- Hindi News »
- Haryana »
- Wrestler Vinesh Phogat Gave Birth To A Son
रेसलर विनेश फोगाट के घर में गूंजी किलकारी, सोमवीर राठी बने पिता
हरियाणा की ओलंपियन रेसलर विनेश फोगाट मां बन गई हैं। उन्होंने दिल्ली के अपोलो अस्पातल में बेटे को जन्म दिया है। सोमवीर राठी के पिता ने बताया कि मां और बच्चा दोनों ठीक हैं।
- Written By: Saurabh Pal

सोमवीर राठी और विनेश फोगाट (फोटो-सोशल मीडिया)
जींदः ओलंपियन रेसलर और जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट के घर में खुशियों ने दस्तक दी है। वह मां बन गई हैं। उन्होंने मंगलवार को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। विनेश को कल शाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विनेश का बेटा ऑपरेशन से पैदा हुआ है। उनका शरीर ज्यादा टाइट होने के कारण नॉर्मल डिलीवरी नहीं हो पाई। हालांकि मां और बच्चा दोनों स्वास्थ्य हैं।
फोगाट ने 6 मार्च 2025 को अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के माध्यम से की थी। उन्होंने पति सोमवीर राठी के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था कि “ऑवर लव स्टोरी कंटिन्यू विद न्यू चैप्टर (एक नए अध्याय के साथ हमारी प्रेम कहानी जारी है)।” इस पोस्ट में उन्होंने बच्चे के पैर के पद चिन्ह भी शेयर किया था।
विनेश फोगाट की लव स्टोरी
सम्बंधित ख़बरें
बाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
जिसके चक्कर में हुआ था बेटी का तलाक, उसी पूर्व सास को दामाद ने उतारा मौत के घाट, वजह जानकर कांप उठेगी रूह
लाइव टीवी पर AK-47 चलाने की ट्रेनिंग…ट्रंप की धमकी से ईरान में मचा हड़कंप, आम जनता ने उठाए हथियार- VIDOE
प्यार से मानेंगे तो ठीक वरना…सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर CM योगी की दो टूक, बोले- नहीं चलेगा चौराहे पर तमाशा
विनेश फोगाट चरखी दादरी के बलाली गांव में रहने वाले फेमस फोगाट परिवार से संबंध रखती हैं। अर्जुन अवार्डी रेसलर महावीर फोगाट उनके चाचा हैं। उनकी दोनों चचेरी बहनें गीता फोगाट और बबीता फोगाट भी रेसरल हैं। विनेश फोगाट ने सोमवीर राठी से लव मैरिज शादी की थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि 17 साल की उम्र में उन्हें राठी से प्यार हुआ था। वहीं सोमवीर राठी भी विनेश को पसंद करते थे। दोनों रेसरल थे और जाति भी एक थी दोनों की शादी हो गई। विनेश ने बताती हैं कि सोमवीर ने ही इस लवस्टोरी को आगे बढ़ाया था। उन्होंने कहा कि सोमवीर ने अपने दोस्तों की मदद से मेरा नंबर हासिल किया था, लेकिन वह गलत नंबर था। उसने मेरी मां के फोन पर कॉल किया था।
पिछले 2 साल विनेश के लिए नहीं रहे ठीक
वहीं बता दें कि पिछले 2 साल विनेश फोगाट के लिए ठीक नहीं बीते थे। 2023 में पहलवानों के यौन शोषण को लेकर उन्होंने आंदोलन किया था। इसके बाद काफी विवादों के बाद उन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई किया था। उन्होंने कुश्ती में अच्छा करतब दिखाया और फाइनल तक पहुंच गई थीं, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। 100 ग्राम ओवरवेट होने के कारण उन्हें डिस्क्वालीफाई कर दिया गया था।
विनेश ने अंतिम बार कुश्ती के मैदान में पेरिस में दिखी थी। ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा डिस्क्वालीफाई किए जाने के कुछ माह बाद उन्होंने सन्यास का ऐलान कर दिया। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर जींद की जुलाना विधानसभा से चुनाव लड़ा अब वह जुलाना की विधायक हैं।
Wrestler vinesh phogat gave birth to a son
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













