गैस, एसिडिटी और कब्ज से हैं परेशान? गर्मियों में करें पुदीने के सेवन; पेट की समस्याओं को कहें अलविदा!
Mint Benefits: तपती गर्मी और चिलचिलाती धूप से बचने के लिए पुदीना एक प्राकृतिक और प्रभावी उपाय है। यह न केवल शरीर को ठंडक देता है बल्कि पाचन और रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी सुधारता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
पुदीना (सौ. फ्रीपिक)
Digestive Health Remedies: देश के कई हिस्सों में गर्मी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों से शरीर को बचाना एक बड़ी चुनौती बन गया है। भीषण गर्मी के इस मौसम में आयुर्वेद और विज्ञान दोनों ही एक छोटी सी पत्ती को सेहत का खजाना मानते हैं वह है पुदीना। हरी और सुगंधित पुदीने की पत्तियां न केवल अपनी ताजगी भरी खुशबू के लिए जानी जाती हैं बल्कि यह तन और मन दोनों को शीतलता प्रदान करने का सबसे आसान प्राकृतिक उपाय है।
प्राकृतिक कूलिंग एजेंट
पुदीना पोषक तत्वों का पावरहाउस है। इसमें मौजूद मेंथॉल मुख्य घटक है जो शरीर को प्राकृतिक रूप से ठंडक प्रदान करता है। पुदीने का सेवन शरीर के आंतरिक तापमान को नियंत्रित रखने का सबसे सरल और प्रभावी तरीका है। गर्मी के दिनों में पुदीने को चटनी, रायता, जूस, पन्ना या सलाद के रूप में शामिल करने से शरीर पर गर्मी का असर काफी कम हो जाता है।
पाचन तंत्र के लिए रामबाण
आयुर्वेद में पुदीने को पेट की समस्याओं के लिए विशेष स्थान दिया गया है। यह पाचन तंत्र को मजबूती प्रदान करता है और आधुनिक जीवनशैली में होने वाली आम समस्याओं जैसे अपच, गैस, एसिडिटी और कब्ज से राहत दिलाने में सहायक है। इसके नियमित सेवन से न केवल पेट हल्का रहता है बल्कि यह भूख बढ़ाने में भी मदद करता है।
सम्बंधित ख़बरें
Kadam Fruit Benefits: हेल्थ के लिए कई मामलों में वरदान है श्रीकृष्ण का प्रिय फल ‘कदम’
Summer Fruits Side Effects: तरबूज-खरबूजे के साथ गलती से न खाएं ये चीजें, हो सकती है भयंकर तकलीफ़
सिर्फ सिल्क नहीं, भारत की संस्कृति है मूंगा और शिरूई लिली सिल्क, जिसे मोदी ने मेलोनी को किया गिफ्ट
Saree Fashion Tips: शादी की हर रस्म में लगना है बला की खूबसूरत, तो इन शिफॉन साड़ियों को करें स्टाइल
पुदीना के पत्ते (सौ. फ्रीपिक)
डिहाइड्रेशन और मानसिक तनाव
गर्मियों में अत्यधिक पसीना आने के कारण शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन का खतरा बना रहता है। पुदीने का पानी पीने से शरीर में नमी बनी रहती है और दिनभर ताजगी का अहसास होता है। केवल शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी पुदीना बेहतर है। पुदीने की चाय सिरदर्द और मानसिक तनाव को कम करने में बेहद कारगर साबित होती है। यदि आप सुबह खाली पेट पुदीने के पानी का सेवन करते हैं तो यह आपको पूरे दिन ऊर्जावान बनाए रखता है।
यह भी पढ़ें:- Kitchen Hacks: 2-3 दिन में सूख जाती हैं हरी मिर्च? अपनाएं ये 3 सीक्रेट हैक्स, हफ्तों तक बनी रहेंगी ताजी
इम्यूनिटी बढ़ाए
पुदीना एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। यह मौसमी बीमारियों और संक्रमण से लड़ने में शरीर को सक्षम बनाता है। इसके अलावा पुदीने में रोगाणुरोधी और सूजन कम करने वाले गुण होते हैं जो हृदय स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माने गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि इसके नियमित सेवन से पसीने की दुर्गंध को भी कम किया जा सकता है। जो लोग वजन घटाना चाहते हैं उनके लिए भी पुदीना एक सहायक साथी हो सकता है क्योंकि यह मोटापे को कम करने में मदद करता है।
पुदीने की उपयोगिता केवल पारंपरिक ज्ञान तक सीमित नहीं है। अमेरिका की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अध्ययनों ने भी इसके सूजन-रोधी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों की पुष्टि की है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि क्योंकि पुदीना सस्ता, आसानी से उपलब्ध और बिना किसी साइड इफेक्ट वाला विकल्प है इसलिए इसे दैनिक आहार में जरूर शामिल करना चाहिए। आप इसे नींबू-पुदीना पानी, दही के रायते या सलाद के रूप में आसानी से उपयोग कर सकते हैं।
