सस्ते भुने चने, महंगा ज़हर! ‘Auramine’ मिलावट से बढ़ रहा कैंसर का खतरा, हो जाएं सावधान
Auramine Chemical Side Effects: इन दिनों सोशल मीडिया और खबरों में भुने चने (रोस्टेड चना) में औद्योगिक रंग Auramine जैसा केमिकल मिलाए जाने की जानकारी सामने आ रही है।
- Written By: दीपिका पाल
Auramine केमिकल सेहत के लिए है खतरनाक (सौ. सोशल मीडिया)
Auramine Chemical on Roasted Chana: आजकल खानपान की हर चीजों में मिलावट की खबरें आने लगी है। खाने में पोषक तत्व की जगह अब केमिकल ने जगह ले ली है जो शरीर को बुरी तरह से प्रभावित करता है। इन दिनों सोशल मीडिया और खबरों में भुने चने (रोस्टेड चना) में औद्योगिक रंग Auramine जैसा केमिकल मिलाए जाने की जानकारी सामने आ रही है। वैसे तो यह केमिकल उत्पाद के रंग को बदलता है लेकिन इसका अत्यधिक इस्तेमाल सेहत को खराब करता है। इस केमिकल के सेवन से कैंसर जैसी बड़ी बीमारियों को बढ़ावा मिलता है।
इस केमिकल का उपयोग वस्त्र, कागज़ और चमड़े को रंगने में होता है। इसके अलावा अगर आप खाने की चीजों में इस केमिकल को मिलाते है तो नुकसान सेहत को होता है।
जानिए कितना खतरनाक होता है ये Auramine
हम बात करें तो, Auramine एक औद्योगिक डाई (Industrial Dye) है, जिसका इस्तेमाल उद्योगों में रंगाई उद्योगों के लिए किया जाता है। इस केमिकल को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अंतर्गत आने वाली International Agency for Research on Cancer (IARC) ने इसे संभावित कैंसरजनक पदार्थ की श्रेणी में रखा है। रिसर्च की मानें तो, अगर हम लंबे समय तक इस रसायन के संपर्क में होते है तो, यकृत (liver), गुर्दे (kidney) और मूत्राशय (bladder) में कैंसर जैसे रोग उत्पन्न हो सकते हैं। इसे लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने खाद्य पदार्थों में केवल कुछ निर्धारित रंगों की अनुमति दी है। Auramine जैसे औद्योगिक रंगों का प्रयोग “Food Safety and Standards Act, 2006” के तहत गंभीर अपराध माना जाता है। दोषी पाए जाने पर निर्माता या विक्रेता को जेल और भारी जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
कहीं आपके शरीर में भी तो नहीं है प्रोटीन की कमी? ये 5 लक्षण बताते हैं बड़ा खतरा, जानिए बचाव का तरीका
Jatamansi For Hair: महादेव की प्रिय जड़ी जटामांसी का कमाल! झड़ते, सफेद बालों पर ऐसे करती है चमत्कार
Monsoon Recipe 2026: बारिश का मजा होगा दोगुना! घर पर बनाएं Maggi की ये 6 टेस्टी और झटपट बनने वाली रेसिपी
Fasting Workout: व्रत के दौरान जिम जाना सही है या नहीं? जानें एक्सपर्ट्स की सलाह और किन बातों का रखें ध्यान
जानिए स्वास्थ्य के लिए कितना है नुकसानदायक
अगर हम खाने में Auramine जैसे रसायनों का इस्तेमाल करते है तो यह केमिकल शरीर में विषैले पदार्थों को जमा करता है। इस केमिकल के अधिकतर सेवन करने से कई बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि बाजार में बिकने वाले भुने चनों को चमकदार दिखाने के लिए रंग मिलाए जा रहे हैं। कुछ स्थानीय प्रयोगशालाओं द्वारा की गई प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई कि कुछ नमूनों में गैर-खाद्य रंगों के अंश मिले हैं।
- यकृत (लिवर) की कार्यक्षमता में कमी
- मूत्राशय और गुर्दे के कैंसर की संभावना
- त्वचा और पाचन तंत्र में जलन
- बच्चों और गर्भवती महिलाओं पर विषैले प्रभाव
ये भी पढ़ें- सिर्फ गेहूं नहीं सर्दियों में सुपर बूस्टर होते है ये 5 तरह के अनाज, इन तरीकों से डाइट में करें शामिल
इन बातों का जरूरी रखें ध्यान
इस केमिकल के सेवन से बचने के लिए आपको कुछ जरूर बातों का ध्यान रखना चाहिए।
उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि वे भुने चने, नमकीन या अन्य स्नैक्स विश्वसनीय ब्रांड्स से ही खरीदें।
यदि किसी उत्पाद का रंग अत्यधिक चमकीला पीला या सुनहरा लगे, तो उसकी शिकायत तुरंत दर्ज कराएँ।
संस्था ने अपनी वेबसाइट और टोल-फ्री नंबर के माध्यम से उपभोक्ता शिकायत व्यवस्था भी उपलब्ध कराई है।
