Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्या आप भी हो रहे है वॉटर वेट के शिकार, घबराने की बजाय मॉर्निंग में अपनाएं बचाव के उपाय

व्यक्ति के शरीर के हर अंग में सूजन और फूलने की समस्या देखने के लिए मिलती है तो इसे शरीर में अतिरिक्त पानी जमा होने की स्थिति कहते है। इस स्वास्थ्य समस्या को वॉटर वेट और फ्लूड रिटेंशन कहा जाता है।

  • By दीपिका पाल
Updated On: May 28, 2025 | 07:03 AM

वॉटर वेट की समस्या (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

कोरोना महामारी के बाद से कई गंभीर बीमारियां पनपने लगी है जहां पर हर किसी का असर हमारी सेहत पर पड़ता है। क्या आपने कभी वॉटर वेट की समस्या के बारे में जाना है। आखिर क्या होती है यह समस्या। दरअसल व्यक्ति के शरीर के हर अंग में सूजन और फूलने की समस्या देखने के लिए मिलती है तो इसे शरीर में अतिरिक्त पानी जमा होने की स्थिति कहते है। इस स्वास्थ्य समस्या को वॉटर वेट की समस्या और फ्लूड रिटेंशन कहा जाता है।

वैसे तो यह समस्या आम है यानि केवल एक नहीं कई लोगों में नजर आती है लेकिन इसके शरीर में गंभीर परिणाम नहीं हो इसके लिए आज हम आपको कुछ खास बचाव के तरीकों के बारे में बता रहे है जो फायदेमंद रहेंगे।

वॉटर वेट की समस्या से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स

वॉटर वेट की समस्या से बचने के लिए आपको खास तरीके अपनाने चाहिए जो आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।

सम्बंधित ख़बरें

बिना दवा के तनाव और एंग्जायटी का इलाज! जानें क्या है बिब्लियोथेरेपी जो बदल सकती है आपका मूड

बच्चों में हाई बीपी के ये लक्षण कहीं आप भी तो नहीं कर रहे मिस? भविष्य में पड़ सकता है पछताना

बदलना चाहते है मुंह का स्वाद, घर पर इस आसान रेसिपी के साथ बनाएं एकदम खस्ता पुदीना कचौड़ी

भूलकर नहीं फेकें मूंगफली के छिलके, इस तरीके से फटी एड़ियों के लिए तैयार करें फुट क्रीम

1- जर्नल ऑफ क्लिनिकल बायोकेमिस्ट्री एंड न्यूट्रिशन में प​ब्लिक रिसर्च के अनुसार नींबू पानी पीने से हाइड्रेशन और मेटाबॉलिक फंक्शन में सुधार हो सकता है, जिससे फ्लूड रेटेंशन को कम करने में मदद मिलती है। इस समस्या के लिए आपको दिन की शुरुआत में ही गर्म पानी में नींबू डालकर पीना चाहिए। यह शरीर का डिटॉक्सिफिकेशन करने के साथ ही शरीर को हाइड्रेट रखने का काम करता है।

2- आप सुबह का नाश्ता लेते है तो कोशिश करें इसमें नमक की मात्रा सीमित हो। कहते हैं कि, फ्लूड रिटेंशन की समस्या से पानी की मात्रा बढ़ाने में सोडियम यानि नमक जिम्मेदार होता है। आप नाश्ते में ताजे फल, दूध, अंडे या साबुत अनाज का सेवन करना चाहिए।

3- यहां पर वॉटर वेट या फ्लूड रिटेंशन की समस्या से बचने के लिए आपको एक्सरसाइज को डेली रूटीन में शामिल करना चाहिए। इसके लिए आप वॉकिंग, योग या स्ट्रेचिंग का करीब 30 मिनट का फॉर्मूला अपनाएं। रिसर्च में बताया गया है कि, सुबह हल्की एरोबिक ए​क्टिविटीज फ्लूड रिटेंशन में सुधार लाने के साथ एक्सट्रा सोडियम निकालने में सहायक हो सकती है।

4- शरीर में फ्लूड रिटेंशन की समस्या को कंट्रोल में करने के लिए आपको मैग्नीशियम और पोटेशियम वाले फूड्स को शामिल करना चाहिए। इसके लिए इसके लिए केला, पालक, दही और मै​ग्नी​शियम रिच फूड जैसे बादाम, डार्क चाॅकलेट जैसी चीजें होती है जो सेहत के लिए फायदा पहुंचाती है ना कि, नुकसान।

5- आप दूध वाली चाय पीने की बजाय हर्बल टी को डाइट में शामिल करें। सुबह के समय ग्रीन टी, डैंडेलियन या जिंजर टी पीने से वॉटर रिटेंशन को कम करने में मदद मिलती है. ये हर्बल टी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालती है और डाययूरेटिक के रूप में काम करती हैं। यहां पर कहा जाता है कि, इस चाय को पीने से पांच घंटे के अंदर यूरिन आउटपुट की मात्रा बढ़ जाती है, फ्लूड रिटेंशन से निजात पाने में मदद मिलती है।

Adopt preventive measures in the morning to prevent water weight problem

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 28, 2025 | 07:03 AM

Topics:  

  • Health News
  • Lifestyle News
  • Weight Loss Tips

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.