-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Benefits Of Shavasana Yoga For Stress Relief And Mental Peace Hindi
Stress Relief Tips: थकान और तनाव ने कर दिया है बेहाल? सिर्फ 10 मिनट का शवासन देगा चौंकाने वाले फायदे
- Written By: प्रीति शर्मा
Yoga for Stress: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और थकान आम समस्या बन चुकी है। ऐसे में अगर आप बिना ज्यादा मेहनत के शरीर और दिमाग को आराम देना चाहते हैं तो शवासन एक आसान और असरदार उपाय हो सकता है।

शवासन करती महिला (सौ. एआई)
Yoga for Stress Relief: आधुनिक लाइफस्टाइल में बर्नआउट और मानसिक थकान एक आम समस्या बन गई है। कॉम्पटीशन और भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच हम अपने शरीर और दिमाग को वह आराम नहीं दे पाते जिसकी उसे सख्त जरूरत होती है। योग विज्ञान में कई कठिन आसन हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि सबसे सरल दिखने वाला शवासन आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए सबसे शक्तिशाली हथियार साबित हो सकता है।
शवासन न केवल थकान दूर करता है बल्कि यह आपके तंत्रिका तंत्र को शांत करने की क्षमता रखता है।
क्या है शवासन
शवासन दो संस्कृत शब्दों से मिलकर बना है शव जिसका अर्थ है मृत शरीर और आसन जिसका अर्थ है मुद्रा। इस अभ्यास के दौरान साधक को एक मृत देह की तरह बिल्कुल स्थिर और शांत अवस्था में लेटना होता है। यह सुनने में जितना सरल लगता है इसका प्रभाव उतना ही गहरा है क्योंकि यह सीधे आपके अवचेतन मन पर काम करता है।
सम्बंधित ख़बरें
Fasting Workout: व्रत के दौरान जिम जाना सही है या नहीं? जानें एक्सपर्ट्स की सलाह और किन बातों का रखें ध्यान
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर दिल जीत गए ये इमोशनल विज्ञापन, भाई-बहन के रिश्ते का बताया असली मतलब
Breastfeeding Diet: स्तनपान कराने वाली मांएं भूलकर भी न खाएं ये 7 चीजें, बच्चे की सेहत पर पड़ सकता है असर
Screen Time: बच्चों के हाथ में फोन देने से पहले पढ़ें ये रिपोर्ट, स्क्रीन टाइम का असर आपकी सोच से कहीं ज्यादा
शवासन शरीर और मन को पूर्ण विश्राम देने वाली सर्वश्रेष्ठ मुद्रा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह आसन उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में सहायक है और हृदय गति को सामान्य कर मानसिक शांति प्रदान करता है। आज के समय में जब चिंता एक महामारी की तरह फैल रही है शवासन एकाग्रता बढ़ाने और माइंडफुलनेस विकसित करने में अहम भूमिका निभाता है।
यह भी पढ़ें:- Summer Skincare: गर्मियों में भी आपका चेहरा करेगा ग्लो, बस स्किन केयर रूटीन में शामिल करें ये 5 चीजें
शवासन करने की सही तरीका
- सबसे पहले एक शांत जगह पर योगा मैट बिछाएं और पीठ के बल सीधे लेट जाएं।
- दोनों पैरों के बीच एक से डेढ़ फीट की दूरी रखें। हाथों को शरीर से थोड़ा दूर रखें और हथेलियां आसमान की तरफ होनी चाहिए।
- अपनी आंखें धीरे से बंद करें और गहरी, लंबी सांसें लें। अपनी आती-जाती सांसों पर ध्यान केंद्रित करें।
- शरीर के हर हिस्से (पैर के अंगूठे से लेकर सिर तक) को ढीला छोड़ दें। कल्पना करें कि आपका शरीर जमीन में समा रहा है।
- इस स्थिति में कम से कम 5 से 10 मिनट तक रहें। इसके बाद धीरे-धीरे शरीर में हलचल करें और बाईं करवट लेकर उठें।
गर्मियों में शरीर को रखता है कूल
शवासन की एक खास विशेषता यह है कि यह शरीर के तापमान को संतुलित करता है। गर्मियों के दौरान जब धूप और गर्मी से शरीर का तापमान बढ़ जाता है और चिड़चिड़ापन होने लगता है तब शवासन शरीर को भीतर से ठंडा रखने और ऊर्जा को संचित करने का काम करता है।
शवासन केवल योग सत्र के अंत में किया जाने वाला अभ्यास नहीं है बल्कि यह जीवन जीने की एक कला है। यदि आप प्रतिदिन 10 मिनट इस आसन को देते हैं तो आप न केवल शारीरिक रूप से सक्रिय महसूस करेंगे बल्कि आपकी निर्णय लेने की क्षमता और मानसिक स्पष्टता में भी सुधार होगा।
Benefits of shavasana yoga for stress relief and mental peace hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PMमुख्यमंत्री आवास में दतिया उपचुनाव हार पर मंथन, 2 सदस्यीय समीक्षा समिति गठित, बड़े एक्शन की तैयारी में भाजपा
Aug 04, 2026 | 03:11 PMCSMT से सावंतवाड़ी के बीच चलेगी नई नियमित ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का शिवसेना सांसदों ने किया सम्मान
Aug 04, 2026 | 03:10 PMअमरावती में SIR अभियान अंतिम चरण में, 95.53% कार्य पूरा, दर्यापुर ने सत्यापन में मारी बाजी
Aug 04, 2026 | 03:08 PMनागपुर में मानसून के साथ मंडराया स्वाइन फ्लू का खतरा: जुलाई में मिले 21 मरीज, मनपा ने जारी किया अलर्ट!
Aug 04, 2026 | 03:07 PMमध्यस्थता का सपना चकनाचूर! ट्रंप के फैसले से US-ईरान वार्ता से बाहर हुआ पाकिस्तान
Aug 04, 2026 | 03:06 PMनागांव CRPF कैंप में अचानक क्यों चलीं गोलियां? 2 जवानों की गई जान, ASI ने किया सुसाइड
Aug 04, 2026 | 03:04 PMवीडियो गैलरी

गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM














