गर्मी का मौसमी फल जामुन ज़रूर खाएं, इसके फ़ायदे जानकर हैरान हो जाएंगे, एक्सपर्ट्स की राय जानिए
गर्मियों में जामुन खाना बहुत फायदेमंद होता है। यह डायबिटीज, पाचन समस्याओं, और हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। जामुन में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते है।
- Written By: सीमा कुमारी
जामुन पोषक तत्वों का है भण्डार (सौ.सोशल मीडिया)
गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में कई ऐसे फल और सब्जियां आने लगती है। जो स्वाद के साथ सेहत से भरपूर होती है। इन्ही में से एक फल जामुन भी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार,गर्मी में ऐसे फूड्स डाइट में शामिल करने चाहिए, जो शरीर को हाइड्रेट रखने और ठंडक रखने में आपकी मदद कर सके।
ऐसे में आप अपनी डाइट में जामुन को शामिल कर सकते है। इसे अगर रोजाना खाया जाए, तो इससे सेहत को क्या फायदे मिलेंगे और कितनी मात्रा में इसे खाना चाहिए। आइए जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट से।
जामुन पोषक तत्वों का है भण्डार
आयुर्वेद एक्सपर्ट किरण गुप्ता का मानना है कि, जामुन में विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। ये तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, जामुन में कम कैलोरी होती है, जो वजन नियंत्रण में सहायक है।
सम्बंधित ख़बरें
जालना मनपा आयुक्त अंजलि शर्मा ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण; कहा- मरीजों को न हो कोई असुविधा
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
National Dengue Day: डेंगू से बचने के लिए लगाते हैं अगरबत्ती, तो हो जाइए सावधान! हो सकती है सांस संबंधी बीमारी
International Family Day: क्यों टूट रहे हैं संयुक्त परिवार? क्या प्राइवेसी की चाहत छीन रही है अपनों का साथ!
यह भी पढ़ें–पानी नहीं इस तेल से करें सुबह-सुबह कुल्ला, माइग्रेन के अलावा इन समस्याओं से भी मिलेगा छुटकारा
पाचन तंत्र को रखता दुरुस्त
गर्मियों में जामुन का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होती है, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
आपको बता दें, जामुन का सेवन करने से पाचन-तंत्र दुरुस्त रहने के अलावा, स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होता हैं। जामुन में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को निखारने और उम्र बढ़ने के प्रभाव को कम करने में मदद करते हैं।
डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद
एक्सपर्ट्स के अनुसार, डायबिटीज मरीजों के लिए जामुन काफी फायदेमंद हो सकता है। जामुन में मौजूद जाम्बोलिन नामक यौगिक ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके अलावा, जामुन में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है और यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारने में मदद करता है।
हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद
जामुन में अन्य पोषक तत्वों के साथ साथ पोटेशियम भी पाया जाता है। शरीर में पोटेशियम की मात्रा मौजूद होने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से बचा जा सकता है। इसके अलावा स्ट्रोक समेत हार्ट संबधी अन्य समस्याओं का खतरा टल जाता है। एक बाउल जामुन से 55 मिलीग्राम पोटेशियम की प्राप्ति होती है।
कैसे करें जामुन का सेवन
जामुन को सीधे खाया जा सकता है या इसे जूस के रूप में भी लिया जा सकता है। इसके अलावा, इसे सलाद या दही में मिलाकर भी सेवन किया जा सकता है।
