सुबह खाली पेट भीगे चने खाने से हेल्थ को क्या लाभ होते हैं? जानकर दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे!
Health Benefits: सेहत के लिए चने का सेवन बहुत लाभकारी होता है। शरीर को स्वस्थ और फिटनेस को बरकरार रखने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स भी चने को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
काले चने के फ़ायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Black Chana Health Benefits: पोषक तत्वों से भरपूर काले चने का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह प्रोटीन का बढ़िया सोर्स है। अगर आप वेजिटेरियन हैं, तो आपको अपनी डाइट में चने जरूर शामिल करना चाहिए।
चने किसी भी रूप में खाएं ये स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक माने जाते हैं। चने में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम और मिनरल्स के गुण पाए जाते हैं।
इतना ही नहीं इसमें विटामिन A , B, C , D और K के साथ ही फॉस्फोरस,पोटैशियम भी पाया जाता हैं। जो शरीर को कई तरह की समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं। जानिए सुबह खाली पेट भीगे चने खाने से कई लाभ मिल सकते हैं?
सम्बंधित ख़बरें
Photo: रात में दही खाना फायदेमंद है या नुकसानदायक? जानिए 8 बातें, जिन्हें हर किसी को जरूर जानना चाहिए
Aunt and Uncle Day 2026: बचपन की हर शरारत के साथी, आज उन्हीं आंटी-अंकल को कहें दिल से ‘थैंक्यू’
Hemoglobin Foods: सब खाने के बाद भी नहीं बढ़ रहा हीमोग्लोबिन, तो इन पांच चीजों को करें डाइट में शामिल
Photo: सुबह खाली पेट पानी पीने से शरीर में क्या होता है? जानिए 8 चौंकाने वाली बातें
किन लोगों के लिए वरदान से कम नहीं है काले चने
कमजोरी में फायदेमंद
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, भीगे काले चने में प्रोटीन और आयरन होते हैं, जो शरीर को मजबूत बनाते हैं। अगर आप अक्सर थकान महसूस करती हैं या कमजोरी रहती है, तो यह आपके शरीर की शक्ति बढ़ाने में मदद करता है।
ऊर्जा बढ़ाता है
काले चने में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन का संतुलन होता है। सुबह खाली पेट खाने से शरीर को दिनभर के लिए ऊर्जा मिलती है और आप ज्यादा एक्टिव महसूस करते हैं।
वजन घटाने में मदद
काले चने में फाइबर बहुत होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इससे भूख कम लगती है और खाने की मात्रा भी घटती है, जिससे वजन नियंत्रित रहता है।
ब्लड शुगर नियंत्रित करता है
काले चने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसका मतलब यह है कि यह ब्लड शुगर को धीरे-धीरे बढ़ाता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए यह फायदेमंद हो सकता है।
एनीमिया में लाभदायक
एनीमिया यानी खून की कमी में आयरन की कमी होती है। काले चने में आयरन पर्याप्त मात्रा में होता है, जिससे हीमोग्लोबिन बढ़ने में मदद मिलती है।
ये भी पढ़ें-प्लास्टिक के डिब्बों से नहीं जा रहे मसाले के दाग? तो आजमा लीजिए स्मार्ट और कारगर घरेलू हैक्स
पाचन मजबूत करता है
काले चने में फाइबर होने के कारण पाचन अच्छा रहता है। यह कब्ज़ की समस्या को दूर करने में मदद करता है और पेट साफ रखता है।
फाइबर से भरपूर
फाइबर खाने से पेट का मोटापा कम होता है, कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है और ब्लड शुगर भी नियंत्रित रहता है। काले चने इस फाइबर का अच्छा स्रोत हैं।
प्रोटीन का अच्छा स्रोत
प्रोटीन शरीर की मांसपेशियों के लिए जरूरी होता है। अगर आप फिटनेस या वजन घटाने की कोशिश कर रही हैं तो काले चने प्रोटीन का अच्छा और सस्ता विकल्प है।
कब्ज़ दूर करता है
काले चने का सेवन पेट को साफ रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर और पानी मिलकर कब्ज़ की समस्या को कम करते हैं।
कैसे करें इसका सेवन
सही तरीका यह है कि रात में 1 मुट्ठी काले चने को पानी में भिगो दें। सुबह खाली पेट इन्हें चबाकर खाएं। इससे पोषक तत्व अच्छे से मिलते हैं और पाचन भी सही रहता है।
