-
शुक्र, 19 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Bhunmanasan Benefits Strong Spine Stomach Health
ऑफिस में घंटों एक पोस्चर में बैठने से हो गया रीढ़ और कमर में दर्द, इस योगासन को रूटीन में करें शामिल
- Written By: दीपिका पाल
Bhunamanasana Benefits in Hindi: यह रीढ़ से लेकर कमर दर्द की समस्या खड़ी करते है। इन समस्याओं के लिए आज हम आपको भूनमनासन के फायदों के बारे में बता रहे है जिसे करने से राहत मिलती है।

भूनमनासन (सौ.सोशल मीडिया)
Bhunamanasana Benefits: आजकल हर किसी की जीवनशैली अनियमित सी हो गई है जहां पर ऑफिस में घंटों 8 घंटे से ज्यादा बैठने से पोस्चर बिगड़ जाता है। इस पोस्चर के बिगड़ने से कमर दर्द के साथ रीढ़ की हड्डी में भी दर्द की शिकायत रहती है। कई बार एक ही पोजिशन में बैठने से शरीर के कई अंग कमजोर हो जाते है। यह रीढ़ से लेकर कमर दर्द की समस्या खड़ी करते है। इन समस्याओं के लिए आज हम आपको भूनमनासन के फायदों के बारे में बता रहे है जिसे करने से राहत मिलती है।
कैसा है यह योगासन
यहां पर भूनमनासन एक कारगर आसन है, जिसके अभ्यास से एक-दो नहीं बल्कि कई समस्याओं की छुट्टी की जा सकती है। मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा ने भी भूनमनासन को शरीर के लिए बेहद फायदेमंद आसन बताया है। इसके नियमित अभ्यास से शरीर के अंगों को ताकत और लचीलापन मिलता है, जिससे पूरा शरीर स्वस्थ और चुस्त रहता है।योग एक्सपर्ट बताते हैं कि भूनमनासन (जिसे अर्ध शलभासन भी कहा जाता है) खास तौर पर कमर, पीठ और पेट के लिए रामबाण है।
कमर और रीढ़ के दर्द से देता है राहत
इस आसन को हम रोजाना अपने रूटीन में शामिल कर सकते है। इस आसन में पेट के बल लेटकर एक पैर को ऊपर उठाया जाता है, जिससे रीढ़ की हड्डी मजबूत और लचीली बनती है, कमर दर्द और स्लिप डिस्क जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। इसके अलावा कूल्हों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और हिप जॉइंट से संबंधित समस्याएं दूर होती हैं। यह आमतौर पर पेट की मांसपेशियों को टोन करने का काम करते है। इसके अलावा यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है, जिससे कब्ज, गैस और अपच जैसी पाचन संबंधी समस्याओं में आराम मिलता है। यह आसन पेट के अंदरूनी अंगों की मालिश करता है।
सम्बंधित ख़बरें
India Mental Health Data: चेन्नई-बेंगलुरु में तेजी से बढ़ रहा है मानसिक तनाव, दक्षिण भारतीय ले रहे अधिक टेंशन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 विशेष: लोगों को नहीं आ रही है चैन की नींद, इन इलाकों के लिए खतरे की घंटी
नवभारत विशेष: ऋग्वेद से शिकागो और हुगली तक, स्वामी विवेकानंद के योग संदेश की वैश्विक यात्रा
Yoga Challenge: सुबह 10 मिनट योग या 10 मिनट मोबाइल? 30 दिन बाद दिखेंगे ये बदलाव
ये भी पढ़ें-सर्दियों में मामूली सिरदर्द भी बन सकता है माइग्रेन का कारण, हो जाएं सतर्क, इन उपायों से करें बचाव
ब्लड सर्कुलेशन को देती है मजबूती
इस भूनमनासन को नियमित रूप से करने से पैरों, कंधों और हाथों की मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है। पूरे शरीर में रक्त परिसंचरण बेहतर होता है, जिससे थकान दूर होती है और शरीर की एनर्जी बढ़ती है। इसके अलावा इस आसन को खासकर उन लोगों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। जो घंटों कुर्सी पर बैठकर काम करते हैं। प्रतिदिन 1 से 2 मिनट तक दोनों पैर बारी-बारी से उठाने का अभ्यास रोज करें तो फर्क साफ दिखता है। यह आसान और सुरक्षित आसन है। सुबह खाली पेट या शाम को हल्के पेट इसका अभ्यास करना सबसे अच्छा रहता है। हालांकि, कमर में चोट या कोई गंभीर समस्या है तो पहले योग प्रशिक्षक या डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।
आईएएनएस के अनुसार
Bhunmanasan benefits strong spine stomach health
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘आधे इधर जाओ, आधे उधर जाओ…’ स्थापना दिवस पर एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को बताया शोले का जेलर, दी खुली चुनौती
Jun 19, 2026 | 11:23 PMजब ट्रेन की चपेट में आते-आते बचे थे आमिर खान, ‘गुलाम’ का खतरनाक स्टंट आज भी है यादगार
Jun 19, 2026 | 11:22 PMडेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PMकर्नाटक में गारंटी योजनाओं के दुरुपयोग पर डीके शिवकुमार सख्त, फर्जी लाभार्थियों पर होगी कार्रवाई
Jun 19, 2026 | 11:09 PMPHOTOS: 56 साल के हुए राहुल गांधी, कांग्रेस मुख्यालय में मना जश्न, बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें हो रहीं वायरल
Jun 19, 2026 | 11:05 PMपुलिसकर्मी ने गाया ऐसा गाना कि 1 करोड़ से ज्यादा लोग हुए दीवाने, आवाज सुन लोग बोले- कमाल कर दिया!
Jun 19, 2026 | 11:04 PMमोदी सरकार दे रही है ₹3 लाख का लोन, न कोई गारंटी और न भारी ब्याज; फटाफट चेक करें पूरी डिटेल
Jun 19, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM
पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 09:54 PM














