हरियाणा में हुड्डा हारे नहीं... चुनाव आयोग ने हराया था! राहुल गांधी ने प्रजेंटेशन में किया खुलासा

Haryana News: हरियाणा विधानसभा के चुनाव परिणाम से कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा था। इस हार का ठीकरा भूपेंद्र हुड्डा पर भले फोड़ा गया हो, अब राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया है।
हरियाणा में हुड्डा हारे नहीं... चुनाव आयोग ने हराया था! राहुल गांधी ने प्रजेंटेशन में किया खुलासा
राहुल गांधी, भूपेंद्र हुड्डा (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Rahul Gandhi On Haryana Election: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 'वोट चोरी' को लेकर दिल्ली में प्रजेंटेशन दिया। गांधी ने हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव में हार ठीकरा चुनाव आयोग और भाजपा पर फोड़ा है। प्रजेंटेशन में राहुल गांधी ने बताया कि महाराष्ट्र चुनाव में हमें वोटर लिस्ट पर शक हुआ। इसके बाद हमने कर्नाटक की बेंगलुरू सेंट्रल लोकसभा और महादेव विधानसभा सीट पर रिसर्च किया। इसके बाद हमें गड़बड़ियां पकड़ में आईं। हमें लगता है कि इसी तरह से पूरे देश में धांधली हो रही है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि हमने लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की और उसके बाद विधानसभा चुनाव में बुरी तरह पिट गए। ऐसा ही कुछ हरियाणा विधानसभा के चुनाव में हुआ था। राहुल गांधी ने ये स्पष्ट कर दिया है कि हरियाणा में भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस हारी नहीं है, बल्कि उसे हराया गया है।

चुनाव से पहले था कांग्रेस का माहौल

हरियाणा के एक ऐसा राज्य है, जहां चुनाव से पहले सरकार के खिलाफ जमीन पर भारी एंटी इनकंबेसी देखने को मिल रही थी। एग्जिट पोल से लेकर सियासी चर्चाओं में कांग्रेस जीत रही थी और भूपेंद्र हुड्डा तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने वाले थे। इतना ही नहीं जब मतगणना शुरु हुई तो शुरुआती रुझानों में भाजपा कांग्रेस पार्टी के आस-पास भी नहीं दिख रही थी। अकेले दम पर कांग्रेस ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया था, समय के साथ भाजपा ने रेस पकड़ी और अंत में भाजपा ने अकेले दम पर बहुमत हासिल कर लिया। हरियाणा का चुनाव परिणाम चौकाने वाला था।

हुड्डा पर फोड़ा गया हार का ठीकरा

हरियाणा में हार से परेशान भूपेंद्र हुड्डा ने EVM पर ठीकरा फोड़ा। हालांकि इस पर चुनाव आयोग ने अपना पक्ष रखा। अंत हार की वजहों की समीक्षा की गई, लेकिन निकला कुछ नहीं। राजनीतिक रूप से हरियाणा की हार का ठीकरा भूपेंद्र हुड्डा पर फोड़ा गया। इसकी एक वजह से कुमारी सैलजा से हुड्डा की अनबन को भी बताया गया।

हरियाणा चुनाव में राहुल गांधी क्या बोले?

वहीं अब राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के चुनाव में गड़बड़ियों का जिक्र करते हुए हरियाणा में विधानसभा चुनाव में हार का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों के कारण हम हरियाणा में चुनाव हार गए। गांधी ने कहा कि ये गड़बड़ियां इसलिए हैं क्योंकि चुनाव आयोग वोटर्स का डेटा उपलब्ध नहीं कराता। उन्होंने आरोप लगाया कि इस वजह से वोटों की चोरी हो रही है। हरियाणा में कांग्रेस की हार के लिए उन्होंने इन गड़बड़ियों को ही जिम्मेदार बताया।

22 हजार वोट ने पलट दिया चुनाव

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के कुछ महीनों बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव हुए थे। लोकसभा में चुनाव में कांग्रेस ने 5 सीटें जीतीं और भाजपा ने भी 5 सीट जीती। इसका जब विधानसभा के तौर पर सर्वे किया गया तो कांग्रेस पार्टी ने 46 सीटों पर बेहतरीन प्रदर्शन किया था, लेकिन विधानसभा चुनाव के परिणाम आए तो 37 सीटों पर सिमट गए। इस चुनाव में 22 हजार वोटों के अंतर से पूरा चुनाव पलट गया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com