- Hindi News »
- Health »
- Deaths Due To Cancer In Women Have Raised Concerns
Cancer in India: महिलाओं में कैंसर से होने वाली मौतों ने बढ़ाई चिंता, रिसर्च से हुआ बड़ा खुलासा
ICMR के वैज्ञानिकों ने ग्लोबल कैंसर ऑब्जर्वेटरी नामक एक पहल के अनुमानों का उपयोग करके गणना की है। इसके आंकड़ें बेहद ही चौंकाने वाले मिलते है जिसके अनुसार देश में (समय से पहले) मृत्यु दर का प्रतिशत 64.8 प्रतिशत है।
- Written By: दीपिका पाल

महिलाओं में कैंसर के बढ़े आंकड़ें (सौ.सोशल मीडिया)
Cancer in India: दुनियाभर में गंभीर बीमारियों के कई मामले सामने आते है इसमें ही कैंसर जैसी बीमारी के मामले अब पहले से ज्यादा दुगुने होते जा रहे है। बताया जा रहा है कि, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के वैज्ञानिकों ने ग्लोबल कैंसर ऑब्जर्वेटरी नामक एक पहल के अनुमानों का उपयोग करके गणना की है। इसके आंकड़ें बेहद ही चौंकाने वाले मिलते है जिसके अनुसार देश में (समय से पहले) मृत्यु दर का प्रतिशत 64.8 प्रतिशत है।
महिलाओं के कैंसर का बढ़ा आंकड़ा
आपको हाल ही में की गई रिसर्च के अनुसार बताते चलें कि, महिलाओं पर कैंसर से होने वाली मृत्यु दर बहुत ज़्यादा है. जिससे यह चिंता बढ़ गई है कि महिलाओं में कैंसर से होने वाली मौतें (प्रति वर्ष 1.2 प्रतिशत से 4 प्रतिशत के बीच) पुरुषों (प्रति वर्ष 1.2 प्रतिशत से 2.4 प्रतिशत के बीच) की तुलना में “खतरनाक रूप से” तेज़ी से बढ़ रही हैं। यहां पर भारत में कैंसर से होने वाली उच्च मृत्यु दर के कई कई कारक जिम्मेदार होते है। कई बार कैंसर की पहचान हो जाती है लेकिन स्टेज के अनुसार इलाज समय पर नहीं मिल पाता है।
185 देशों से कैंसर के आंकड़े किए एकत्रित
यहां पर कैंसर, जैसी गंभीर बीमारियों को रोक पाना हर किसी के हाथ में नहीं है। यहां पर ग्लोबल कैंसर ऑब्ज़र्वेटरी ने कैंसर के सटीक आंकड़ों का दावा किया है। भारत में कैंसर से होने वाली असामयिक मौतों की अनुमानित संख्या वर्ष 2000 में 490,000 से 2022 में 87 प्रतिशत बढ़कर 917,000 हो गई है। वहीं पर कैंसर पर शोध के लिए अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी और विश्व स्वास्थ्य संगठन की संयुक्त पहल थी जिसमें करीब 185 देशों को शामिल किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
International Nurses Day 2026: क्या है इस साल के नर्स डे का थीम, हेल्थकेयर में नर्से निभाती है स्ट्रांग पिलर क
अगर बॉडी बनाने के लिए फाइबर को छोड़ प्रोटीन पर दें रहें ध्यान, तो हो जाइए सावधान! हो सकता है कैंसर का खतरा
बांग्लादेश में खसरे का तांडव! अब तक 400 से ज्यादा मौतें, क्या यूनुस सरकार की इस चूक ने छीन ली मासूमों की जान?
हंतावायरस के बाद अब नोरोवायरस का कहर, लग्जरी क्रूज पर 115 लोग हुए बीमार; CDC ने जारी किया अलर्ट
हैल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
महिलाओं और पुरुषों में रहे ये कैंसर के मामले
महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर सबसे अधिक प्रचलित कैंसर बना हुआ है. जो सभी नए मामलों में 13.8 प्रतिशत का योगदान देता है, इसके बाद मौखिक (10.3 प्रतिशत), गर्भाशय ग्रीवा (9.2 प्रतिशत), श्वसन (5.8 प्रतिशत), ग्रासनली (5 प्रतिशत) और कोलोरेक्टल (5 प्रतिशत) का स्थान आता है। पुरुषों में मौखिक कैंसर सबसे अधिक प्रचलित है. जो सभी नए मामलों में 15.6 प्रतिशत का योगदान देता है, इसके बाद श्वसन (8.5 प्रतिशत), ग्रासनली (6.6 प्रतिशत) और कोलोरेक्टल (6.3 प्रतिशत) का स्थान आता है।
Deaths due to cancer in women have raised concerns
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
यह केवल नाकामी नहीं, युवाओं के भविष्य के साथ अपराध…NEET परीक्षा रद्द होने पर भड़के राहुल गांधी
May 12, 2026 | 02:51 PMजबलपुर: तालाब में डूबे करण-अर्जुन, सर्च ऑपरेशन में एक भाई का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी
May 12, 2026 | 02:46 PMसंभाजीनगर में मतीन शेख को अवैध निर्माण नोटिस, HC में चुनौती; निदा खान मामले के बाद नगरसेवक पर कार्रवाई तेज
May 12, 2026 | 02:46 PMपूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PMचंद्रपुर में नोटिफिकेशन के बरसों बाद भी अधर में घोड़ाझरी और कन्हालगांव अभयारण्य, वन्यजीव प्रबंधन पर उठे सवाल
May 12, 2026 | 02:39 PMसंभाजीनगर समेत मराठवाड़ा में येलो अलर्ट, आंधी-बिजली का खतरा; 30 मई तक बारिश के आसार
May 12, 2026 | 02:38 PMनई जल योजना पर बड़ा अपडेट, संभाजीनगर को 12 जून से रोज 200 MLD पानी, जलापूर्ति की तैयारी तेज
May 12, 2026 | 02:29 PMवीडियो गैलरी

2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM














