Gond Katira Benefits: स्किन के लिए फायदेमंद होता है गोंद कतीरा, जानिए इसका सेवन करने से और क्या मिलते है फायदे
गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है इसलिए, गर्मियों में लोग इसका इस्तेमाल खूब करते हैं। इस खास प्रकार के गोंद कतीरा में पोषक तत्व होते है इसमें प्रोटीन और फ़ॉलिक एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
- Written By: दीपिका पाल
गर्मियों में गोंद कतीरा के फायदे जानिए (सौ.सोशल मीडिया)
Gond Katira Benefits: गर्मियों का मौसम जहां पर चल रहा है वहीं पर इस मौसम में तापमान बढ़ने की संभावना होती रहती है। इस मौसम में वैसे तो कई चीजों का सेवन किया जाता है लेकिन आपने गोंद कतीरे के फायदे जानें। गोंद कतीरा का सेवन करने से सेहत को पाचन से लेकर कई तरह के फायदे मिलते है जिसके बारे में कम लोग ही जानते होंगे। चलिए जान लेतें है क्या होता है गोंद कतीरा और इसके फायदे।
जानिए क्या होता है गोंद कतीरा
आपको बताते चलें कि, गोंद कतीरा को आयुर्वेद औषधि में से एक माना जाता है। यहां पर गोंद कतीरा को ट्रेगेकैन्थ गम भी कहते है यह एक तरह से बबूल, कीकर, और नीम की लकड़ी से निकाला जाता है। गोंद कतीरा की बात की जाए तो, आमतौर पर क्रिस्टल की तरह सफ़ेद या हल्के पीले रंग का दिखता है। हालाँकि, जब आप इसे पानी में घोलते हैं, तो यह एक नरम जेली जैसा बन जाता है।
गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है इसलिए, गर्मियों में लोग इसका इस्तेमाल खूब करते हैं। इस खास प्रकार के गोंद कतीरा में पोषक तत्व होते है इसमें प्रोटीन और फ़ॉलिक एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Chutney Recipes: खाने का स्वाद दोगुना कर देंगी ये 5 चटपटी और तीखी चटनियां
Daily Milk Intake: क्या जरूरत से ज्यादा दूध पीना भी दे सकता है बीमारियों को निमंत्रण, कितनी मात्रा है फायदेमंद
Javitri VS Jaifal: जावित्री और जायफल में क्या है अंतर, कौन है स्वास्थ्य के लिए अधिक फायदेमंद
Intimate Hygiene: महिलाओं को भूलकर भी नहीं करनी चाहिए ये गलतियां, बढ़ सकता है UTI का खतरा
जानिए गोंद कतीरा का सेवन करने के फायदे
यहां पर गोंद कतीरा का सेवन करने से कई तरह के फायदे मिलते है जो इस प्रकार है…
1- गोंद कतीरा में एक तरह से यह पाचन एंजाइमों के स्राव को बेहतर बनाकर पाचन में सहायता करता है। इस गोंद कतीरा का सेवन करने के लिए आप इसे खाने या पीने के साथ ले सकते है। इसका सेवन करने पेट को राहत मिलती है वहीं पर इसके अलावा कब्ज से राहत मिलती है, मल त्याग में सुधार होता है और आंत की हेल्थ भी सही होता है।
2- गर्मियों के मौसम में गोंद कतीरा का सेवन शरीर को ठंडक देने का काम करता है। इसे गर्मी से बचने के लिए सबसे खास पदार्थ में से एक मानते है इसका सेवन करने से शरीर ठंडा रहता है। लू या हीटस्ट्रोक की समस्या से निजात दिलाने का काम करता है।
3-गोंद कतीरा का सेवन करने से शरीर की सभी समस्याओं से राहत मिलती है इसमें ही जोड़ों के दर्द, गठिया या मांसपेशियों की सूजन से पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद बनाता है। इसका सेवन करने से सूजन और दर्द की समस्या से राहत मिलती है और लचीलेपन में मदद मिलती है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
4-स्किन के लिए भी गोंद कतीरा को काफी सेहतमंद माना जाता है। इसमें मॉइस्चराइज़िंग गुण होते हैं जो रूखी त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद करते हैं और सूजन को कम करता है। गर्मी में स्किन से जुड़ी समस्याओं जैसे छोटी-बड़ी जलन और लाल चकत्ते की समस्या में राहत देने का काम करता है।
