30 मिनट की तेज चाल सेहत के लिए वरदान, मोटापे समेत ये गंभीर बीमारियां भी होंगी गायब!
आप रोज़ाना सिर्फ 30 मिनट की ब्रिस्क वॉक करते हैं, तो यह आपके शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है। इसके मुकाबले, हल्की या सामान्य वॉक करने से शरीर एक्टिव तो रहता है, लेकिन इसके लाभ धीरे-धीरे नजर आते है।
- Written By: अमन उपाध्याय
ब्रिस्क वॉक करते हुए लोग, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत हेल्थ डेस्क: हम सभी जानते हैं कि वॉक करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। फिट रहने और वजन घटाने के लिए कई लोग रोज़ाना वॉक करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ब्रिस्क वॉक न केवल वजन तेजी से कम करने में मदद करता है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों से भी बचाव करता है?
ब्रिस्क वॉक का मतलब होता है तेज गति से चलना। यदि आप रोज़ 30 मिनट तक ब्रिस्क वॉक करते हैं, तो यह आपके शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। वहीं, सामान्य वॉक करने से शरीर सक्रिय तो रहता है, लेकिन इसके लाभ धीरे-धीरे दिखाई देते हैं। आइए जानें कि यदि आप अपने वर्कआउट रूटीन में ब्रिस्क वॉक को शामिल करते हैं, तो आपको कौन-कौन से फायदे मिल सकते हैं!
वजन घटाने में करता है काम
जब आप तेज़ गति से चलते हैं, तो आपकी हृदय गति बढ़ जाती है और शरीर कैलोरी जलाने लगता है, जिससे वजन कम होने की प्रक्रिया तेज़ हो जाती है। लगभग 30 मिनट की तेज़ चाल से 150-200 कैलोरी तक बर्न हो सकती है, और नियमित रूप से ऐसा करने पर यह संख्या बढ़ सकती है। इसके अलावा, चलने से मेटाबॉलिज्म तेज़ होता है, जो वजन घटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Monsoon Street Food: क्या बारिश में स्ट्रीट फूड खाना सुरक्षित है? जानें किन बीमारियों का बढ़ता है खतरा
Fitness Tips : क्या 10,000 कदम रोज चलना सच में है जरूरी? जानिए एक्सपर्ट्स की राय
मुंबई: Proton Therapy से बच्चों सहित 1,000 कैंसर मरीजों को मिली नई जिंदगी, टाटा मेमोरियल ने रचा कीर्तिमान
Tata Memorial Hospital बड़ी की खोज! कैंसर मरीजों के लिए 350 रुपए का पपीता बनेगा रामबाण
हृदय रहता है स्वस्थ
तेज चाल से चलने (ब्रिस्क वॉक) से रक्त संचार में सुधार होता है, जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर घटता है और हृदय स्वस्थ रहता है। यदि रोजाना 30 मिनट तक तेज चला जाए, तो हृदय रोग का खतरा कम किया जा सकता है। यह उच्च रक्तचाप, स्ट्रोक और टाइप 2 मधुमेह से बचाव में भी सहायक है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
मांसपेशियां होती हैं मजबूत
तेज़ चलने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं, जिससे कोर, पीठ और हाथों की गतिविधि बढ़ती है। समय के साथ, यह शरीर के संतुलन और समग्र शक्ति को बेहतर बनाता है। यदि आप अधिक समय तक बैठे रहते हैं, तो रोज़ाना brisk walk करने से खराब मुद्रा में सुधार आ सकता है और पीठ दर्द से बचाव हो सकता है। एक अच्छी मुद्रा आपको लंबा, फिट और आत्मविश्वासी दिखाने में मदद करती है!
तनाव, चिंता से मुक्ति
तेज़ चाल में चलने से एंडोर्फिन नामक हैप्पी हार्मोन स्रावित होता है, जो तनाव, चिंता और अवसाद के लक्षणों को कम करने में सहायक होता है। इसके साथ ही, यह कोर्टिसोल (तनाव हार्मोन) के स्तर को घटाकर मानसिक शांति और ताजगी प्रदान करता है, जिससे आप अधिक सहज और तरोताज़ा महसूस करते हैं।
नींद जल्दी आने में मदद
अगर आपको सोने में परेशानी होती है, तो तेज़ कदमों से चलना फायदेमंद हो सकता है। brisk walk से नींद जल्दी आने में मदद मिलती है और आप सुबह ताजगी महसूस करते हैं। यह शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाकर पूरे दिन ऊर्जा बनाए रखने में सहायक होता है।
