आंखों के लिए नेचुरल क्लीनिंग सिस्टम होता है रोना, जानिए ये वैज्ञानिक कारण
Benefits of Crying: रोना केवल भावनात्मक प्रक्रिया ना होकर सेहत के लिए भी लाभदायक होता है। आंखों के लिए रोना अच्छा माना जाता है। रोने से आंखों की सफाई प्राकृतिक रूप से होती है।
- Written By: दीपिका पाल
रोने से क्या सच में आंख रहती है साफ (सौ.सोशल मीडिया)
Benefits of Crying: दु:ख होने पर अक्सर रोना आ ही जाता है। रोने से मन और दिल की भावना बह जाती है लेकिन इसे आमतौर पर कमजोरी या दुख का प्रतीक माना जाता है। बच्चे को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता कभी नहीं रोने की बात करते है। यह अच्छी बात है लेकिन मन के दर्द को आंसूओं में बहा देना ही बेहतर लगता है। रोना केवल भावनात्मक प्रक्रिया ना होकर सेहत के लिए भी लाभदायक होता है। आंखों के लिए रोना अच्छा माना जाता है। रोने से आंखों की सफाई प्राकृतिक रूप से होती है। इसके लिए आंखों में मिला एक एंजाइम मदद करता है। चलिए जान लेते है…
जानिए क्या कहते हैं नेत्र विशेषज्ञ
यहां पर नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार सिंह ने रोने के फायदे और किस तरह से आंखों स्वस्थ रहती है इसके बारे में बताया है। इसे लेकर नेत्र विशेषज्ञ सिंह ने कहा कि, “जो लोग रोते हैं उनकी आंखें न केवल इमोशनली रिलैक्स होती हैं, बल्कि मेडिकल रूप से भी अधिक स्वस्थ रहती हैं.”आंसू देखने में भले ही साधारण पानी जैसे लगते हों, लेकिन उनमें मौजूद कंपोजिशन बेहद खास होता है। इनमें पानी, लिपिड्स, म्यूकस, एंजाइम्स और लाइसोसोम जैसे तत्व शामिल होते हैं, जो आंखों को नमी देने के साथ-साथ बैक्टीरिया और कीटाणुओं से भी बचाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: महिलाओं का अपने शरीर पर अधिकार हो, प्रजनन स्वायत्तता को कानूनी मान्यता मिले
Kitchen Ingredients: किचन में ही है एसिडिटी का इलाज, इन मसालों के इस्तेमाल से तुरंत मिलेगी पेट की जलन से राहत
Jackfruit Superfood: स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, आज ही करें डाइट में शामिल
Aam Panna Premix: पानी मिलाते ही तैयार हो जाएगा आम पन्ना, घर पर इस तरीके से बनाएं प्रीमिक्स पाउडर
बताया जाता है कि, आंसू में शामिल लाइसोसोम आंखों के लिए अच्छा होता है। यह एक तरह का एंजाइम होता है, जो बैक्टीरिया की सेल वॉल को तोड़कर उन्हें नष्ट करता है। जब हम रोते हैं तो यह एंजाइम आंसुओं के साथ आंखों में फैलता है और वहां मौजूद कीटाणुओं को खत्म कर देता है। इससे आंखों को संक्रमण से बचाने में मदद मिलती है।
ये भी पढ़ें- मानसून में बढ़ता है आई इन्फेक्शन का खतरा, इन टिप्स के जरिए रखें आंखों का ख्याल
जानिए रोने के फायदे
अगर आप रोते है यह आपकी कमजोरी की निशानी नहीं बल्कि फायदेमंद होता है। आंखों के अलावा रोने से और भी फायदे मिलते है जो इस प्रकार है…
1- रोने से आपका भावनात्मक संतुलन बना रहता है। जब आप रोते है तो आपकी भावनाएं दबने की बजाय आंसूओं के रूप में बाहर आ जाती है। रोने से आपको मानसिक शांति मिलती है।
2- जब आप रोते है तो आपका दिमाग शांत रहता है और नींद अच्छी होती है। इसलिए रोना अच्छा होता है।
3-अगर आप रोते है तो आंखों की अच्छी तरह से सफाई होती है। आंसू धूल, धुआं और अन्य बाहरी कणों को आंखों से बाहर निकालते हैं।
4- रोने से शरीर को फायदा मिलता है। अगर तनाव में रहते है तो एक बार खुलकर रोने से आपको फायदा मिलता है। रोने से शरीर में कोर्टिसोल जैसे स्ट्रेस हार्मोन की मात्रा घटती है।
