- Hindi News »
- Health »
- Consume These 5 Vegetables In Winter To Improve Eyesight
सर्दियों में इन 5 सब्जियों का करें सेवन, आंखों की रोशनी बढ़ाने से लेकर चश्मा हटाने में है मददगार
Vegetables For Eyesight: सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो गई है इस मौसम में कई चीजों का सेवन करना चाहिए। अगर आप आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते है तो इन एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर सब्जियों का सेवन करें।
- Written By: दीपिका पाल

सर्दियों में इन 5 सब्जियों का करें सेवन (सौ. सोशल मीडिया)
Best Vegetables For Eyesight: हमारे शरीर के सभी अंग बेहद जरूरी होते है। इसमें ही आंख, सबसे नाजुक अंगों में से एक है। इसके जरिए हम पूरी दुनिया को देख पाते है तो वहीं पर जब यह कमजोर हो जाए तो नुकसान पहुंचता है। पहले जहां पर बुजुर्गों की आंखें कमजोर होती थी वहीं अब छोटे बच्चों को नुकसान पहुंचने लगा है। छोटे बच्चों को कम उम्र में ही चश्मा लगने लगा है। डॉक्टर, आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए खानपान पर ध्यान देने की बात कहते है। सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो गई है इस मौसम में कई चीजों का सेवन करना चाहिए। अगर आप आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते है तो इन एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन से भरपूर सब्जियों का सेवन कर सकते है।
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए खाएं ये सब्जियां
अगर आप आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते है तो कुछ प्रकार की सब्जियां खा सकते है जो इस प्रकार है…
1- आप सर्दी के मौसम में गाजर खा सकते है। इस मौसम में गाजर की ज्यादा पैदावार देखने के लिए मिलती है। गाजर में दरअसल विटामिन ए और बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो रेटिना की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा गाजर खाने से आंखों की थकान भी दूर होती है।
सम्बंधित ख़बरें
जालना मनपा आयुक्त अंजलि शर्मा ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण; कहा- मरीजों को न हो कोई असुविधा
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
National Dengue Day: डेंगू से बचने के लिए लगाते हैं अगरबत्ती, तो हो जाइए सावधान! हो सकती है सांस संबंधी बीमारी
Women Health: गर्मियों में बढ़ जाता है पीरियड्स पेन, इन 10 उपायों से मिलेगी राहत
2- आप आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए पालक का सेवन कर सकते है। यह हरी सब्जियों में शामिल होती है जिसमें ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आंखों की सेहत को बेहतर बनाते है। सूर्य की हानिकारक किरणों का प्रभाव पालक के सेवन से कम होता है।पालक में आयरन और विटामिन सी भी होता है, जो आंखों की कोशिकाओं को मजबूती देते है।
3- सर्दी के मौसम में हरी सब्जियां मिलती है जिसमें हरी मटर शामिल है। इसमें जिंक, विटामिन सी और विटामिन ई पाया जाता है जो आंखों की मांसपेशियों को मजबूती देने का काम करते है।आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए आपको हरी मटर का सेवन जरूर करना चाहिए।
4- शकरकंद भी सर्दी के मौसम में मिलने वाली सब्जी है इसका सेवन आंखों के लिए फायदेमंद होता है। हरी मटर में जिंक, विटामिन सी और विटामिन ई पाया जाता है जो आंखों की मांसपेशियों को मजबूती देता है तो वहीं पर रेटिना को डैमेज होने से बचाता है।
ये भी पढ़ें- सर्दी में कितनी मात्रा में खाना चाहिए केला, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए कैसे होता है फायदेमंद
5- आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए बथुआ का सेवन करना चाहिए। इस सब्जी में विटामिन ए, ल्यूटिन और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह आंखों के सूखेपन को दूर करती है तो वहीं पर रोशनी बढ़ाने का काम अच्छे से करती है। इसे सब्जी या पराठे के रूप में खाया जा सकता है।
Consume these 5 vegetables in winter to improve eyesight
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CIDCO Demolishes Illegal RMC Plants: नवी मुंबई में सिडको की बड़ी कार्रवाई, अवैध आरएमसी प्लांट पर चला बुलडोजर
May 18, 2026 | 11:10 AMNashik Police Transfer: नासिक में 250+ पुलिसकर्मियों के तबादले, मनचाही पोस्टिंग से मची खलबली, 171 को एक्सटेंशन
May 18, 2026 | 11:09 AMईरान का नक्शा और लाल तीर… ट्रंप के इस पोस्ट ने बढ़ाई दुनिया की धड़कनें, शुरू होने वाला है बड़ा सैन्य ऑपरेशन?
May 18, 2026 | 11:03 AM‘जलनगर’ में जल संकट! चंद्रपुर के इस इलाके में पानी को तरसे लोग, पाइपलाइन जाम, दूषित पानी से नागरिक परेशानी
May 18, 2026 | 11:02 AMइंदौर: मैरिज गार्डन के गोदाम में भीषण आग, दमकलकर्मियों ने ली रोबोट की मदद
May 18, 2026 | 11:00 AMअकेले घूमने वालों के लिए ये 4 Safety Gadgets बन सकते हैं लाइफसेवर, अब सफर में नहीं होगी टेंशन
May 18, 2026 | 10:59 AMस्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लिए नवी मुंबई तैयार, 30 जून तक पोर्टल पर रिटर्न फाइल करना अनिवार्य
May 18, 2026 | 10:59 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














