खजूर खाने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Dates Health Benefit:पोषक तत्वों से भरपूर खजूर एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसका सेवन सेहत के लिए बड़ा फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन B6, पोटैशियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं,जो शरीर को ढेरों फायदे पहुंचाते हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, किसी भी चीज का भरपूर फायदा तभी मिलता है जब उसका सेवन सही समय पर किया जाए। ऐसे में यहां एक्सपर्ट्स से जानते है खजूर खाने का सही समय क्या है और क्या क्या फायदे मिलते हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, सुबह खाली पेट खजूर खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। इस समय खजूर खाने से शरीर को तुरंत ग्लूकोज मिलता है, जिससे आप दिन भर एनर्जेटिक रहते हैं।
इसमें फाइबर भरपूर होता है, जो कब्ज की समस्या को दूर करने और आंतों की सफाई में मदद करता है। नियमित रूप से सुबह खाने से हीमोग्लोबिन का स्तर तेजी से बढ़ता है। अगर आप शरीर में खून की कमी को लेकर परेशान है तो अपने डाइट में खजूर शामिल करना ना भूलें।
इसके अलावा,आप खजूर का सेवन रात में दूध के साथ भी कर सकते है। दूध के साथ खजूर उबालकर पीने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है और नर्वस सिस्टम शांत रहता है।
अगर आप जिम जाते हैं या कसरत करते हैं, तो वर्कआउट से 30-60 मिनट पहले 2-3 खजूर खाएं। यह शरीर को धीमी गति से एनर्जी प्रदान करता है, जिससे आप जल्दी थकते नहीं हैं।
खजूर में प्राकृतिक शर्करा (ग्लूकोज, फ्रुक्टोज, सुक्रोज) होती है, जो शरीर को जल्दी ऊर्जा देने में मदद करती है। थकान महसूस होने पर 2–3 खजूर फायदेमंद हो सकते हैं।
फाइबर से भरपूर होने के कारण यह कब्ज से राहत दिलाने और पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने में सहायक है।
इसमें मैग्नीशियम, कॉपर, मैंगनीज और सेलेनियम जैसे मिनरल्स होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करते हैं।
पोटेशियम की अच्छी मात्रा ब्लड प्रेशर संतुलित रखने में सहायक होती है और हृदय स्वास्थ्य को समर्थन देती है।
यह भी पढ़ें:-‘ऐसे’ लोगों के लिए sprouts हो सकते हैं खतरनाक, अनजाने में अंकुरित चीज़ें खाने से पहले यहां सावधानी जान लें
आयरन से भरपूर खजूर हीमोग्लोबिन स्तर सुधारने में मददगार हो सकता है।
इसमें मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा की सेहत बनाए रखने और बालों को पोषण देने में सहायक माने जाते हैं।