Clove in Summer: गर्मियों में इन लोगों के लिए नुकसानदायक हैं लौंग का सेवन, कहीं बिगड़ नहीं जाएं आपका डाइजेशन
सर्दियों में तो हम भरपूर लौंग का सेवन करते है लेकिन यह नहीं जानते है कि, गर्मियों में लौंग का सेवन करने से क्या होता है। इसे लेकर हाल ही में एक रिसर्च के दौरान खुलासा हुआ है।
- Written By: दीपिका पाल
गर्मियों में नुकसानदायक होता है लौंग का सेवन (सौ. सोशल मीडिया)
Clove in Summer: गर्मी का मौसम जहां पर जारी हैं वहीं पर देश के कई हिस्सों में तापमान तेज हो गया है। गर्मी के इस प्रकोप में शरीर को शांत करने के लिए सब ठंडी चीजों का सहारा ले रहे है। लौंग, भारतीय किचन के मसालों में से एक है जो केवल स्वाद ही नहीं बढ़ाता है बल्कि इसके आयुर्वेदिक और औषधीय गुण कई बीमारियों से बचाते भी है। सर्दियों में तो हम भरपूर लौंग का सेवन करते है लेकिन यह नहीं जानते है कि, गर्मियों में लौंग का सेवन करने से क्या होता है। इसे लेकर हाल ही में एक रिसर्च के दौरान खुलासा हुआ है।
जानिए क्या कहती है स्टडी
गर्मी के मौसम में लौंग का सेवन करें या नहीं इसे लेकर नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की अक्टूबर 2022 की रिसर्च के दौरान बताया गया है। एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर लौंग का सेवन गर्मियों में सीमित या कम मात्रा में ही करना फायदेमंद माना जाता है। गर्मी के मौसम में अगर आप लौंग का उपयोग ज्यादा करते है तो नुकसान मिलते है। यानि यहां पर लौंग की प्रकृति “उष्ण” यानी गर्म होती है, और गर्मी के मौसम में अत्यधिक गर्म तासीर वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए। साथ ही रिसर्च में यह भी बताया गया कि, लौंग में मौजूद युजेनॉल नामक तत्व संक्रमण से लड़ने में सक्षम होता है।
इन लोगों के लिए नुकसानदायक हैं लौंग का सेवन
आपको बताते चलें कि, लौंग का सेवन करना गर्मियों में सही नहीं होता है। लौंग का सेवन गर्मियों में कई लोगों को सही नहीं रहता है।ऐसे में गर्मी के मौसम में यदि किसी व्यक्ति को पहले से एसिडिटी, गैस या पित्त से जुड़ी समस्या हो तो लौंग का अधिक सेवन उसके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Overthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
Eye Makeup Tips: अंडर-आई डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए अपनाएं ये प्रो मेकअप ट्रिक्स, मिलेगा क्रीज-फ्री लुक
Kids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
गले की खराश और पाचन के लिए लाभदायक
चाय के साथ करें लौंग का सेवन गर्मियों में गले की खराश, सांस की बदबू और पाचन संबंधी परेशानियों में राहत पहुंचा सकती है. आयुर्वेदाचार्यों का सुझाव है कि गर्मियों में लौंग को शीतल प्रकृति वाले खाद्य पदार्थों जैसे सौंफ, मिश्री या गुलकंद के साथ खाएं तो आपको ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। , जिससे इसकी उष्णता संतुलित हो सके. लौंग अपने औषधीय गुणों के कारण सालभर फायदेमंद है, लेकिन गर्मियों में इसका सेवन संतुलित मात्रा में और सही तरीके से करना चाहिए.
