-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Haryana »
- Pm Modi Haryana Visit Today Will Lay The Foundation Stone For Several Projects In Hisar And Yamunanagar
PM Modi: आंबेडकर जयंती पर पीएम मोदी हरियाणा को देंगे सौगात, कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास
- Written By: आकाश मसने
PM Narendra Modi Haryana visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंबेडकर जयंती के अवसर पर आज यानी 14 अप्रैल को हरियाणा का दौरा करेंगे। यहां वे कई परियाेजनाओं को शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सोर्स: सोशल मीडिया)
PM Narendra Modi Haryana visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंबेडकर जयंती के अवसर पर आज यानी 14 अप्रैल को हरियाणा का दौरा करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी हिसार और यमुनानगर में राज्यवासियों को कई विकास योजनाओं की सौगात देंगे। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिसार जाएंगे। सुबह 10:15 बजे हिसार से अयोध्या के लिए कमर्शियल उड़ान को हरी झंडी दिखाएंगे। हिसार में पीएम के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किजराजू, राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल, हरियाणा सरकार में मंत्री विपुल गोयल और रणबीर गंगवा भी उपस्थित रहेंगे।
हवाई यात्रा को सुरक्षित, किफायती और सुलभ बनाने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप पीएम मोदी हिसार में महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन की आधारशिला रखेंगे। इसकी लागत 410 करोड़ रुपए से ज्यादा होगी। साथ ही एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसके बाद करीब 12:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यमुनानगर में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। साथ ही जनता को संबोधित भी करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
विकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Lucknow: विधायक आवास की सातवीं मंजिल से गिरने से पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत, जांच में जुटी पुलिस
कैमरे का नहीं, दिल का एंगल बदलें…प्रियंका गांधी ने दी PM मोदी को नसीहत, युवाओं के भरोसे पर कही बड़ी बात
NCP विलय की खबरों के बीच शरद पवार ने PM मोदी को दिया बारामती आने का न्योता, महाराष्ट्र में बदलेगी सियासी हवा?
आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा हवाई अड्डा
इस एयरपोर्ट में अत्याधुनिक यात्री टर्मिनल, कार्गो टर्मिनल और एटीसी बिल्डिंग शामिल होगी। प्रधानमंत्री हिसार से अयोध्या के लिए पहली उड़ान को भी हरी झंडी दिखाएंगे। हिसार से अयोध्या (सप्ताह में 2 बार) के लिए निर्धारित उड़ानों, जम्मू, अहमदाबाद, जयपुर और चंडीगढ़ के लिए सप्ताह में 3 उड़ानों के साथ, यह विकास हरियाणा की विमानन कनेक्टिविटी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
पीएम थर्मल पावर यूनिट की आधारशिला रखेंगे
इसके बाद पीएम मोदी दीनबंधु छोटू राम थर्मल पावर प्लांट की 800 मेगावाट की आधुनिक थर्मल पावर यूनिट की आधारशिला रखेंगे। यह यूनिट 233 एकड़ में फैली है, जो करीब 8,470 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाएगी। इससे हरियाणा की ऊर्जा आत्मनिर्भरता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और पूरे प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
रेवाड़ी बाईपास का करेंगे उद्घाटन
भारतमाला परियोजना के तहत पीएम मोदी करीब 1,070 करोड़ रुपये की लागत वाली 14.4 किलोमीटर लंबी रेवाड़ी बाईपास परियोजना का भी उद्घाटन करेंगे। इससे रेवाड़ी शहर में भीड़-भाड़ कम होगी, दिल्ली-नारनौल की यात्रा का समय करीब एक घंटे तक कम होगा और क्षेत्र में आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
हरियाणा की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
पीएम मोदी यमुनानगर के मुकरबपुर में एक कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट की आधारशिला रखेंगे। प्लांट की सालाना उत्पादन क्षमता 2,600 मीट्रिक टन होगी। यह प्लांट स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देते हुए प्रभावी जैविक अपशिष्ट प्रबंधन में मदद करेगा।
Pm modi haryana visit today will lay the foundation stone for several projects in hisar and yamunanagar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMMP में मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग; राज्य कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
Jul 28, 2026 | 11:27 PMJapan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMRamayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
Jul 28, 2026 | 10:53 PMविकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM













