जानिए जिरहुल के फूल कैसे है महिलाओं के लिए है बड़ा फायदेमंद, स्किन और बालों के लिए बेहतरीन
जिरहुल का प्रयोग आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में प्राचीन काल से होता आ रहा हैं। इसके फूल, पत्तियां और यहां तक कि इसकी जड़ें भी औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। आयुर्वेद में इसे त्रिदोष नाशक माना जाता है।
- Written By: सीमा कुमारी
औषधीय गुणों से भरपूर जिरहुल के फायदे ( सौ.सोशल मीडिया)
Jarul Ka Phool:प्रकृति ने हम मानव को कई चीजें उपहार के रूप दी हैं जिनके औषधीय गुणों से हम अब तक अनजान हैं। ऐसा ही एक पौधा है जिरहुल। यह पौधा अपनी सुंदरता और रंग-बिरंगे फूलों के साथ बगीचों को सजाने के साथ-साथ औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है।
रिसर्च के अनुसार, जिरहुल का प्रयोग आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में प्राचीन काल से होता आ रहा हैं। इसके फूल, पत्तियां और यहां तक कि इसकी जड़ें भी औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। आयुर्वेद में इसे त्रिदोष नाशक माना जाता है यानी यह वात, पित्त और कफ तीनों को संतुलित करने में मदद करता हैं। आइए जानते है औषधीय गुणों से भरपूर जिरहुल के फायदे।
औषधीय गुणों से भरपूर जिरहुल के फायदे :
सम्बंधित ख़बरें
आषाढ़ी वारी: पहली बार एयर एम्बुलेंस की सुविधा, ‘आरोग्यसंपन्न वारी’ ऐप से 1.08 लाख श्रद्धालुओं ने उठाया लाभ
पैसों की कमी से नहीं रुकेगी किसी गरीब की सर्जरी, नागपुर के ‘महा आरोग्य शिविर’ से मुख्यमंत्री फडणवीस का ऐलान
AI Fashion Try-On: अब खरीदने से पहले देखें कपड़े आप पर कैसे दिखेंगे, लेकिन क्या AI का यह फीचर बढ़ा रहा है अंडर
National Parents Day 2026: हर बच्चे के पहले हीरो होते हैं उसके माता-पिता, जानें इस खास दिन का इतिहास और महत्व
बालों के लिए बड़ा लाभकारी
आयुर्वेद के अनुसार, जिरहुल के फूलों का सबसे ज्यादा इस्तेमाल बालों की देखभाल में किया जाता हैं। जिरहुल के फूलों का इस्तेमाल बालों पर करने से बालों का झड़ना बंद होता है साथ ही साथ डैंड्रफ कम होता है और बालों की नेचुरल शाइन को बनाए में भी मदद करता हैं। इसलिए आयुर्वेद में जिरहुल के फूलों का बड़ा महत्व हैं।
स्किन के लिए बड़ा फायदेमंद
स्किन से जुड़ी प्रोब्लेम्स में भी ये फूल भी बड़ा फायदेमंद हैं। आपको बता दें, जिरहुल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल एलिमेंट त्वचा को संक्रमण से बचाते हैं और मुंहासे, दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं। जिरहुल फूल से बने फेस पैक त्वचा को निखारने के लिए कारगर माना जाता हैं।
पाचन तंत्र को रखता है दुरस्त
जिरहुल के फूलों से बनी चाय डाइजेशन को मजबूत करती है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाती हैं। ये बॉडी को डिटॉक्स करने का भी काम करता है, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती हैं।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
महिलाओं के लिए बड़ा फायदेमंद
महिलाओं के लिए जिरहुल खास तौर से फायदेमंद माना जाता हैं। ये पीरियड को रेगुलर करने, मेंस्ट्रुअल पेन को कम करने और हार्मोनल इम्बैलेंस को कंट्रोल करने में भी बड़ा असरदार होता हैं। कई पारंपरिक उपचारों में इसका इस्तेमाल महिलाओं की यौन और प्रजनन स्वास्थ्य के लिए किया जाता है।
