डायबिटीज पर करना हो कंट्रोल, तो अपनी डाइट में जरुर शामिल करें ये 5 सब्जियां
Diabetes :डायबिटीज मरीजों को ऐसी चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद कर सकें। आइए जानें वो कौन सी 5 सब्जियां है। जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकता है।
- Written By: सीमा कुमारी
डायबिटीज मरीज जरूर करें इन 5 सब्जियों का सेवन (सौ.सोशल मीडिया)
How to Control Diabetes : मौजूदा समय में डायबिटीज लाइलाज बीमारी बन गई है। जिसके शिकार अमूमन लोग हो रहे है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, डायबिटीज होने का एक कारण इसका अनुवांशिक होना भी माना जा सकता है। क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि अगर घर में किसी को ये बीमारी है तो आपको भी ये हो सकती है।
इसलिए इस बीमारी से बचने के लिए अपने खान-पान का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। दरअसल इस बीमारी की सबसे खराब बात यह है कि एक बार हो जाने के बाद इसे जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता है।
इसको दवाओं और खानपान से ही कंट्रोल में लाया जा सकता है। खासतौर से डाइट, डायबिटीज के मरीजों को अपने खासपास का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है।
सम्बंधित ख़बरें
Dalai Lama Teachings: सफलता के पीछे छिपा है गुण, दलाई लामा ने बताया खुशहाल और सफल जीवन का मंत्र
HbA1c Test: 3 महीने की औसत ब्लड शुगर बताता है यह टेस्ट, जानें कब और क्यों कराना चाहिए
World Population Day: बढ़ती आबादी के बीच क्यों जरूरी है जेंडर इक्वालिटी? जानें जनसंख्या दिवस की थीम और महत्व
Raksha Bandhan 2026: क्या पत्नी अपने पति को बांध सकती है राखी? जानें हिंदू धर्म की मान्यता
क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसी हरी सब्जियां हैं, जिनके सेवन से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं किन 5 सब्जियों का सेवन डायबिटीज को कंट्रोल करने के काम आ सकती है।
डायबिटीज मरीज जरूर करें इन 5 सब्जियों का सेवन :
-
करें करेला का सेवन
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, करेला डायबिटीज मरीजों के लिए दवा की तरह काम करता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स और फाइबर पाया जाता है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। रोजाना इसका सेवन ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद कर सकता है।
-
करें लौकी का सेवन
डायबिटीज के मरीजों के लिए लौकी का सेवन भी बेहद फायदेमंद हो सकता है। इसमे फाइबर और पानी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
-
करें भिंडी का सेवन
बता दें, डायबिटीज के मरीजों के लिए लौकी,करेला के अलावा भिंडी का सेवन भी बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। आपको बता दें, दरअसल, इसमें घुलनशील फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।
-
करें पालक का सेवन
डायबिटीज के मरीजों के लिए पालक का सेवन भी बेहद फायदेमंद हो सकता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है। इसके अलावा, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करते है।
ये भी पढे़ें–अच्छी नींद चाहिए, तो रात में न खाएं ये 5 चीजें, नहीं तो बदलते रह जाएंगे करवटें
-
करें ब्रोकोली का सेवन
एक्सपर्ट्स का कहना है कि, ब्रोकोली का सेवन भी डायबिटीज मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होती है। इसमें पाए जाने वाले क्रोमियम इंसुलिन को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके अलावा ब्रोकोली में फाइबर भी पाया जाता है जो डाइजेशन में सुधार करता है जो ब्लड शुगर को भी कंट्रोल कर सकता है।
