गुड़ की मिठास में छुपे हैं सेहत के राज, सर्दियों में ज़रूर करें सेवन, मिलेंगे भरपूर फायदे
Jaggery Benefits in Winter: सर्दियों के मौसम में गुड़ के सेवन की उपयोगिता बढ़ जाती है यानि इसका सेवन करने से शरीर की कई स्वास्थ्य समस्याओं पर राहत मिलती है।
- Written By: दीपिका पाल
सर्दियों में गुड़ खाने के फायदे जानिए (सौ. सोशल मीडिया)
Jaggery Benefits in Hindi: सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो गई है। इस मौसम में सेहत का ख्याल रखना जरूरी होता है। बदलते मौसम के साथ ठंड का तापमान और संक्रमण का स्तर बढ़ने लगता है इसके लिए खानपान की ओर ध्यान देना भी जरूरी है। गुड़, सर्दियों का सबसे बड़ा सुपरफूड है जिसे डाइट में शामिल करने से बड़ी से बड़ी बीमारियां दूर हो जाती है।
गुड़ को गन्ने के रस के साथ बनाया जाता है जो स्वाद में मीठा होता है लेकिन शक्कर के मुकाबले ज्यादा हेल्दी माना गया है। सर्दियों के मौसम में गुड़ के सेवन की उपयोगिता बढ़ जाती है यानि इसका सेवन करने से शरीर की कई स्वास्थ्य समस्याओं पर राहत मिलती है।
सर्दियों में गुड़ का सेवन करने के फायदे
सर्दियों के मौसम में गुड़ का सेवन करने के कई फायदे होते है जिसके बारे में आपको जानना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Health Tips: रोज की डाइट में शामिल करें यह एक चीज, जिम जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत!
Protein Breakfast: सुबह के नाश्ते में खाएं ये एक चीज, सिर्फ 10 मिनट में बनकर होगा तैयार
Health Benefits: सेहत के दुश्मन या दोस्त? चावल और गेहूं में से कौन है आपके लिए सही विकल्प
अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर: 10 लाख घरों में बिजली गुल और 10 हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द
1- सर्दियों में तापमान ठंडा होता है इसके लिए अगर आप अपनी डाइट में गुड़ को शामिल करते है तो फायदेमंद होता है। यह आपके शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करता है। अगर सर्दी के मौसस में ठंड का तापमान बढ़ जाए तो, आपको दिन में एक बार एक टुकड़े गुड़ का सेवन जरूर करना चाहिए। यह शरीर को गर्माहट देता है।
2-सर्दियों में पाचन क्रिया धीमी रहती है इसके लिए गुड़ का सेवन पाचन के लिए सही होता है। खाने के बाद अक्सर पचाने में मेहनत लगती है इसके लिए आपको गुड़ का सेवन जरूर करना चाहिए. इसके नियमित सेवन से आपका डाइजेशन बेहतर होता है। गैस और कब्ज की समस्या से भी गुड़ राहत दिलाने का काम करता है।
3- सर्दियों में अगर आप गुड़ का सेवन कर रहे है तो यह आपके शरीर में खून का लेवल बढ़ाता है। गुड़ में आयरन और कई तरह के मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी पूरी होती है।
4- सर्दियों में मौसम के बदलाव के साथ हमारी इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है हम बार-बार बीमार होते है। इसके लिए गुड़ का सेवन करने से हमारे शरीर में एनर्जी का लेवल बढ़ जाता है। गुड़ में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट्स हमारे लिए फायदेमंद हो सकते हैं।जब आप गुड़ का सेवन करना शुरू करते हैं तो आपकी इम्युनिटी बेहतर होती है।
ये भी पढ़ें- ठंड के मौसम में इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं ये आयुर्वेदिक उपाय, सर्दी-जुकाम से दिलाते है राहत
5- चेहरे की खूबसूरती के लिए भी गुड़ का सेवन फायदा दिलाता है। गुड़ का सेवन करने से खून साफ होता है जिसका असर त्वचा पर पड़ता है। खून साफ होने पर आपके चेहरे पर पिंपल्स नहीं निकलते हैं, स्किन ग्लोइंग बनती है।
