Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Aaj Ka Rashifal 29 March: रविवार को चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, मीन और सिंह को मिलेगी बड़ी खुशखबरी!

Daily Horoscope: दैनिक राशिफल के जरिए आप अपने दिन की शुरुआत बेहतर तरीके से कर सकते हैं। 29 मार्च कुछ राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है खासकर मीन और सिंह राशि वालों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

  • Written By: प्रीति शर्मा
Updated On: Mar 29, 2026 | 12:05 AM

आज का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Today Horoscope: आज दिनांक 29 मार्च 2026 रविवार का दिन है। चैत्र शुक्ल एकादशी तिथि के साथ आश्लेषा नक्षत्र का विशेष प्रभाव आज पूरे दिन बना रहेगा। ग्रहों की यह स्थिति न केवल व्यक्तिगत जीवन में बदलाव लाएगी बल्कि व्यापारिक जगत में भी बड़ी हलचल के संकेत दे रही है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी सुखद रहने वाला है। स्वास्थ्य संबंधी अनुकूलता बनी रहेगी जिससे आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार या मित्रों के साथ भ्रमण और आमोद-प्रमोद के अवसर प्राप्त होंगे। प्रियजनों से भेंटवार्ता आपके साहस और उत्साह को बढ़ाएगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन राहत भरा हो सकता है। यदि कोर्ट-कचहरी का कोई मामला लंबे समय से अटका था तो उसका समाधान मिल सकता है। हालांकि कार्य की व्यस्तता बनी रहेगी और विरोधी वर्ग सक्रिय रह सकता है इसलिए अपनी योजनाओं को गुप्त रखें।

सम्बंधित ख़बरें

Weekly Horoscope 29 March- 4 April: अप्रैल में शुरू होने वाले हैं इन 3 राशियों के अच्छे दिन! जानें अपना राशिफल

Birthday Horoscope: आज है जन्मदिन? 28 मार्च से बदल रही है आपकी ग्रहों की चाल, जानें कैसा रहेगा पूरा साल

Aaj Ka Rashifal 28 March 2026: शनिवार को इन राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा, जानें पुष्य नक्षत्र में बाजार का हाल

Birthday Horoscope: 27 मार्च को जन्मे लोगों के लिए खुलेंगे कुबेर के द्वार! इन राशियों को रहना होगा सावधान

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक आज पारिवारिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। मित्रों के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी और आप भावनात्मक गतिविधियों में विशेष रुचि लेंगे। रिश्तों को संतुलित बनाए रखने के लिए वाणी पर संयम रखना आज आपके लिए बहुत जरूरी है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज जमीन-जायदाद और प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों के बनने का प्रबल योग है। निवेश के लिए दिन अच्छा है लेकिन किसी भी प्रकार के विवाद से बचना ही आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आपको किसी महिला मित्र या परिवार की महिला सदस्य की सलाह से बड़ा लाभ मिल सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन उपलब्धियों भरा है। आपका परिश्रम और प्रयास सार्थक होंगे। कार्यस्थल पर अधीनस्थ वर्ग का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज आपके अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। शाम का समय किसी मनोरंजक या धार्मिक स्थल की सैर में व्यतीत होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों का मन आज पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों में अधिक लगेगा जिस पर कुछ खर्च भी संभव है। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात आपके दिन को खुशनुमा बना देगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)

तुला राशि

तुला राशि वालों को आज कोई मनचाहा उपहार प्राप्त हो सकता है। प्रॉपर्टी और जायदाद संबंधी कार्यों में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग आपके अटके हुए कार्यों को पूरा करने में मददगार साबित होगा। आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें:- Weekly Horoscope 29 March- 4 April: अप्रैल में शुरू होने वाले हैं इन 3 राशियों के अच्छे दिन! जानें अपना राशिफल

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को आज थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। वाद-विवाद और तनावपूर्ण स्थितियों को टालना ही आपके हित में रहेगा अन्यथा मानसिक तकलीफ बढ़ सकती है। आज आय की तुलना में व्यय अधिक होने के योग हैं इसलिए बजट बनाकर चलें।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सामाजिक रूप से सक्रिय रहेगा। समाज के विशिष्ट और प्रभावशाली लोगों के साथ आपका मेलजोल बढ़ेगा। कार्यों में अनुकूलता रहेगी। किसी भी विवादित मामले को तूल न देना आपके लिए भविष्य में फायदेमंद साबित होगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को आज व्यर्थ के तनाव से दूर रहने का प्रयास करना चाहिए। मानसिक स्थिति संतुलित रहेगी जिससे आप नई योजनाओं का शुभारंभ कर पाएंगे। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें धैर्य से लिया गया निर्णय ही सफलता दिलाएगा।

कुम्भ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन काफी भागदौड़ भरा रह सकता है। अनावश्यक कार्यों में समय नष्ट करने के बजाय महत्वपूर्ण लक्ष्यों पर ध्यान दें क्योंकि कोई बड़ा काम बनने का योग है। दूर की यात्रा या विदेश से संबंधित समाचार मिल सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सर्वोत्तम है। पारिवारिक जीवन सुखद और आनंदमय रहेगा। समाज में आपकी यश-कीर्ति बढ़ेगी और निजी पुरुषार्थ बना रहेगा। कहीं से कोई शुभ संदेश प्राप्त होने के योग हैं जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

व्यापार भविष्य

चैत्र शुक्ल एकादशी को आश्लेषा नक्षत्र के प्रभाव से कमोडिटी बाजार में तेजी का रुख रहेगा। विशेष रूप से सोना, चांदी, तांबा, स्टील, लोहा और अन्य धातुओं के भावों में वृद्धि देखी जाएगी। इसके अलावा कृषि बाजार में गुड़, खांड, शक्कर, तिल, राई, कपास और हल्दी के भावों में भी तेजी आने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों को सलाह है कि वे सौदों में सावधानी बरतें।

आज का भाग्यांक: 3966

Aaj ka rashifal 29 march 2026 horoscope and market trends in hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 29, 2026 | 12:05 AM

Topics:  

  • Aaj Ka Rashifal
  • Today Horoscope
  • Zodiac Sign

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.