Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Aam Ki Guthli Benefits: आम की गुठली फेंकने से पहले ये पढ़ लीजिए, इसके फ़ायदे कर देंगे हैरान

Aam Ki Guthli Benefits:आम की गुठली को अक्सर लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन इसके कई ऐसे फायदे हैं जो आपको हैरान कर सकते हैं। आयुर्वेद में इसे स्वास्थ्य के लिए बेहद उपयोगी माना गया है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: May 26, 2026 | 11:02 PM

आम की गुठली (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Aam Ki Guthli Se Fayda: शायद ही कोई होगा जिसे आम खाना ना पसंद हो। मीठे और रसीले आम खा कर दिन बन जाता है। वहीं इसके सेवन सें सेहत को कई फायदे भी होते है। अधिकतर लोग आम खाने के बाद गुठली को कूड़ा समझकर फेंक देते है। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आज ही से ऐसा करना बंद कर दें क्योंकि आप आम के गुठलियों से फायदा उठा सकते है। आईए जानते हैं आम की गुठलियों से आपको कैसे फायदा पहुंच सकता है।

आम की गुठलियों से मिलने वाले फायदे

  • पोषक तत्वों से भरपूर

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार,आम की गुठलियों में मौजूद पोषक तत्व की बात करें तो इसमें आम जितना ही पोषक तत्व होता है। इसमें सोडियम, पोटेशियम, जिंक, आयरन कैल्शियम और कॉपर सहित कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, इसको खाने से कई सारी बीमारियां दूर होती है।

  • पेट के लिए फायदेमन्द

जो लोग पाचन की समस्या से परेशान रहते हैं उनके लिए आम की गुठली बड़ा फायदेमंद होता है। इसमें फेनोलिक कंपाउंड पाया जाता है, जो पाचन में सहायता करता है। ये शरीर से विषाक्त पदार्थ निकलता है. मल त्यागने को प्रक्रिया को आसान बनाता है। वहीं दस्त की समस्या में भी आम की गुठली बहुत फायदा पहुंचाती है।

सम्बंधित ख़बरें

Imli Panna For Summer : खतरनाक गर्मी में लू और डिहाइड्रेशन से बचाएगा इमली पन्ना, जानिए बनाने का तरीका

Bakrid Special Dish: बकरीद के दिन डिनर में बनाएं ये खास स्पेशल डिश, मेहमान बोल उठेंगे-वाह क्या स्वाद है

Fragrance: इत्र, परफ्यूम या डियो में क्या अंतर है, आप भी जाने लें, ताकि सही तरीके से कर सकें इस्तेमाल

Styling Tips: कम बजट में स्टाइलिश दिखने के 5 क्लासी स्टाइलिंग टिप्स, आपके लुक में लगाएंगे चार चांद

ये भी पढ़ें–Imli Panna For Summer : खतरनाक गर्मी में लू और डिहाइड्रेशन से बचाएगा इमली पन्ना, जानिए बनाने का तरीका

  • रोग प्रतिरोधक क्षमता

आम की गुठलियों में विटामिन और मिनरल को भरपूर मात्रा होती है। ये रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देती है। इंफेक्शन से लड़ कर शरीर को संक्रमण से बचाता है.इसके सेवन से स्कर्वी का भी इलाज किया जाता है।

कैसे करें आम आम की गुठलियों का इस्तेमाल

आम की गुठलियों का उपयोग कई तरीकों से किया जा सकता है। सबसे पहले इन्हें अच्छे से धोकर धूप में पूरी तरह सुखाया जाता है। सूखने के बाद इनका छिलका हटाकर अंदर का भाग पीसकर बारीक चूर्ण तैयार किया जाता है।

इस चूर्ण का सेवन कई तरह से किया जा सकता है। इसे सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लिया जा सकता है, जिससे पाचन से जुड़ी समस्याओं में फायदा मिल सकता है। इसके अलावा इसे स्मूदी, शेक या सलाद में मिलाकर भी उपयोग किया जा सकता है।

आयुर्वेद में आम की गुठली को पाचन तंत्र, त्वचा और शरीर की कई समस्याओं के लिए लाभकारी माना गया है। हालांकि इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए और किसी भी स्वास्थ्य समस्या में उपयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर होता है।

Aam ki guthli benefits mango seed advantages health uses amazing benefits

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 26, 2026 | 11:02 PM

Topics:  

  • Good Health
  • Health Benefit
  • Lifestyle News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.