डायबिटीज के मरीज को गर्मी के मौसम में जरूर खाना चाहिए ये 5 फल, ब्लड शुगर पर रहेगा कंट्रोल
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आपको अपनी डाइट में 5 समर फ्रूट्स को जरूर शामिल करना चाहिए। आइए जानते हैं किन 5 समर फ्रूट्स का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभप्रद हो सकता है।
- Written By: सीमा कुमारी
हेल्थ टिप्स (सौ.सोशल मीडिया)
Fruits To Control Blood Sugar: मौजूदा समय में अनहेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल के कारण डायबिटीज के मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन लगातार बढ़ रही है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को अपनी सेहत का ख़ास ख्याल चाहिए।
खासकर, गर्मियों के दिनों में शरीर में डिहाइड्रेशन के कारण ब्लड शुगर बहुत तेजी से बढ़ने लगता है। जिससे डायबिटीज के मरीजों को सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आपको अपनी डाइट में 5 समर फ्रूट्स को जरूर शामिल करना चाहिए। आइए जानते हैं किन 5 समर फ्रूट्स का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभप्रद हो सकता है।
5 समर फ्रूट्स का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभप्रद :
सम्बंधित ख़बरें
Protein Intake: बिना अंडे और मांस के रोजाना 90gm प्रोटीन इस तरीके से पूरा करें, जानें वेजिटेरियन डाइट प्लान
Malaika Arora Fitness: मलाइका का ‘शोल्डर व्हील’ वर्कआउट देगा टोन्ड और मजबूत बाजू, जानें कैसे करें यह एक्सरसाइज
कहीं आपके शरीर में भी तो नहीं है प्रोटीन की कमी? ये 5 लक्षण बताते हैं बड़ा खतरा, जानिए बचाव का तरीका
Jatamansi For Hair: महादेव की प्रिय जड़ी जटामांसी का कमाल! झड़ते, सफेद बालों पर ऐसे करती है चमत्कार
आम का सेवन
जैसा कि,आप जानते है कि आम गर्मियों का फल है। इस मौसम में आम का सेवन करना सेहत के लिए बड़ा फायदेमंद होता है। आम में फाइबर और विटामिन C की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर में शुगर को जल्दी अवशोषित नहीं होने देता। हालांकि, सीमित मात्रा में ही इसका सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभप्रद हो सकता है।
लीची का करें सेवन
लीची भी गर्मियों में खूब मिलता है। लीची में नेचुरल शुगर होता है, लेकिन इसके साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर भी होते हैं, जो शुगर को कंट्रोल करते है। लीची का सेवन शरीर में ऊर्जा का स्तर बनाए रखता है और ब्लड शुगर को संतुलित रखने में मदद करता है। लेकिन डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन भी सीमित मात्रा में करना चाहिए।
तरबूज का करें सेवन
तरबूज भी गर्मियों का फल है तरबूज न केवल स्वाद में मीठा होता है, बल्कि ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मददगार साबित होता है। इसमें भरपूर मात्रा पानी होती है, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है। तरबूज में ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) कम होता है, जिससे शुगर लेवल पर इसका असर नहीं पड़ता।
पपीता खाएं
पपीता एक और गर्मी में मिलने वाला फल है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर और पोटेशियम होते हैं, जो शुगर के लेवल को स्थिर रखते है। पपीता का सेवन शरीर में इंसुलिन के फंक्शन को बेहतर बनाने में भी मदद करता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को फायदा होता है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
सेब का करें सेवन
डायबिटीज के मरीजों के लिए सेब का सेवन भी बड़ा फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर में शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते है। इसके अलावा, सेब का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, जिससे यह डायबिटीज मरीजों के लिए सुरक्षित होता है। रोज एक सेब खाने से शुगर लेवल को स्थिर रखने में मदद मिल सकती है।
