3 बड़े रोगों का दुश्मन है काला चना, हार्ट हेल्थ के साथ इन रोगियों के लिए वरदान से कम नहीं, आज़मा कर देखें
चने को प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है। अगर आप वेजिटेरियन हैं, तो आपको अपनी डाइट में चने जरूर शामिल करना चाहिए। बता दें, काले चने में सेहत का खजाना छिपा है। आइए जानते है काले चने के फायदे
- Written By: सीमा कुमारी
काले चने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Kala Chana Benefits: अभी गर्मी का मौसम चल रहा है। इस मौसम में बढ़ते घटते तापमान का असर सेहत पर पड़ता है। इसलिए इस दौरान सेहत का खास ख्याल जरुरी होता है। ऐसे में अगर आप अपनी डाइट में काला चना शामिल करते है तो सेहत को ढेरों फायदे मिल सकते है।
आपको बता दें, चने को प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है। अगर आप वेजिटेरियन हैं, तो आपको अपनी डाइट में चने जरूर शामिल करना चाहिए। बता दें, काले चने में सेहत का खजाना छिपा है। अगर, आप काला चना सप्ताह में दो-तीन भी खा लेंगे तो इससे आपके पेट एकदम साफ रहेगा।
कब्ज की समस्या भी नहीं होगी। वहीं यह ब्लड शुगर और बैड कोलेस्ट्रॉल दोनों के लिए काल है। यानी यह डायबिटीज और हार्ट की बीमारी के जोखिम को आसानी से बचा सकता है। इतना ही नहीं काला चना कई अन्य बीमारियों के जोखिम को भी कम कर सकता है। आइए जानते है काले चने के अन्य फायदों के बारे में।
सम्बंधित ख़बरें
Wardha News: आरबीएसके योजना से 8 वर्षों में 347 बच्चों की मुफ्त हार्ट सर्जरी, सरकार उठा रही पूरा खर्च
फैट लॉस के दौरान खाएं ये 10 लो-कैलोरी स्नैक्स, भूख भी कंट्रोल होगी और वजन भी घटेगा
Ayurvedic Spices: सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं हैं ये 7 आयुर्वेदिक मसाले, जानिए इनके जबरदस्त फायदे
Indian Space Food: धरती ही नहीं, अंतरिक्ष में भी ले जा सकते हैं ये 3 भारतीय फूड आइटम, जानिए क्यों हैं खास
काले चने के सेवन से होने वाले फायदे
पाचन के लिए रामबाण
काले चने का सेवन पेट के लिए बड़ा फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। काले चने का सेवन करने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और पेट ठीक से साफ होता है। अगर आप गर्मियों में पेट में कब्ज और अपच की समस्या से परेशान हैं, तो इसका सेवन कर सकते हैं।
हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है
काले चने का सेवन करने से शरीर में खून की कमी नहीं होती हैं। आपको बता दें, काले चने आयरन से भरपूर होते हैं। जो आपके शरीर के हीमोग्लोबिन स्तर को बढ़ाते हैं। अगर आप एनीमिया की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आप अपनी डाइट में काले चने जरूर शामिल करें।
डायबिटीज मरीजों के लिए बड़ा फायदेमंद
बता दें, डायबिटीज मरीजों के लिए भी काले चने का सेवन बड़ा फायदेमंद होता हैं। काला चना में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रैट होता है लेकिन यह फायदा वाला कार्बोहाइड्रैट होता हैं। यह आसानी से डाइजेस्ट हो जाता हैं। ऐसे में यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करता हैं। एक्सपर्ट की सलाह है कि जो लोग डायबिटीज के मरीज हैं उन्हें काला चना या सत्तू का सेवन जरूर करना चाहिए।
दिल की सेहत के लिए फायदेमंद
काला चना दिल को स्वस्थ रखने में भी सहायक होता है। काले चने में पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है, जिससे हार्ट अटेक और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का जोखिम कम करने में मदद मिलती है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
एंटी-एजिंग
काला चना में एंटी-एजिंग गुण होता है। काला चना में मैग्नीज भी होता है और विटामिन सी भी। ये दोनों तत्व एंटी-एजिंग है जो स्किन से फ्री रेडिकल्स को कम कर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है। इससे स्किन हमेशा जवां रहती है।
