Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महिलाओं के लिए डेथ रिस्क बढ़ा सकती है बीटा ब्लॉकर्स दवाईयां, नई स्टडी में हुआ खुलासा

beta blockers side effects: बीटा ब्लॉकर्स फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसके प्रयोग से कुछ महिलाओं का डेथ रिस्क बढ़ सकता है। दवाई को लेकर स्टैंडर्ड ट्रीटमेंट पैराडाइम में स्टडी की गई है।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Aug 31, 2025 | 11:25 AM

बीटा ब्लॉकर्स दवाईयां (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

 

नई दिल्ली। दुनियाभर में कई बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है जिसके इलाज के लिए वैज्ञानिक नई दवाईयां इजाद कर रहे है। दिल का दौरा या हार्ट अटैक की समस्या के इलाज के लिए बीते 40 सालों से मानक उपचार के रूप में इस्तेमाल होने वाली बीटा ब्लॉकर्स दवाईयों का सेवन किया जा रहा है। कम लोग ही जानते है कि, बीटा ब्लॉकर्स फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसके प्रयोग से कुछ महिलाओं का डेथ रिस्क बढ़ सकता है।

बताया जा रहा है कि, इस दवाई को लेकर स्टैंडर्ड ट्रीटमेंट पैराडाइम (मानक उपचार प्रतिमान) में बदलाव को लेकर स्टडी सामने आई है।

सम्बंधित ख़बरें

क्या आप भी 5 मिनट में हो जाते हैं Distract? जानें फोकस टाइम कमजोर होने के पीछे की असली वजह

Glowing Skin Tips: सिर्फ एक गिलास गर्म पानी और ये 3 चीजें, पेट होगा साफ और चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो!

Mahashivratri 2026: घर पर ट्राई करें ये 7 झटपट फलाहारी रेसिपी, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक!

प्यार-मोहब्बत से ऊब चुकी हैं महिलाएं? आखिर क्यों Anti-Valentine’s Day बन रहा है उनकी पहली पसंद!

बीटा ब्लॉकर्स दवाईयों के नुकसान

बताया जा रहा है कि, अगर आप ज्यादा मात्रा में हार्ट अटैक की समस्या के लिए बीटा ब्लॉकर्स दवाईयों का सेवन करते है तो यह नुकसान साबित होता है। यह उन रोगियों के लिए कोई नैदानिक ​​लाभ प्रदान नहीं करती है जिनका मायोकार्डियल इन्फार्कशन यानी आम बोलचाल की भाषा में कहें तो दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ा हो। इसके अलावा मैड्रिड में यूरोपियन सोसाइटी ऑफ कार्डियोलॉजी कांग्रेस में प्रस्तुत और द न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन और यूरोपियन हार्ट जर्नल में एक साथ प्रकाशित इस अध्ययन से पता चला है कि बीटा ब्लॉकर्स से जिन महिलाओं का इलाज किया गया उनकी डेथ और हार्ट अटैक रिस्क उन महिलाओं की बनिस्बत ज्यादा था जिन्हें ये नहीं दी गईं। इसके विपरित पुरुषों को इसका नुकसान ज्यादा नहीं देखा गया है।

जानिए क्या कहते है एक्सपर्ट

बताया जाता है कि, माउंट सिनाई फस्टर हार्ट हॉस्पिटल के अध्यक्ष और वरिष्ठ अन्वेषक वैलेंटिन फस्टर ने कहा, “यह अध्ययन सभी इंटरनेशनल क्लिनिकल गाइडलाइंस (अंतरराष्ट्रीय नैदानिक ​​दिशानिर्देशों) को नया रूप देगा।” स्पेन स्थित सेंट्रो नैशनल डी इन्वेस्टिगेशियोनेस कार्डियोवैस्कुलरेस (सीएनआईसी) के वैज्ञानिक निदेशक और प्रमुख शोधकर्ता बोर्जा इबानेज ने कहा, “वर्तमान में, बिना किसी जटिलता वाले मायोकार्डियल इन्फार्क्शन वाले 80 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को बीटा ब्लॉकर्स पर छुट्टी दे दी जाती है। ये निष्कर्ष इस दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति है।” हालांकि आम तौर पर सुरक्षित माने जाने वाले बीटा ब्लॉकर्स थकान, ब्रैडीकार्डिया (हृदय गति कम होना) और यौन रोग जैसे दुष्प्रभाव पैदा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- आखिर श्रीकृष्ण से पहले क्यों लिया जाता है राधा रानी का नाम, जानिए इसके पीछे का आध्यात्मिक कारण

कैसे की गई स्टडी

बताया जाता है कि, यह स्टडी स्पेन और इटली के 109 अस्पतालों के 8,505 मरीजों को शामिल किया गया। प्रतिभागियों को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बीटा ब्लॉकर्स लेने या न लेने के लिए उनकी इच्छा के अनुरूप चुना गया। बाकी सभी मरीजों को वर्तमान स्टैंडर्ड के अनुसार केयर दी गई और ऐसा लगभग चार वर्षों तक किया गया।परिणामों से दोनों समूहों के बीच मृत्यु दर, बार-बार दिल का दौरा पड़ने या हार्ट फेल्योर से अस्पताल में भर्ती होने की दर में कोई महत्वपूर्ण अंतर नहीं दिखा।

Beta blockers may increase death risk for women

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 31, 2025 | 11:25 AM

Topics:  

  • Health News
  • Healthy Tips
  • Lifestyle News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.