-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Jharkhand »
- Rahul Gandhi Will Address Samvidhan Samman Sammelan In Ranchi Tomorrow
राहुल गांधी झारखंड में फूंकेंगे चुनावी बिगुल, कल रांची में संविधान सम्मान सम्मेलन को करेंगे संबोधित
- Written By: विजय कुमार तिवारी
झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और JMM ने चुनावों के लिए अपने गठबंधन की घोषणा की है, जल्द ही सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दिया जाएगा।

बता दें कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदर्भ के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने अगले 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र चुनाव के लिए चंद्रपुर के चिमूर और अमरावती के धामनगांव रेलवे में जनसभाएं कीं।
नई दिल्ली : लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी व गठबंधन के चुनावी अभियान को धार देने जाएंगे। वहां पर वे रांची में संविधान सम्मान सम्मेलन को संबोधित भी करेंगे।
भारत के चुनाव आयोग ने मंगलवार को झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा की थी। चुनाव आयोग के अनुसार राज्य की 81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा के लिए 13 और 20 नवंबर को चुनाव होने हैं, जबकि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक चरण में चुनाव होंगे। झारखंड में कुल 2.60 करोड़ मतदाता वोट डालने के पात्र हैं और इनमें 1.31 करोड़ पुरुष और 1.29 करोड़ महिला मतदाता हैं। राज्य में 11.84 लाख पहली बार मतदाता हैं। दोनों राज्यों में 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी।
इससे पहले, कांग्रेस पार्टी ने आगामी झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए बीके हरिप्रसाद, गौरव गोगोई और मोहन मरकाम को वरिष्ठ समन्वयक नियुक्त किया था। संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा हस्ताक्षरित पार्टी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है, “माननीय कांग्रेस अध्यक्ष ने झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए निम्नलिखित नेताओं को तत्काल प्रभाव से AICC के वरिष्ठ समन्वयक के रूप में नियुक्त किया है।”
सम्बंधित ख़बरें
झारखंड में अंधविश्वास बना मौत का कारण! तांत्रिक के कहने पर राख खा रहा था परिवार, 10 दिन में पांच की मौत
‘पार्ट-टाइम राजनीति से नहीं जीत सकते चुनाव’, शर्मिष्ठा मुखर्जी का राहुल पर बड़ा हमला; कांग्रेस को दी ये नसीहत
48 घंटे में 3 बच्चों की मौत! झारखंड में ब्रेन मलेरिया ने मचाया हड़कंप
ग्वालियर में प्रहलाद पटेल का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- संविधान की बात करने वालों का इतिहास देश जानता है
बीके हरिप्रसाद कर्नाटक विधान परिषद के सदस्य और पूर्व राज्यसभा सांसद हैं। गौरव गोगोई लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता हैं। वे जोरहाट निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। मोहन मरकाम छत्तीसगढ़ सरकार में पूर्व मंत्री और जून 2019 से जुलाई 2023 तक छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हैं। उन्होंने कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।
इसे भी देखें…झारखंड विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, 43 सीटों पर इस दिन होगी वोटिंग
वर्तमान में देखा जाए तो झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) राज्य में सबसे बड़ी और सत्तारूढ़ पार्टी है, जिसका प्रतिनिधित्व 30 विधायक करते हैं। भारतीय जनता पार्टी के पास 25 विधायक हैं जबकि कांग्रेस के पास 16 हैं।
कांग्रेस और JMM ने चुनावों के लिए अपने गठबंधन की घोषणा की है, जल्द ही सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दिया जाएगा। इससे पहले, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर निशाना साधते हुए दावा किया था कि पार्टी ने 20 साल से अधिक समय तक राज्य को लूटा है।
सोरेन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “दिसंबर 2019 में झारखंड की महान जनता के आशीर्वाद से मैंने राज्य की बागडोर संभाली। मेरा एकमात्र उद्देश्य झारखंड के वृक्ष को सींचना और उसकी जड़ों को मजबूत करना था। भाजपा ने 20 साल तक इस वृक्ष को दोनों हाथों से लूटा। इसे सुखा दिया।”
इसे भी देखें…झारखंड चुनाव 2024: JLKM पार्टी का तीसरा लिस्ट जारी, तरुन कुमार डे को जमशेदपुर ईस्ट से बनाया उम्मीदवार
उन्होंने जेल से बाहर आने और फिर से सीएम के रूप में कार्यभार संभालने के 100 दिन पूरे होने पर भी प्रकाश डाला। “आज जेल से वापस आने और राज्य की कमान संभालने के 100 दिन पूरे हो गए हैं। साथ ही, कल उन्होंने झारखंड के लोगों से कहा कि वे अपने जीवन के हर क्षेत्र में योगदान दें।
Rahul gandhi will address samvidhan samman sammelan in ranchi tomorrow
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Taj Mahal या तेजोमहालय: अजय तोमर का बड़ा दावा, कहा – यह शिव मंदिर है, सावन में कराएंगे जलाभिषेक
Jul 02, 2026 | 08:28 PM‘रामायण’ से 11 सेकंड का वीडियो लीक होने का दावा, सोशल मीडिया पर मची हलचल, जानिए क्या है पूरा मामला
Jul 02, 2026 | 08:27 PM‘विशाल’ बनकर दो हिंदू युवतियों से शादी के मामले में गरमाई सियासत, महिला आयोग और हिंदू संगठन ने उठाए सवाल
Jul 02, 2026 | 08:18 PMसंभाजीनगर: 2740 करोड़ की जल योजना अफसर–ठेकेदार टकराव से अटकी, महापौर ने इसकी रिपोर्ट CM को भेजने का किया ऐलान
Jul 02, 2026 | 08:17 PMलातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
Jul 02, 2026 | 08:10 PMअमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Jul 02, 2026 | 08:06 PMतय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Jul 02, 2026 | 07:58 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














