-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Beta Blockers May Increase Death Risk For Women
महिलाओं के लिए डेथ रिस्क बढ़ा सकती है बीटा ब्लॉकर्स दवाईयां, नई स्टडी में हुआ खुलासा
- Written By: दीपिका पाल
beta blockers side effects: बीटा ब्लॉकर्स फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसके प्रयोग से कुछ महिलाओं का डेथ रिस्क बढ़ सकता है। दवाई को लेकर स्टैंडर्ड ट्रीटमेंट पैराडाइम में स्टडी की गई है।

बीटा ब्लॉकर्स दवाईयां (सौ.सोशल मीडिया)
नई दिल्ली। दुनियाभर में कई बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है जिसके इलाज के लिए वैज्ञानिक नई दवाईयां इजाद कर रहे है। दिल का दौरा या हार्ट अटैक की समस्या के इलाज के लिए बीते 40 सालों से मानक उपचार के रूप में इस्तेमाल होने वाली बीटा ब्लॉकर्स दवाईयों का सेवन किया जा रहा है। कम लोग ही जानते है कि, बीटा ब्लॉकर्स फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसके प्रयोग से कुछ महिलाओं का डेथ रिस्क बढ़ सकता है।
बताया जा रहा है कि, इस दवाई को लेकर स्टैंडर्ड ट्रीटमेंट पैराडाइम (मानक उपचार प्रतिमान) में बदलाव को लेकर स्टडी सामने आई है।
सम्बंधित ख़बरें
Healthy Habits: बारिश के मौसम में बढ़ जाता है संक्रमण का खतरा, स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 5 जरूरी आदतें
30 के बाद किडनी और लिवर को अंदर से साफ रखने का ‘देसी राज’! डॉक्टर ने बताए 5 फूड्स के बारें में
मोगरे में नहीं आ रहे फूल? एक्सपर्ट के ये आसान सीक्रेट अपनाएं, कुछ ही दिनों में कलियों से लद जाएगा पौधा
मुस्कान ही आधी दवा है! सर्वे में खुलासा- मरीजों की रिकवरी में वरदान साबित होता है डॉक्टरों का अच्छा बर्ताव
बीटा ब्लॉकर्स दवाईयों के नुकसान
बताया जा रहा है कि, अगर आप ज्यादा मात्रा में हार्ट अटैक की समस्या के लिए बीटा ब्लॉकर्स दवाईयों का सेवन करते है तो यह नुकसान साबित होता है। यह उन रोगियों के लिए कोई नैदानिक लाभ प्रदान नहीं करती है जिनका मायोकार्डियल इन्फार्कशन यानी आम बोलचाल की भाषा में कहें तो दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ा हो। इसके अलावा मैड्रिड में यूरोपियन सोसाइटी ऑफ कार्डियोलॉजी कांग्रेस में प्रस्तुत और द न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन और यूरोपियन हार्ट जर्नल में एक साथ प्रकाशित इस अध्ययन से पता चला है कि बीटा ब्लॉकर्स से जिन महिलाओं का इलाज किया गया उनकी डेथ और हार्ट अटैक रिस्क उन महिलाओं की बनिस्बत ज्यादा था जिन्हें ये नहीं दी गईं। इसके विपरित पुरुषों को इसका नुकसान ज्यादा नहीं देखा गया है।
जानिए क्या कहते है एक्सपर्ट
बताया जाता है कि, माउंट सिनाई फस्टर हार्ट हॉस्पिटल के अध्यक्ष और वरिष्ठ अन्वेषक वैलेंटिन फस्टर ने कहा, “यह अध्ययन सभी इंटरनेशनल क्लिनिकल गाइडलाइंस (अंतरराष्ट्रीय नैदानिक दिशानिर्देशों) को नया रूप देगा।” स्पेन स्थित सेंट्रो नैशनल डी इन्वेस्टिगेशियोनेस कार्डियोवैस्कुलरेस (सीएनआईसी) के वैज्ञानिक निदेशक और प्रमुख शोधकर्ता बोर्जा इबानेज ने कहा, “वर्तमान में, बिना किसी जटिलता वाले मायोकार्डियल इन्फार्क्शन वाले 80 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को बीटा ब्लॉकर्स पर छुट्टी दे दी जाती है। ये निष्कर्ष इस दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति है।” हालांकि आम तौर पर सुरक्षित माने जाने वाले बीटा ब्लॉकर्स थकान, ब्रैडीकार्डिया (हृदय गति कम होना) और यौन रोग जैसे दुष्प्रभाव पैदा कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- आखिर श्रीकृष्ण से पहले क्यों लिया जाता है राधा रानी का नाम, जानिए इसके पीछे का आध्यात्मिक कारण
कैसे की गई स्टडी
बताया जाता है कि, यह स्टडी स्पेन और इटली के 109 अस्पतालों के 8,505 मरीजों को शामिल किया गया। प्रतिभागियों को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बीटा ब्लॉकर्स लेने या न लेने के लिए उनकी इच्छा के अनुरूप चुना गया। बाकी सभी मरीजों को वर्तमान स्टैंडर्ड के अनुसार केयर दी गई और ऐसा लगभग चार वर्षों तक किया गया।परिणामों से दोनों समूहों के बीच मृत्यु दर, बार-बार दिल का दौरा पड़ने या हार्ट फेल्योर से अस्पताल में भर्ती होने की दर में कोई महत्वपूर्ण अंतर नहीं दिखा।
Beta blockers may increase death risk for women
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दमोह: लोकार्पण मंच से भाजपा नेता का फूटा गुस्सा, 1.23 करोड़ के स्कूल भवन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
Jul 02, 2026 | 10:37 AMभरत तिवारी एनकाउंटर केस: आरोपी SDPO राजेश शर्मा को सरकार ने पटना में दी VVIP पोस्टिंग, भड़का परिवार
Jul 02, 2026 | 10:29 AMShare Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान
Jul 02, 2026 | 10:28 AMनागपुर मनपा परिवहन विभाग की खुलेगी पोल! कमिश्नर डॉ. विपिन इटनकर ‘आपली बस’ सेवा पर जारी करेंगे श्वेतपत्र
Jul 02, 2026 | 10:28 AMNHM के 15,010 से अधिक संविदा कर्मचारियों को नियमित करेगी सरकार, महंगाई और यात्रा भत्ता देने का भी निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:22 AMDigital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














