दिमाग और दिल के लिए वरदान! जानिए अखरोट खाने के 7 जबरदस्त फायदे
Walnut Superfood : अखरोट सिर्फ ड्राई फ्रूट नहीं, बल्कि एक पावरफुल सुपरफूड है। दिमाग, दिल, पाचन, त्वचा और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए इसका नियमित और सीमित सेवन बेहद लाभकारी साबित हो सकता है।
- Written By: सीमा कुमारी
पोषक तत्वों का एक पावरहाउस है अखरोट(सौ.सोशल मीडिया)
Health Benefits oF Walnuts : सर्दियों का मौसम अभी चल रहा हैं। इस मौसम में शरीर को गर्म रखने और इम्यूनिटी पावर को बढ़ाने के लिए गर्म तासीर वाली चीजों को खाने की सलाह दी जाती हैं। घी, गुड़, तिल, अदरक के अलावा अखरोट का सेवन करना भी बड़ा फायदेमंद बताया गया हैं।
अखरोट को सेहत का खजाना कहा जाता है। इसकी गिरी देखने में बिल्कुल हमारे दिमाग जैसी लगती है और यही वजह है कि इसे दिमाग के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।
पोषक तत्वों का एक पावरहाउस है अखरोट
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, अखरोट सिर्फ मस्तिष्क ही नहीं बल्कि ओवरऑल हेल्थ को भी फायदे पहुंचाता है। अखरोट को ‘सुपरफूड’ इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह पोषक तत्वों का एक पावरहाउस है। इसमें मौजूद विटामिन्स, मिनरल्स और हेल्दी फैट्स की मात्रा अन्य कई खाद्य पदार्थों की तुलना में काफी अधिक होती है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आपकी हड्डियां अंदर ही अंदर खोखली हो रही हैं? डॉक्टर ने बताए 5 फूड्स जो पूरी कर सकते हैं कैल्शियम की कमी
Sweet Eating Time: मीठा खाने का सही समय जानिए, नहीं तो बढ़ सकती है शुगर और मोटापे की समस्या
Liver Detox: लिवर को रखना है फिट? आज से डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड सब्जियां
बार-बार गर्म किया हुआ तेल बन सकता है जहर! जानिए कब तक है सुरक्षित और कब तुरंत फेंक देना चाहिए
ऐसे में यहां हम आपको बता रहे हैं कि रोजाना अखरोट खाने से क्या क्या फायदे होते हैं।
अखरोट खाने के फायदे
दिमाग को करता है तेज
अखरोट को ब्रेन फूड कहा जाता है। नियमित सेवन से याददाश्त बेहतर होती है और एकाग्रता बढ़ती हैं। तनाव और मानसिक थकान कम होती हैं।
दिल को रखता है स्वस्थ
अखरोट खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाता है। इससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है
ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।
वजन घटाने में मददगार
भले ही अखरोट में कैलोरी अधिक होती है, लेकिन इसमें मौजूद फाइबर और हेल्दी फैट लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं, जिससे ओवरईटिंग नहीं होती।
पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है
अखरोट आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है, जिससे कब्ज की समस्या कम होती है और पाचन बेहतर होता है।
हड्डियों और जोड़ों के लिए फायदेमंद
अखरोट का सेवन हड्डियों और जोड़ों के लिए भी फायदेमंद होता है इसमें मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस हड्डियों को मजबूत बनाते हैं, खासकर बढ़ती उम्र में।
स्किन और बालों के लिए फायदेमंद
अखरोट के एंटीऑक्सीडेंटत्वचा की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं बालों को मजबूत और चमकदार बनाते हैं
डायबिटीज में सहायक
अखरोट ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने से रोकता है, जिससे डायबिटीज मरीजों के लिए यह सुरक्षित माना जाता है (सीमित मात्रा में)।
यह भी पढ़ें-सर्दियों में चटपटा खाने का मन? बनाएं मिर्ची का सालन, आसान और सिंपल रेसिपी
अखरोट खाने का सही तरीका
- रोजाना 2–4 अखरोट पर्याप्त होते हैं
- रात में भिगोकर सुबह खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है
- दूध, सलाद या दलिया में मिलाकर भी खा सकते हैं
अखरोट सिर्फ ड्राई फ्रूट नहीं, बल्कि एक पावरफुल सुपरफूड है। दिमाग, दिल, पाचन, त्वचा और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए इसका नियमित और सीमित सेवन बेहद लाभकारी साबित हो सकता है।
