चाइनीज फूड्स खाने के नुकसान (सौ.सोशल मीडिया)
Chinese Foods Side Effects:खाना पारंपरिक हो या फिर चाइनीज, हर किसी को बड़ा ही भांता है इसके लिए सड़क किनारे या स्ट्रीट पर मौजूद चाइनीज का सेवन करते है। इस तरह से चाइनीज फूड्स का अत्यधिक सेवन कई बड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ा देती है। चाइनीज फूड्स के दीवानों के लिए यह लेख आंखें खोल देने जैसा है। इस तरह खुलेआम बिना किसी गुणवत्ता के सड़कों पर चाइनीज फूड्स मिल रहे है लेकिन लोग इसके नुकसान को नजर अंदाज करते आ रहे है।
आपको बताते चलें कि, भले ही हम चाव से चाइनीज फूड्स का मजा लेते है लेकिन इसे बनाने के लिए कई हानिकारक तत्व मौजूद होते है। इसमें मोनोसोडियम ग्लूटामेट, वनस्पति सॉस, कृत्रिम रंग, स्टार्चयुक्त मकई जैसे योजकों का उपयोग किया जाता है, जो पाचन तंत्र पर दबाव डाल सकते हैं. इसके अलावा, अजीनोमोटो का अधिक मात्रा में सेवन किया जाता है, जो पाचन तंत्र सहित शरीर को अन्य नुकसान पहुंचा सकता है। इसे लेकर खाद्य सुरक्षा अधिनियम में कहा गया है कि, ‘मोनोसोडियम ग्लूटामेट’ के उपयोग और इसके ‘अच्छे विनिर्माण स्तर’ को लेकर एक प्रावधान है, लेकिन इसका व्यापक रूप से उल्लंघन किया जा रहा है, जो सेहत के नजरिए से गलत है।
ये भी पढ़ें- चूना खाने से हड्डियां बनती हैं मजबूत, जानिए क्या कहता है इसका वैज्ञानिक प्रमाण
यहां पर चाइनीज फूड्स की गुणवत्ता को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन का उदासीन रवैया देखने के लिए मिलता है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की उपेक्षा के कारण लोग अजीनोमोटो के अनुचित उपयोग के कारण हानिकारक पदार्थों का सेवन करके अपने स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहे हैं। इसे बनाते समय अजीनोमोटो का इस्तेमाल ज्यादा करते है जिससे सिरदर्द, पेट दर्द, उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं, इसके अलावा यह पाचन तंत्र को भी नुकसान पहुंचा सकता है।
ये भी पढ़ें- मनपसंद का खाना परोसना ही शेफ की जिंदगी का है बड़ा चैलेंज, जानिए शेफ खत्री से इसके बारे में
इसके नुकसान को जानने के बाद आपको चाइनीज फूड्स के सेवन से बचना चाहिए नहीं तो सेहत को बड़ा खतरा हो सकता है।