सर्दियों में उबला हुआ सिंघाड़ा किसी सुपर फूड से कम नहीं, इम्यूनिटी से लेकर अस्थमा में फ़ायदेमंद
Boil singhara benefits:उबला हुआ सिंघाड़ा विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है, जो हमारे शरीर की कई जरूरतों को पूरा करता है.सिंघाड़ा कई प्रकार की बीमारियों में रामबाण का काम कर सकता हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
उबले हुए सिंघाड़े खानें के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Boiled Singhara Health Benefits:सिंघाड़ा सर्दियों की शुरुआत में मिलने वाला एक बेहतरीन सुपरफूड है। यह खाने में जितने स्वादिष्ट होते हैं, उतने ही सेहत के लिए फायदेमंद भी होते हैं। सिंघाड़ा का पोषक तत्वों का पावरहाउस माना जाता है, क्योंकि इसमें शरीर के लिए जरूरी लगभग सभी जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं।
खासकर, उबला हुआ सिंघाड़ा खाने से हमें कई तरह के लाभ मिलते हैं। अगर उबला हुआ सिंघाड़ा की बात करें तो यह कई विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है, जो हमारे शरीर की कई जरूरतों को पूरा करता है। सिंघाड़ा कई प्रकार की बीमारियों में रामबाण का काम कर सकता है। आइए जानते हैं उबले हुए सिंघाड़े खानें से क्या क्या फायदे मिल सकते हैं?
उबले हुए सिंघाड़े खानें के फायदे
स्किन और बालों के लिए
डायटीशियन कहती हैं कि उबले हुए सिंघाड़े का सेवन बालों की समस्या के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद लॉरिक एसिड बालों को मजबूत बनाने में मदद करते है। इसके अलावा, सिंघाड़े खाने से त्वचा भी हेल्दी रहती है।
सम्बंधित ख़बरें
ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से कैसे मिलेगा छुटकारा? चावल वाला ये घरेलू नुस्खा आज़मा कर देखिए
Workout In Summer: बढ़ती गर्मी में वर्कआउट करना सही है या खतरनाक? जानिए एक्सपर्ट की राय
Sleeping Problem: रात में बार-बार टूट जाती है नींद? ये 5 आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार
Indo Western Look: जींस के साथ दुपट्टा करें स्टाइल, कॉलेज और पार्टी के लिए है परफेक्ट ट्रेंडी फ्यूजन लुक
शरीर को रखे ठंडा और हाइड्रेट
सर्दियों में खासतौर कुछ लोग पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते, जिससे उनके शरीर में पानी की कमी हो सकती है। उबला सिंघाड़ा खाने से शरीर में हाइड्रेशन बना रहता है। अगर आप कम मात्रा में पानी पीते हैं तो सिंघाड़ा जरूर खाएं। इसे खाने से डिहाइड्रेशन की समस्या भी नहीं होती है।
डाइजेशन बेहतर हो
सिंघाड़ा उबालकर खाने से कब्ज की समस्या भी दूर होती है। इसे खाने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। सिंघाड़े का आटा आंतों के लिए काफी फायदेमंद है।
हाई बीपी
डाइट एक्सपर्ट्स बताते है कि, उबले हुए सिंघाड़े में पोटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बीपी को कम करने में मदद कर सकता है। रोजाना उबले सिंघाड़े खाने से रक्तचाप कंट्रोल में रहता है।
बढ़ाए इम्यूनिटी
कहते है जिन लोगों की इम्यूनिटी वीक होती है, उन्हें सिंघाड़ा जरूर डाइट में शामिल करना चाहिए। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स को कम करते हैं। इसमें एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो इम्यूनिटी मजबूत करते हैं।
गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद
सिंघाड़ा महिलाओं की सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता हैं। गर्भावस्था के दौरान सिंघाड़े का सेवन करने से गर्भवती महिला और उसके गर्भस्थ शिशु का स्वास्थ्य अच्छा बना रहता हैं साथ ही मासिक धर्म की समस्याओं में भी सिंघाड़ा लाभदायक है
ये भी पढ़ें-सर्दियों में इम्यूनिटी हो जाती है कमजोर, इन चीजों को डाइट में करें शामिल, मिलेगी भरपूर एनर्जी
अस्थमा में फ़ायदेमंद
अस्थमा से पीड़ित लोगों को सिंघाड़े का सेवन करने की सलाह दी जाती है क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। सिंघाड़े में विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं।
