फैटी लिवर समस्या पर एम्स डॉक्टर गर्ग ने दी चेतावनी, कहा- बढ़ सकता है कैंसर
Fatty Liver: हेपेटाइटिस दिवस के मौके पर दिल्ली के एम्स अस्पताल में फैटी लिवर की समस्या को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित हुई थी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में हेल्थ एक्सपर्ट्स ने इससे बचाव और उपचार की जानकारी दी।
- Written By: दीपिका पाल
फैटी लिवर बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा (सौ, सोशल मीडिया)
नई दिल्ली। दुनियाभर में कई बड़ी बीमारियों का जाल फैल चुका है जिससे निकलने के लिए स्वास्थ्य को बेहतर बनाना जरूरी होता है। बीते दिन हर साल की तरह 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया गया है। हेपेटाइटिस दिवस के मौके पर दिल्ली के एम्स अस्पताल में फैटी लिवर की समस्या को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित हुई थी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में हेल्थ एक्सपर्ट्स ने इससे बचाव और उपचार को लेकर जानकारी दी।
जानिए क्या बोले एम्स एक्सपर्ट
आपको बताते चलें, फैटी लिवर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली एम्स के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और एंटरोलॉजी के एचओडी डॉ. प्रमोद गर्ग ने जानकारी दी है। यहां पर डॉक्टर गर्ग ने बताया कि, हेपेटाइटिस का मतलब है कि लिवर में सूजन आना, जिसके कई कारण होते हैं। ये समस्या लगातार लोगों में बढ़ रही है और डब्ल्यूएचओ का कहना है कि इस समस्या को साल 2030 तक खत्म किया जाना चाहिए, जिसको लेकर हम लगातार लोगों को जागरूक कर रहे हैं। आज के समय में शराब के अधिक सेवन से लिवर कैंसर होने का भी खतरा है और ये उन लोगों में ज्यादा है, जिनके लिवर में सिरोसिस हो जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Morpankh Vastu Shastra: घर की इन जगहों पर रखें मोर पंख, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि के द्वार
Fatty Liver: फैटी लिवर का घरेलू इलाज क्या है? यहां जानिए कुछ असरदार नुस्खे
Glowing skin के लिए क्या करें? आपकी डाइट ही है सबसे अचूक उपाय, इन चीज़ों को तुरंत करें अपनी डाइट में शामिल
Black Pepper Benefits: गर्मी के मौसम में काली मिर्च खाएं या नहीं? ज़रूर जानिए इसके फायदे और नुकसान
करीब 10 से 20 सालों से लिवर डैमेज है तो उसमें लिवर कैंसर का खतरा ज्यादा है। इसका कारण तब रहता है जब आपका लिवर बहुत ज्यादा खराब हो जाता है। शराब के अधिक सेवन से लिवर में फैट बढ़ सकता है, सूजन आ जाती है, जिससे सिरोसिस भी हो सकता है। मौजूदा समय में भारत में शराब के अधिक सेवन से लिवर में समस्या के ज्यादा मामले देखने को मिल रहे हैं, पहले इतने मामले नहीं आते थे।
किन कारणों से बढ़ती है हेपेटाइटिस की बीमारी
आपको बताते चलें, हेपेटाइटिस यानी फैटी लिवर बीमारी बढ़ने के कई कारण जिम्मेदार होते है। पहला कारण है वायरस का इंफेक्शन, जिससे लिवर में सूजन आती है। दूसरा कारण है, शराब का अति सेवन, जो लिवर में फैट बढ़ाता है, जिससे मेटाबॉलिज्म ठीक से काम नहीं करता। तीसरा कारण है लिवर में मोटापा बढ़ना यानी अधिक वसा और चर्बी आना। फैटी लिवर को बढ़ाने के लिए ज्यादा जिम्मेदार शरीर का बढ़ा हुआ वजन और मोटापा होता है। जैसे जैसे हमारे खाने की मात्रा अधिक होती है, खाने में फैट और शुगर बढ़ता है तो उससे चर्बी बढ़ती है।
ये भी पढ़ें- अगर रखना है हार्ट को हेल्दी तो खाना शुरू कर दें डॉक्टर की बताई ये तीन सब्जियां
अधिक भोजन के बाद मोटापा बढ़ने का कारण होता है कि फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाती है। आज के समय में कई लोग अपना काम खुद नहीं करते हैं। मशीनी जिंदगी जीने की वजह से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। खाने के बाद बैठे रहना, जिससे अधिक भोजन के बाद मोटापा बढ़ता है और वो मोटापा लिवर में चला जाता है।
अनहेल्दी डाइट से होता है फैटी लिवर
यहां पर डॉक्टर गर्ग बताते है कि, अगर आपकी डाइट में पौष्टिक तत्व नहीं होते है तो यह सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। अनहेल्दी डाइट लेने की वजह से फैटी लिवर की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। दिनभर बैठे रहते हैं तो भोजन पच नहीं पाता, जो बाद में लिवर में जाकर फैटी लिवर की समस्या शुरू कर देता है। शुगर और फैट की चीजों को डाइट में शामिल करने से समस्या बढ़ती है। इसकी जगह पर आपको रोजाना फल और सब्जियों का भी सेवन किया जाना चाहिए। यह स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है।
