बथुआ साग में है कई बीमारियों इलाज, जानिए और तुरंत शामिल करें अपनी डाइट में
Bathua Benefits: आयुर्वेद एक्सपर्ट्स बताते है कि बथुआ सर्दियों में शरीर को गर्म रखता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। बथुआ खाने से जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है और वेट कंट्रोल रहता है।
- Written By: सीमा कुमारी
इन समस्याओं में बड़ा लाभकारी है बथुआ (सौ.सोशल मीडिया)
Bathua khane ke fayde: उतर भारत सहित देश के विभिन्न हिस्सों में सर्दी पड़ना शुरु हो गई है। सर्दी शुरू होते ही सब्जी मंडी में हरी-हरी सब्जियों की बहार भी आ जाती है। इन सब्जियों में एक खास प्रकार की एक पत्तेदार सब्जी है जो है बथुआ। जो दिखने में भले साधारण लगे। खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है।
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, बथुआ किसी सुपरफूड से कम नहीं है। आपको बता दें, दादी नानी के जमाने से लेकर आज तक बथुए का साग, पराठा या रोटी हर घर की सर्दियों की थाली में जरूर दिखता है।
आयुर्वेद में भी इसे शरीर की सफाई करने वाला नेचुरल डिटॉक्स बताया गया है। ऐसे में आइए बिना देर किए बथुआ खाने के फायदे जानते हैं-
सम्बंधित ख़बरें
Crispy Corn In Air Fryer: बारिश में बिना तेल के बने हेल्दी क्रिस्पी कॉर्न का लें मजा, नोट करें रेसिपी
Aishwarya Rai Beauty Secret: 50 की उम्र में भी कैसे बरकरार है ऐश्वर्या राय की ग्लोइंग स्किन? जानें सिंपल स्किन
क्या आपकी हड्डियां अंदर ही अंदर खोखली हो रही हैं? डॉक्टर ने बताए 5 फूड्स जो पूरी कर सकते हैं कैल्शियम की कमी
Sweet Eating Time: मीठा खाने का सही समय जानिए, नहीं तो बढ़ सकती है शुगर और मोटापे की समस्या
इन समस्याओं में बड़ा लाभकारी है बथुआ:
यूरिक एसिड के मरीज
एक्सपर्ट्स के अनुसार, यूरिक एसिड से ग्रसित रोगियों को बथुए को उबालकर खाना चाहिए। इससे उन्हें काफी लाभ मिलता है। ठंड में आप बथुआ का नियमित रूप से सेवन कर सकते हैं।
कब्ज में दिलाए आराम
अगर आपका खाना नहीं पचता या आपको गैस की बहुत ज़्यादा समस्या होती है तो उसे कंट्रोल करने के लिए आप बथुआ का इस्तेमाल कर सकते हैं। कब्ज से राहत दिलाने में, भूख में कमी आने पर, खाना देर से पचने पर या खट्टी डकार आने पर बथुआ की पत्तियों को उबालकर उसका पानी पीना चाहिए।
मौसमी बीमारियों में फायदेमंद
सर्दियों में लोग सर्दी खांसी की चपेट में बहुत ज़्यादा आते हैं। ऐसे में बथुआ आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में असरदार है। बथुआ के साग में सेंधा नमक मिलाकर, इसका सेवन छाछ के साथ किया जाता है तो इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी।
स्किन के लिए फायदेमंद
बथुए का रस जूस या साग से स्किन से जुड़ी बीमारी, फोड़े-फुंसी से आराम मिलता है। स्किन से जुड़ी बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए बथुए के पत्तों को पीसकर इसका रस निकालें और फिर इसको पीएं। इससे स्किन से जुड़ी सभी बीमारियां खत्म होती हैं।
खून बढ़ाती हैं ये पत्तियां
बथुआ का सेवन करने से एनीमिया की समस्या नहीं होती है। बथुआ आयरन से भरपूर है, इसलिए यह हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। इसके पत्तों का जूस बनाकर पीने से ब्लड प्यूरीफाई भी होता है।
हार्ट के लिए है हेल्दी
बथुआ का सेवन दिल के रोगों से भी बचाव करता है। इसमें मौजूद पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स दिल को मजबूत बनाते हैं और इसे हृदय टॉनिक माना जाता है। दिल को हेल्दी रखने के लिए बथुआ का सेवन बेहद असरदार साबित होता है।
लीवर की करता है सफाई
बथुआ के जूस का सेवन करने से लिवर की सफाई होती है। बथुआ का सूप लीवर, स्प्लीन और गॉल ब्लैडर को हेल्दी रखने में मदद करता है। सर्दी में बथुआ खाने से लिवर हेल्दी रहता है।
यह भी पढ़ें-सर्दियों में मूली ज़रूर खाएं, जानिए इसमें छुपे सेहत के 5 लाजवाब फायदे
पेट के कीड़ों का दुश्मन
ये पत्तियां 10-15 ml बथुआ रस में एक चुटकी सेंधा नमक मिलाकर लेने से पेट के कीड़े खत्म होते हैं। इन पत्तियों का सूप पेट में गंदे बैक्टीरिया को मारता है और गुड बैक्टीरिया का संतुलन बनाए रखता है।
