हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल टिप्स (सौ.सोशल मीडिया)
High Blood Pressure Remedies: मौजूदा समय में हाई ब्लड प्रेशर एक गंभीर समस्या बन गई है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, हाइपरटेंशन को समय रहते कंट्रोल न किया जाए, तो इसके कारण हार्ट प्रॉब्लम, किडनी संबंधी बीमारियां और स्ट्रोक हो सकता है।
आपको बता दें, इसे कंट्रोल करने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल और सही डाइट लेना बहुत जरूरी है। ऐसे में कई ऐसी चीजें हैं जो हाई बीपी को कंट्रोल करने में मदद करती हैं।
जो आपके दिल की सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है। ऐसे में आइए जानते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए किन चीजों का सेवन कारगर है और इसे अपनी डाइट में शामिल करने से क्या फायदे हो सकते हैं।
हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए करें इन चीजों का सेवन
फल और हरी सब्जियों का करें सेवन
हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए फल और हरी सब्जियां का सेवन करना फायदेमंद होता है। आप फल में केले, संतरा, तरबूज, और पपीता जैसे फलों का सेवन कर सकते है। इसमें भरपूर मात्रा में पोटेशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में आपकी मदद कर सकता है। वहीं, हरी सब्जियां जैसे पालक, ब्रोकोली, गाजर, और बीन्स में मिनरल्स पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखते हैं।
साबुत दाल और अनाज का करें सेवन
हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए ओट्स, ब्राउन राइस, मसूर, मूंग, चने की दाल, क्विनोआ और साबुत अनाज में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है। फाइबर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है, जिससे हार्ट प्रॉब्लम का खतरा कम होता है।
लो-फैट डेयरी प्रोडक्ट्स का करें सेवन
हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए लो-फैट डेयरी प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल कर सकते है। जैसा कि आप जानते है कि दूध, दही और पनीर कैल्शियम और प्रोटीन का अच्छा सोर्स होते हैं। रोजाना एक सीमित मात्रा में लो-फैट डेयरी प्रोडक्ट का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर को मैनेज किया जा सकता है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
लहसुन का करें सेवन
हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए लहसुन का भी सेवन कर सकते है। लहसुन एंटी-बायोटिक और एंटी-फंगस है और नाइट्रिक ऑक्साइड को भी बढ़ाता है. यह आपकी मांसपेशियों को आराम देता है। इसके सेवन से स्वाद के साथ-साथ आपका ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहेगा।