-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Haryana »
- Haryana Congress Leadership Reached Delhi Appointment Of District Presidents
हुड्डा-सैलजा-अजय यादव, चौधरी बीरेंद्र बुलाए गए दिल्ली; हरियाणा कांग्रेस संगठन…
- Written By: Saurabh Pal
कांग्रेस आलाकमान ने हरियाणा प्रदेश लीडरशिप को दिल्ली बुलाया है। यहां सभी नेताओं के साथ वन टू वन बैठक कर जिलाध्यक्षों की छंटनी की जाएगी। इसके बाद फाइनल लिस्ट खड़गे और राहुल के पास भेजी जाएगी।

कुमार सैलजा, राहुल गांधी, भूपेंद्र हुड्डा (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः हरियाणा कांग्रेस ने संगठन के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए सोमवार को प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है। दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में केसी वेणुगोपाल और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ जिलाध्यक्षों की सूचनी पर वन टू वन चर्चा करेंगे। इन बैठकों में राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं।
हरियाणा कांग्रेस में आपसी गुटबाजी की वजह से दशकों से पार्टी बिना संगठन के चल रही है। इसके लिए कई बार प्रयास किए गए, लेकिन प्रदेश नेतृत्व की जिद के सामने शीर्ष नेतृत्व फैसला टालता रहा, लेकिन अब कांग्रेस नेतृत्व हर हाल में संगठन का गठन करना चाहता है। इसके लिए राहुल गांधी ने हरियाणा के 22 जिलों में 22 पर्यवेक्षक नियुक्त किए थे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से बातचीत कर, जिन नेताओं ने जिलाध्यक्ष के पद पर दावेदारी ठोकी हैं। उनकी लिस्ट कांग्रेस प्रभारी को भेज दी है।
जिलाध्यक्षों की आज होगी छंटनी
सम्बंधित ख़बरें
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
वंदे मातरम विवाद: कांग्रेस की दोनों महिला पार्षदों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
भोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
भोपाल: मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘मीडिया पर दबाव बनाकर नहीं चलेगी राजनीति’
आज इसी लिस्ट पर शीर्ष नेतृत्व हरियाणा के नेताओं से वन टू वन मीटिंग कर छंटनी करेगा। इसके बाद फाइनल लिस्ट राहुल गांधी व मल्लिकार्जुन खड़गे भेजी जाएगी। जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के बाद प्रदेशाध्यक्ष व सीएलपी लीडर पर फैसला होगा। वर्तमान में हरियाणा कांग्रेस की कमान उदभान के हाथों में है। उदयभान का कार्यकाल खत्म हो गया है। उदयभान भूपेंद्र हुड्डा गुट के नेता हैं। वहीं सीएलपी लीडर अभी तक हरियाणा में कोई नहीं है।
ये भी पढ़ें–सिद्धारमैया को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की लगाई क्लास; गवई बोले- मुंह मत…
कुछ नेता लिस्ट जारी किए जाने के पक्ष में नहीं
वहीं प्रदेश कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेता हैं, जो प्रदेशाध्यक्ष से पहले जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के पक्ष में नहीं है। उनकी दलील है कि जिलाध्यक्षों की नियुक्ति पहले होगी तो प्रदेशाध्यक्ष का कंट्रोल जिलाध्यक्षों पर नहीं रहेगा। इसके पीछे की राजनीति मन पसंद जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने को लेकर है। क्योंकि प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति के बाद वह अपने मन पसंद के नेता का नाम जिलाध्यक्ष के लिए बढ़ा सकता है।
इन नेताओं को बुलाया गया दिल्ली
हरियाणा के जिन नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है, उसमें पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सिरसा सांसद कुमारी सैलजा, राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव मुख्य रूप से शामिल हैं। इसके अलावा कुछ वरिष्ठ सांसद भी बुलाए गए हैं, जिसमें दीपेंद्र हुड्डा व अंबाला सांसद वरुण चौधरी हो सकते हैं।
Haryana congress leadership reached delhi appointment of district presidents
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMMP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMगेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMFlipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













