सुबह-सुबह खाली पेट एक चम्मच घी पीने के फ़ायदे जानकर हो जाएंगे हैरान
सुबह-सुबह खाली पेट घी खाना आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। एंटी-ऑक्सीडेंट्स फैटी एसिड्स जैसे पोषक तत्वों से भरपूर घी खाने से सेहत से जुड़ी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
सुबह खाली पेट एक चम्मच घी खाने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
कहते हैं सुबह की शुरुआत अगर अच्छी हो तो पूरा दिन अच्छा जाता है। अच्छी शुरुआत के लिए जरूरी है कि आप हेल्दी चीजों को डाइट का हिस्सा बना लें। अगर बात भारतीय रसोई की करें तो, भारतीय रसोइयों में कई ऐसी चीजें पाई जाती हैं जो खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करती हैं। घी भी उन्हीं में से एक है।
डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, घी न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद भी साबित हो सकता है।
आपको बता दें, इसकी अनूठी खुशबू और स्वाद हर व्यंजन यानी पकवान को एक खास पहचान देते हैं। घी में हेल्दी फैट्स, विटामिन ए, डी, ई और के, और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Edible Flowers: गुलाब के अलावा इन फूलों को खाया भी जा सकता है, इनके फायदे जान आप भी शुरू कर देंगे खाना
World Thalassemia Day: थकान-कमजोरी को न करें इग्नोर, ये थैलेसीमिया हो सकता है; जानें लक्षण और प्रकार
Bael Benefits : स्किन ग्लो और बेहतर डाइजेशन चाहिए? आज से शुरू करें बेल का सेवन
Rice Water Benefits: रोजाना 1 गिलास चावल का पानी पीने से क्या होगा? फायदे पढ़कर तो देखिए, तुरंत शुरू कर देंगे
बता दें, आयुर्वेद में भी घी का इस्तेमाल कई औषधीय गुणों के कारण किया जाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि अगर सुबह खाली पेट एक चम्मच घी खा लिया जाए तो सेहत को कितने फायदे मिल सकते हैं? अगर नहीं, तो ये लेख आपको जरूर पढ़ना चाहिए।
सुबह खाली पेट एक चम्मच घी खाने के फायदे
-
पाचन तंत्र को रखता दुरुस्त
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, रोज सुबह एक चम्मच खाली पेट घी खाने से हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम मजबूत होता है। दरअसल, देसी घी में ब्यूटिरिक एसिड होता है, जो कि एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण की तरह काम करता है। ये आपके पाचन को बेहतर बनाने में मददगार साबित हो सकता है।
-
दिल को रखता स्वस्थ
आपको बता दें, घी का सेवन केवल डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत करने के लिए नहीं होता है। बल्कि हमारे दिल के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं जो गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ाते हैं। ये दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है। इसके अलावा, यह सूजन भी कम करता है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है।
-
वजन कंट्रोल करे
रोज सुबह एक चम्मच खाली पेट घी खाने से वजन भी कंट्रोल होता है। इसके लिए आप बस सुबह इसे खाली पेट एक चम्मच ही खाएं। वजन कम करने के चक्कर में अगर आपने ज्यादा घी खा लिया तो इससे सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।
बारिश के मौसम में जरूर खाएं भुट्टा, सेहत को मिलेंगे ढेरों फायदे
-
इंस्टेंट एनर्जी मिलती है
अगर आप रोजाना एक चम्मच घी को अपने रूटीन का हिस्सा बनाते हैं तो इससे आपकी बॉडी में एनर्जी बनी रहती है। दरअसल, घी फैटी एसिड से भरपूर होता है, जिसे पचाना बेहद आसान है। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे एनर्जी मिलती है।
-
ग्लोइंग स्किन दिलाए
आपको बता दें, घी खाने से त्वचा में भी चमक आती है। घी में मौजूद फैटी एसिड्स त्वचा के लिए काफी जरूरी होते हैं। इनके कारण स्किन हाइड्रेटेड रहती है और स्किन पर फाइन लाइन्स, झुर्रियां आदि भी कम होती हैं। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं।
