योग है तो सब निरोग है… पहली बार योग की शुरुआत करने वाले भूलकर नहीं करें ये गलतियां, फायदे की जगह मिलेगा नुकसान
योग करने के शरीर को कई तरह के फायदे मिलते है लेकिन नुकसान भी होते है शायद ही आपको जानकारी नहीं होगी। कई बार बिगनर्स योगासन करने के दौरान कई गलतियां कर देते हैं कि, इसके परिणाम सकारात्मक मिलने की जगह नकारात्मक मिलते है।
- Written By: दीपिका पाल
योगा के बिगनर्स इन गलतियों को ना दोहराएं (सौ. सोशल मीडिया)
दुनियाभर में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाने वाला है। यह दिन दुनिया में योग की महत्ता को बताता है तो वहीं पर लंबे समय तक स्वस्थ रखने के लिए योग क्रियाओं को करने के लिए प्रोत्साहित भी करता है। प्राचीन काल से योग को स्वास्थ्य के लिए जोड़ा गया है जो जिम के इस जमाने में आज भी व्यक्ति को अंदरूनी और बाहरी रूप से स्वस्थ रखने की बात करता है।
योग करने के शरीर को कई तरह के फायदे मिलते है लेकिन नुकसान भी इसके होते है शायद ही आपको जानकारी नहीं होगी। कई बार बिगनर्स योगासन करने के दौरान कई गलतियां कर देते हैं कि, इसके परिणाम सकारात्मक मिलने की जगह नकारात्मक मिलते है। चलिए जानते हैं योग के दौरान किस प्रकार की गलतियां होती है नुकसानदायक…
योग के दौरान इन गलतियों से बचें बिगनर्स
योग एक्सपर्ट के अनुसार, योग मुद्राओं को खत्म करने के बाद बिगनर्स अक्सर रिलैक्सेशन को समझते नहीं है और काम में लग जाते है जहां पर बॉडी की हीट बनी रहती है जो नुकसान पहुंचाने का काम करती है वहीं पर बिगनर्स को इन प्रकार की गलतियां भी नहीं करनी चाहिए…
सम्बंधित ख़बरें
Stress Relief Tips: थकान और तनाव ने कर दिया है बेहाल? सिर्फ 10 मिनट का शवासन देगा चौंकाने वाले फायदे
Yoga Poses For Period Pain: पीरियड्स के दर्द और ऐंठन से चाहिए तुरंत राहत? ये 6 योगासन से दूर होगी सारी थकान
Yoga Tips: सिर्फ 5 मिनट रोजाना करें यह 1 योगासन; हड्डियां होंगी मजबूत, दिमाग रहेगा शांत और एक्टिव
डर, घबराहट और तनाव से राहत दिलाती है काली मुद्रा, आयुष मंत्रालय की इस सलाह के बारे में जानिए
1- योगा एक्सपर्ट बताते हैं कि, योगासन करने से पहले आपरो वॉर्मअप जरूर करना चाहिए यहां पर वॉर्मअप को सूक्ष्म योग कहा जाता है। सूक्ष्म योग यानि स्मॉल ज्वाइंट मूवमेंट, इनकी मदद से शरीर में ब्लड का प्रवाह बना रहता है। इसके लिए आप रिस्ट, एंकल और आर्म मूवमेंट की मदद ले सकते हैं जो शरीर की ऐंठन को दूर कर शरीर के लचीलेपन को बनाएं रखते हैं।
2-कई बार ऐसा होता हैं कि, कुछ क्रियाएं या योगासन करना हमारे लिए आसान नहीं होता है फिर भी आसन करने का प्रयास करते है। यहां पर आप शरीर की क्षमता का आकलन जरूर कर लें यहां पर मसल्स इंजरी के चांस को बढ़ने से रोका जा सकता है। साथ ही शुरूआत में 30 मिनट का योगा सेशन लें। इसके बाद समय सीमा को बढ़ाया जा सकता है।
3- योगाभ्यास शुरू करने से पहले भरपेट खाना खाने से बचना चाहिए। यहां पर आप खाना खाने के करीबन 2- 3 घंटे के बाद योगासन कर सकते है। खाना खाने के बाद योग करने से पेट दर्द और मतली का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा योग के एकदम बाद भी खाना खाने और पानी पीने से बचना चाहिए। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए योगाभ्यास से 1 घंटा पहले पानी पी लें।
4- कई बार कुछ योगासन बड़े कठिन होते है जिसे कर पाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता है। यहां पर अपनी हेल्थ कंडीशन का ध्यान जरूर रखें। डायबिटीज, हृदय रोगों या अर्थराइटिस से ग्रस्त है, उन्हें योग करने से पहले हेल्थ का ख्याल रखना जरूरी होता है।
5- योग करने के लिए किसी शांत जगह का चुनाव करना बेहद जरूरी होता है। मन को शांत रखने और योग पर फोकस करने के लिए किसी खास जगह का चयन करे। यहां पर योग के साथ मन को शांति भी मिलती है।
6-तेजी से योगाभ्यास करने की बजाय आप धीमी गति से योग की मुद्राएं कर सकते है। शांत मन से सभी मुद्राओं को आसानी से किया जा सके।
ये भी पढ़ें- फिर से गर्मी का टेम्प्रेचर हुआ 45 डिग्री के पार, सिर्फ पानी ही नहीं इन ड्रिंक्स से शरीर को रखें हेल्दी
7- योगाभ्यास के दौरान पानी पीने के बजाय आप शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए 1 घंटा पहले पानी पी लें। इससे योग के दौरान कमज़ोरी और प्यास नहीं लगेगी।
8-योगाभ्यास के दौरान टाइट कपड़े नहीं पहनना चाहिए आप कंफर्टेबल कपड़े ही पहनें।
