।
डायबिटीज के मरीज करें इन ड्राई फ्रूट्स का सेवन
अखरोट
डायबिटीज के मरीज को डाइट में अखरोट जरूर शामिल करने चाहिए। अखरोट में विटामिन ई होता है और कैलोरी बहुत कम होती है। अखरोट खाने से टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सकता है। वहीं कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल रहता है।
बादाम
हेल्थ एक्सपर्ट डायबिटीज में बादाम खाने की सलाह देते हैं। मधुमेह के रोगियों के लिए बादाम सबसे अच्छा ड्राई फ्रूट है। बादाम खाने से शरीर इंसुलिन पैदा करने के लिए ट्रिगर होता है और ब्लड शुगर लेवल कम होता है।
पिस्ता
शुगर के मरीज के लिए पिस्ता भी फायदेमंद होता है। पिस्ता में फाइबर, विटामिन सी, जिंक, कॉपर, पोटैशियम, आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम पाया जाता है। जिससे शरीर हेल्दी रहता है और ब्लड शुगर भी कंट्रोल रहता है।
काजू
डायबिटीज में काजू भी सीमित मात्रा में खा सकते हैं। हेल्थ लाइन के मुताबिक काजू खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। काजू हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और हार्ट की बीमारियों के खतरे को भी कम करता है।
Diabetic patients should avoid eating some dry fruits
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सनी देओल की ‘परशुराम’ पर लगा ब्रेक, हॉलीवुड फिल्म के चलते टली शूटिंग, अब 2027 तक करना होगा इंतजार
Aug 06, 2026 | 10:16 PMPM मोदी ने Insta पर की खास अपील! कहा- फ्रेंडशिप डे की तरह मनाएं हैंडलूम डे, खरीदें एक भारतीय उत्पाद
Aug 06, 2026 | 10:15 PMहमारा एजुकेशन सिस्टम बर्बाद…JPSC-JSSC विवाद पर राहुल गांधी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- छात्रों की आवाज सुने सरकार
Aug 06, 2026 | 10:04 PMभारत में बदल रही कार खरीदने की पसंद, पेट्रोल को कड़ी टक्कर दे रहे CNG, Hybrid और EV, FADA रिपोर्ट में खुलासा
Aug 06, 2026 | 10:02 PM1000 एकड़ वन जमीन निजी कब्जे से मुक्त! राजस्व मंत्री बावनकुले का बड़ा फैसला, वनमंत्री गणेश नाईक ने किया स्वागत
Aug 06, 2026 | 09:50 PMचीन का खतरनाक ट्विन प्लान, तिब्बत में रची जा रही भारत के खिलाफ बड़ी साजिश? सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
Aug 06, 2026 | 09:46 PMबांकीपुर में हार के बाद RJD में बड़ा विस्फोट, प्रदेश से पंचायत तक की सभी कमेटियां भंग; नई टीम बनाएंगे तेजस्वी!
Aug 06, 2026 | 09:38 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM














