-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Haryana »
- Waqf Claims 20 Kanal Land In Nuh Villagers Got Angry
Waqf ने ठोका 20 कनाल जमीन पर दावा तो उखड़ गए ग्रामीण, भाजपा नेता व वक्फ प्रशासक से ‘दो-दो हाथ’ की तैयारी
- Written By: Saurabh Pal
दिल्ली से सटे हरियाणा के नूंह में वक्फ बोर्ड 20 कनाल पर अपना दावा ठोक दिया है। इतना ही जारी नोटिस कर ग्रामीणों को कब्जा हटाने को कहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने पूर्व विधायक जाकिर हुसैन को पर जुबानी हमला बोला है।

वक्फ जमीन और जाकिर हुसैन (फोटो- सोशल मीडिया)
नूंहः वक्फ संशोधन बिल राष्ट्रपति की मुहर के बाद कानून में तब्दील हो गया है। हालांकि अभी संशोधित कानून सरकार ने लागू नहीं किया है। इस बीच दिल्ली से सटे हरियाणा के नूंह में वक्फ बोर्ड 20 कनाल पर अपना दावा ठोक दिया है। इतना ही जारी नोटिस कर ग्रामीणों को कब्जा हटाने को कहा है। इस नोटिस से गांव में हड़कंप मच गया है।
नूंह के तावडू खंड के गांव गुरनावट में वक्फ बोर्ड प्रशासन ग्रामीणों को 17 अप्रैल तक वक्फ की जमीन को खाली करने का समय दिया था, लेकिन कई कारणों के चलते कब्ज़ा खाली करने की कार्रवाई टाल दी गई। अब ग्रामीणों और वक्फ प्रशासन के बीच भूमि विवाद गहराता जा रहा है।
नूंह में 2218 जगहों पर वक्फ की संपत्ति
सम्बंधित ख़बरें
अंबाला में बोरवेल में गिरे 4 साल के निर्भय की मौत, 21 घंटे लड़ता रहा जिंदगी और मौत की जंग, जानें पूरा मामला
हरियाणा के जींद में बड़ा सड़क हादसा! खाटू श्याम जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 3 की मौके पर ही मौत
हरियाणा: कांग्रेस विधायक के ऑफिस में तड़ातड़ चली गोलियां, पुलिस की आंखों के सामने हुई वारदात, मचा हड़कंप
छत्रपति संभाजीनगर में नवभारत की खबर के बाद बढ़ा विरोध, हज हाउस मुद्दे पर MIM का एक्शन मोड़ हुआ ऑन
वक्फ बोर्ड ने जारी नोटिस में गुरनावट गांव की 20 कनाल जमीन को सरकारी वक्फ की संपत्ति बताया है। इस जमीन पर ग्रामीणों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने का आरोप लगाया गया है। गौरतलब है कि नूंह मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र हैं। इसको मेवात के नाम से भी जाना जाता है। इस जिले में 2218 जगहों पर वक्फ की संपत्ति है, जिनमें से अधिकतर पर अवैध कब्जा है। नए वक्फ कानून के शुरू होने से पहले प्रशासन अवैध कब्जे को हटाने के लिए हरकत में आ चुका है।
कब्ज़ा करने वालों में सरपंच का भी नाम
हरियाणा वक्फ बोर्ड नूंह के द्वारा जारी नोटिस में बताया गया है कि खसरा नंबर 10/22/2, 23/2, 15/1, 2/1, 10, 16/5 में दर्ज जमीन वक्फ बोर्ड के नाम पर दर्ज है और यह गजट अधिसूचना के अनुसार सरकारी वक्फ भूमि है। बोर्ड का दावा है कि गांव के कुछ लोगों, जिनमें वर्तमान सरपंच भी शामिल हैं, इन सभी ने भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण किया है। ग्रामीणों ने कहा इस जमीन में हम करीब 5 साल से नमाज पढ़ते हैं। पहले यह जमीन पंचायत की थी, लेकिन सन 1981 में इसको वक्फ बोर्ड ने अपना कर लिया।
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ग्रामीणों में रोष
वहीं ग्रामीणों का कहना है कि जिस जमीन पर वक्फ बोर्ड अपना दावा ठोक रहा है, यह जमीन पंचायत की थी। पंचायद द्वारा जमीन ईदगाह के लिए दी गई थी। मौजूदा समय में ईदगाह के लिए जमीन पर चार दीवारी बनाई गई है। जिसे वक्फ बोर्ड प्रसाशन ने तोड़ने को कहा है। जिससे ग्रामीणों में रोष है। उनका कहना है कि वक्फ के दावे और इरादे सरासर गलत है।
विवाद में सियासी एंगल भी
ग्रामीण धार्मिक आस्थी से जुड़ी संपत्ति को बचाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं। वह कोर्ट जाने को भी तैयार हैं। इस पूरे मामले को राजनीति से भी जोड़ा जा रहा है, क्योंकि मौजूदा हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक पूर्व विधायक जाकिर हुसैन हैं, जो इस समय भाजपा में है। जाकिर पर निशाना साधते हुए ग्रामीणों ने कहा है कि पूर्व विधायक जाकिर हुसैन अपनों को ही उजाड़ने का काम कर रहे हैं।गांव के लोगों ने कहा कि जाकिर हुसैन आज बीजेपी पार्टी में है, इसलिए यह कार्रवाई की जा रही है। जाकिर हुसैन को इसी गांव ने विधानसभा पहुंचने का काम भी किया था।
Waqf claims 20 kanal land in nuh villagers got angry
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














