- Hindi News »
- Haryana »
- Tussle Between Shailja And Hooda Over The Leader Of Opposition In Haryana
हरियाणा कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष को लेकर सैलजा-हुड्डा में खींचतान, विधायकों से राय लेने आलाकमान ने भेजे ऑब्जर्वर
हरियाणा कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष को लेकर कुमारी सैलजा और भूपेंद्र हुड्डा के बीच खींचतान चल रही है। इसी को लेकर आज ऑब्जर्वरों की मौजूदगी में विधायक दल की बैठक हुई।
- Written By: Saurabh Pal

अशोक गहलोत, अजय माकन, प्रताप बाजवा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
चंडीगढ़ः हरियाणा कांग्रेस में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर सियासी जंग छिड़ी थी। अब चुनाव के बाद विधायक नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए कांग्रेस नेताओं में होड़ लगी है। सूबे में गुटबाजी से जूझ रही कांग्रेस में 2 दो धड़े हैं। एक धड़ा कुमारी सैलजा का है तो वहीं दूसरा धड़ा भूपेंद्र हुड्डा का है। कुमारी सैलजा हरियाणा की हार का ठीकरा हुड्डा पर फोड़ते हुए अपने खेमे से विधायक दल का नेता बनाना चाहती हैं। इसी को लेकर कांग्रेस आलाकमान ने दिल्ली से ऑब्जर्वर भेजें हैं।
राजधानी चंडीगढ़ में हो रही कांग्रेस विधायक दल की बैठक में ऑब्जर्वर के रूप में अशोक गहलोत, अजय माकन और प्रताप बाजवा मौजूद हैं। इस बैठक में एक-एक विधायकों से राय लेकर रिपोर्ट पार्टी अलाकमान को सौंपी जाएगी। इसके शीर्ष नेतृत्व विधायक दल का नेता चुनेगा।
ये भी पढ़ें- राहुल गांधी झारखंड में फूंकेंगे चुनावी बिगुल, कल रांची में संविधान सम्मान सम्मेलन को करेंगे संबोधित
सम्बंधित ख़बरें
1 अप्रैल से बदल जाएगा UPI और कार्ड पेमेंट का तरीका! टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अनिवार्य; जानें अब कैसे होगा लेनदेन
7 करोड़ में ‘बिका’ कांग्रेस का टिकट? सुचित्रा देवी के संगीन आरोपों ने हिलाया दिल्ली का सियासी गलियारा!
हरियाणा चुनाव में एक वोट से बची कांग्रेस की लुटिया; अभय चौटाला के फैसले ने कैसे पलट दी हारी हुई बाजी? जानें सब
AJL और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा को हाई कोर्ट से मिली राहत, जानिए क्या है पूरा मामला
नेता प्रतिपक्ष के लिए तीन नामों की चर्चा
इस बैठक में सभी कांग्रेस विधायक मौजूद हैं। वहीं बता दें कि कुमारी सैलजा गुट से विधायक दल के नेता के लिए पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजन लाल के पुत्र पूर्व डिप्टी सीएम चंद्र मोहन बिश्नोई का नाम चल रहा है। दूसरी तरफ हुड्डा गुट से पहला नाम स्वयं हुड्डा का है दूसरा नाम अशोक अरोड़ा का चल रहा है। अशोक अरोड़ा पंजाबी समुदाय से आते हैं।
ऐलानाबाद विधायक ने हुड्डा का लिया नाम
विधायक दल की बैठक बीच में छोड़कर विनेश फोगाट, निर्मल सिंह, चंद्र मोहन बिश्नोई निकल लिए। जब उनसे इस बाबत बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमने अपनी राय ऑब्जर्वरों को दे दी है। इस दौरान विनेश फोगाट ने पार्टी बैठक को लेकर किए गए सवालों पर जवाब नहीं दिया। वहीं ऐलनाबाद से कांग्रेस विधायक भरत बेनीवाल ने मीटिंग से बाहर आकर कहा- मैंने मीटिंग में भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम विधायक दल के नेता के लिए रखा है।
ये भी पढ़ें- अमेरिका ने रॉ अधिकारी पर लगाया सिख अलगाववादी पन्नून को मारने की साजिश रचने का आरोप
क्या खत्म होगा हुड्डा का एक छत्र राज ?
बता दें कि इस पद भूपेंद्र सिंह हुड्डा 2019 से हैं। कहा जाता है कि उनका हरियाणा कांग्रेस पर एक छत्र राज है। इसके उदाहरण के तौर पर लोकसभा और विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण का हवाला दिया जाता है। हुड्डा के नेतृत्व में लड़े गये 2024 हरियाणा विधानसभा में हार के बाद सैलजा गुट हुड्डा को किनारे लगाने पर अड़ गया है। हालांकि इस हार से कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के भी पेशानी पर बल पड़ गए हैं। जिस कारण से कयास लगाए जा रहे हैं कि इस नेता प्रतिपक्ष का चेहरा बदल जाएगा।
Tussle between shailja and hooda over the leader of opposition in haryana
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PMबरगी क्रूज़ हादसे को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, हाई लेवल कमेटी करेगी जांच
May 12, 2026 | 05:12 PMगर्मियों में फोन चार्ज होने में कर रहा है आनाकानी? घबराइए नहीं, ये छोटी गलती पड़ सकती है भारी
May 12, 2026 | 05:02 PMEkadashi Vrat: एकादशी व्रत कैसे फलित होगा? जानिए इस व्रत के नियम और इसकी महिमा
May 12, 2026 | 04:47 PMभोपाल में रिश्तों का कत्ल करने की कोशिश, सनकी पिता ने 16 साल के बेटे पर तानी राइफल; बाल-बाल बची किशोर की जान
May 12, 2026 | 04:45 PMमुंबई में अवैध बाइक-टैक्सी पर बड़ी कार्रवाई; मंत्री प्रताप सरनाईक ने ऐप मालिकों पर FIR दर्ज करने के दिए आदेश
May 12, 2026 | 04:42 PMप्रधानमंत्री की किफायत अपील पर रामदास आठवले का एक्शन, मुंबई मेट्रो में किया सफर
May 12, 2026 | 04:42 PMवीडियो गैलरी

पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM














