Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

धीरे-धीरे अंधेरे की ओर बढ़ रहे हैं आप? मोबाइल और नींद से जुड़ी ये गलतियां बढ़ा रही आंखों की परेशानी

Common Eye Care Mistakes: डिजिटल स्क्रीन का बढ़ता इस्तेमाल और नींद की कमी आंखों के लिए स्लो पॉइजन साबित हो रही है। अपनी इन आदतों को तुरंत बदलें वरना रोशनी जाना तय है।

  • Written By: प्रीति शर्मा
Updated On: Dec 26, 2025 | 04:44 PM

मोबाइल स्क्रीन देखते हुए आंखों में तनाव महसूस करती महिला (सौ. फ्रीपिक)

Follow Us
Close
Follow Us:

Health Tips: हमारे शरीर का सबसे अनमोल अंग आंखें हैं जिसके जरिए हम इस खूबसूरत दुनिया का देखते हैं। लेकिन हमारी रोज की जाने वाली लापरवाही धीरे-धीरे हमें अंधेरे की ओर ले जा सकती है। अगर आप भी आंखों से जुड़ी कुछ गलतियां दोहराते हैं तो यह आंखों के लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं।

समय रहते आंखों से जुड़ी इन बातों को जानने से उनका बचाव किया जा सकता है। हमारी दैनिक दिनचर्या से जुड़े कुछ सामान्य बातें अनजाने में आंखों को नुकसान पहुंचाती हैं। इन आदतों को समय रहते सुधारने से आंखों को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है। लाइफस्टाइल में छोटे-छोटे बदलाव करके भविष्य की गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है।

कम नींद लेना

अगर हम रात भर जागते हैं या पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं तो यह आदत आंखों को थका देती है। जिससे आंखों में जलन, सूखापन, लालिमा और डार्क सर्कल्स जैसी समस्या हो सकती है। नींद की कमी से आंखों की मरम्मत नहीं हो पाती है जिससे रोशनी कमजोर हो सकती है। ऐसे में रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी है।

सम्बंधित ख़बरें

क्या खाने से कैंसर होगा कंट्रोल? कैंसर होने का खतरा कैसे होगा कम? जानिए क्या बोलता है आयर्वेुद

Valentine’s Week में Rose Day मोहब्बत का पैग़ाम है, पर हेल्थ के लिए गुलाब की ख़ासियत कर देगी हैरान

Health Tips: रात को सोने से पहले नाभि पर लगाएं ये 1 तेल; शरीर की कई समस्याएं होंगी छूमंतर

सिर्फ प्यार ही नहीं, सेहत भी बढ़ाती है चॉकलेट, ये हैं वो 7 जबरदस्त फायदे जो शायद ही आपको पता हों।

अत्यधिक शराब का सेवन

अक्सर ज्यादा शराब का सेवन आंखों की मांसपेशियों को कमजोर कर सकता है। इससे विटामिन की कमी हो जाती है जिसकी वजह से नजर धुंधली पड़ सकती है। ड्राई आईज की समस्या बढ़ती है और लंबे समय में मोतियाबिंद या रेटिना को नुकसान का खतरा रहता है।

आंखों की थकान

आज कल के दौर में लोग लंबे समय तक स्क्रीन देखते रहते हैं जिसमें रील स्क्रॉल करना, फिल्म देखना, लैपटॉप पर घंटो बिना रुके काम करना आदि आदतें शामिल है। इसकी वजह से आंखों की मांसपेशियों को आराम नहीं मिल पाता है। इससे आई स्ट्रेन, सिरदर्द और नजर की कमजोरी हो सकती है। थकान को अनदेखा करने से स्थायी नुकसान हो सकता है।

यह भी पढ़ें:- सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए फायदेमंद है अंजीर-दूध का सेवन, जानिए बनाने का तरीका

तंबाकू और पान चबाना

अगर आपको धूम्रपान या तंबाकू के सेवन की आदत है तो यह आंखों के लिए जहर के समान है। इसमें मौजूद निकोटीन और टॉक्सिन्स रेटिना और ऑप्टिक नर्व को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे मैकुलर डिजनरेशन, मोतियाबिंद और अंधापन का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

गंदे हाथों से आंखें रगड़ना

कई बार हम अनजाने में बिना हाथ को साफ किए आंखों को रगड़ने लगते हैं। हाथों में बैक्टीरिया या गंदगी होने पर आंखें रगड़ने से इंफेक्शन हो सकता है। इससे कंजक्टिवाइटिस, जलन या गंभीर संक्रमण का खतरा रहता है। हमेशा साफ हाथों से ही आंखों को छुएं।

आंखों की देखभाल के लिए पर्याप्त नींद, धूम्रपान और शराब से दूरी, स्क्रीन से ब्रेक और स्वच्छता बहुत जरूरी है। अगर आपको आंखों से जुड़ी कोई समस्या दिखती है तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। साथ ही हेल्दी खाने से आंखों की रोशनी को कमजोर होने से बचाया जा सकता है।

Common eye care mistakes to avoid for healthy eyes

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 23, 2025 | 02:35 PM

Topics:  

  • Eyesight
  • eyesight Tips
  • Health Tips

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.