Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हरियाणा में हुड्डा हारे नहीं… चुनाव आयोग ने हराया था! राहुल गांधी ने प्रजेंटेशन में किया खुलासा

Haryana News: हरियाणा विधानसभा के चुनाव परिणाम से कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा था। इस हार का ठीकरा भूपेंद्र हुड्डा पर भले फोड़ा गया हो, अब राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया है।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Aug 07, 2025 | 04:50 PM

राहुल गांधी, भूपेंद्र हुड्डा (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Rahul Gandhi On Haryana Election: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ को लेकर दिल्ली में प्रजेंटेशन दिया। गांधी ने हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव में हार ठीकरा चुनाव आयोग और भाजपा पर फोड़ा है। प्रजेंटेशन में राहुल गांधी ने बताया कि महाराष्ट्र चुनाव में हमें वोटर लिस्ट पर शक हुआ। इसके बाद हमने कर्नाटक की बेंगलुरू सेंट्रल लोकसभा और महादेव विधानसभा सीट पर रिसर्च किया। इसके बाद हमें गड़बड़ियां पकड़ में आईं। हमें लगता है कि इसी तरह से पूरे देश में धांधली हो रही है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि हमने लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की और उसके बाद विधानसभा चुनाव में बुरी तरह पिट गए। ऐसा ही कुछ हरियाणा विधानसभा के चुनाव में हुआ था। राहुल गांधी ने ये स्पष्ट कर दिया है कि हरियाणा में भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस हारी नहीं है, बल्कि उसे हराया गया है।

चुनाव से पहले था कांग्रेस का माहौल

हरियाणा के एक ऐसा राज्य है, जहां चुनाव से पहले सरकार के खिलाफ जमीन पर भारी एंटी इनकंबेसी देखने को मिल रही थी। एग्जिट पोल से लेकर सियासी चर्चाओं में कांग्रेस जीत रही थी और भूपेंद्र हुड्डा तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने वाले थे। इतना ही नहीं जब मतगणना शुरु हुई तो शुरुआती रुझानों में भाजपा कांग्रेस पार्टी के आस-पास भी नहीं दिख रही थी। अकेले दम पर कांग्रेस ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया था, समय के साथ भाजपा ने रेस पकड़ी और अंत में भाजपा ने अकेले दम पर बहुमत हासिल कर लिया। हरियाणा का चुनाव परिणाम चौकाने वाला था।

हुड्डा पर फोड़ा गया हार का ठीकरा

हरियाणा में हार से परेशान भूपेंद्र हुड्डा ने EVM पर ठीकरा फोड़ा। हालांकि इस पर चुनाव आयोग ने अपना पक्ष रखा। अंत हार की वजहों की समीक्षा की गई, लेकिन निकला कुछ नहीं। राजनीतिक रूप से हरियाणा की हार का ठीकरा भूपेंद्र हुड्डा पर फोड़ा गया। इसकी एक वजह से कुमारी सैलजा से हुड्डा की अनबन को भी बताया गया।

ये भी पढ़ें-महाराष्ट्र-हरियाणा में हार…चुनाव आयोग जिम्मेदार? आखिरकार राहुल गांधी ने फोड़ ही दिया ‘एटम बम’

हरियाणा चुनाव में राहुल गांधी क्या बोले?

वहीं अब राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के चुनाव में गड़बड़ियों का जिक्र करते हुए हरियाणा में विधानसभा चुनाव में हार का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों के कारण हम हरियाणा में चुनाव हार गए। गांधी ने कहा कि ये गड़बड़ियां इसलिए हैं क्योंकि चुनाव आयोग वोटर्स का डेटा उपलब्ध नहीं कराता। उन्होंने आरोप लगाया कि इस वजह से वोटों की चोरी हो रही है। हरियाणा में कांग्रेस की हार के लिए उन्होंने इन गड़बड़ियों को ही जिम्मेदार बताया।

22 हजार वोट ने पलट दिया चुनाव

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के कुछ महीनों बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव हुए थे। लोकसभा में चुनाव में कांग्रेस ने 5 सीटें जीतीं और भाजपा ने भी 5 सीट जीती। इसका जब विधानसभा के तौर पर सर्वे किया गया तो कांग्रेस पार्टी ने 46 सीटों पर बेहतरीन प्रदर्शन किया था, लेकिन विधानसभा चुनाव के परिणाम आए तो 37 सीटों पर सिमट गए। इस चुनाव में 22 हजार वोटों के अंतर से पूरा चुनाव पलट गया था।

Rahul gandhis revelation of rigging in haryana assembly elections

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 07, 2025 | 04:50 PM

Topics:  

  • Bhupindar Singh Hooda
  • Haryana News
  • Rahul Gandhi

सम्बंधित ख़बरें

1

कांग्रेस आलाकमान ने चुनाव लड़ने की रणनीति में किया बड़ा बदलाव, बागी नेताओं के लिए बनाया ‘चक्रव्यूह’

2

‘भारत विरोधी लॉबी और राहुल गांधी’, उमर खालिद पर अमेरिकी चिट्ठी से भड़की भाजपा, खोले पुराने राज

3

‘घर-घर मातम है…ऊपर से BJP नेताओं के अहंकारी बयान’, इंदौर जलकांड पर बिफरे राहुल गांधी

4

निशानेबाज: सबकी अपनी-अपनी आजादी मामा कुंवारा, भांजा करेगा शादी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.